उपाय लेख

जानें बुरे सपनें से छुटकारा पाने के उपाय…

279views

जानें बुरे सपनें से छुटकारा पाने के उपाय…

रात को सोते समय अच्छे और बुरे दोनों तरह के सपने आते हैं। कई बार बुरे सपनें आने के कारण रात को सोते समय नींद भी खुल जाती है और व्यक्ति बुरी तरह से डर जाता है। अक्सर छोटे बच्चे सोते-सोते बुरी तरह रोना शुरू कर देते हैं या बहुत तेजी के चौंक जाते हैं। यह भी सपनों के कारण होता है। यदि आपको भी बुरे सपने आते हैं या रात को सोते हुआ जाग जाते हैं तो इसके पीछे कई कारण होते हैं। आप कुछ उपाय करके इन बुरे सपनों से छुटकारा पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं बुरे सपनों से छुटकारा पाने के उपाय।

ALSO READ  ज्योतिष के अनुसार गलत वास्तु कैसे बनता है धन हानि का बड़ा कारण?

बुरे या डरावने सपने आने के कारण
कुछ लोग रात को सोते समय बिस्तर पर ही खाना खा लेते हैं, जिसके कारण कुछ जूठे कण बिस्तर पर ही रह जाते हैं। माना जाता है कि इससे भी बुरे सपने आने लगते हैं।

जानिए बुरे सपनों से छुटकारा पाने के उपाय
यदि आपको रात को सोते समय बुरे सपने दिखाई देते हैं तो रात को सोते समय एक काले रंग के कपड़े में थोड़ी सी फिटकरी बांधकर अपने बिस्तर के नीचे रख दें। इसी तरह से अगर बच्चा रात को सोते समय चौंक जाता है या डर जाता है तो मंगलवार या शनिवार के दिन फिटकरी का टुकड़ा बच्चे के सिरहाने रख दें।

ALSO READ  माघ माह का महत्व और पौराणिक कथा?

इससे रात को सोते समय डरावने सपने नहीं आते हैं।हनुमान चालीसा पाठ करें जो लोग भावनात्मक रूप से कमजोर होते हैं, उन्हें अनजान भय सताता रहता है। ये लोग मानसिक रूप से मजबूत नहीं होते हैं जिसके कारण उन्हें रात को सोते समय बुरे सपने दिखाई देने लगते हैं। व्यक्ति को प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए हो सके तो रात को सोने से पहले हनुमाना चालीसा का पाठ करें। इससे भय और बुरे स्वप्न दोनों से छुटकारा मिलता है।

रात को सोने से पहले प्रतिदिन पूरे घर और अपने शयन कक्ष में कर्पूर जलाकर दिखाना चाहिए। इससे घर नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। आपको रात को अच्छी नींद आती है और बुरे सपनों से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा भी प्रतिदिन घर में कर्पूर जलाने से बहुत से लाभ होते हैं।

ALSO READ  शनि दोष के अचूक उपाय? ज्योतिष के अनुसार सरल समाधान...!

यदि आपका बच्चा रात को अक्सर सोते-सोते जाग जाता है। डरकर तेजी से रोने लगता है तो बच्चे के सिरहाने छोटा सा चाकू रख दें। इससे बच्चा आराम की नींद सोता है।