Know Today Plan Tomorrow Live Better
Home Articles Other Articles
Other Articles

बनना है अमीर तो ये रहा मंत्र ?

बनना है अमीर तो ये रहा मंत्र ?

बनना है अमीर तो ये रहा मंत्र ?

आज के समय में पैसे को धरती का दूसरा भगवान तक कहा जाता है। ऐसे में हर व्यक्ति जल्द से जल्द अमीर होना चाहता है, लेकिन कई बार व्यक्ति तमाम कोशिशों के बावजूद धनवान नहीं बन पाता है।वहीं कुछ लोग बहुत कम समय में ही आकूत धन के स्वामी बन जाते हैं। ऐसे में लोगों के मन में प्रश्न जरूरी कोंधता है कि ये इतनी जल्दी इमानदारी से धनवान कैसे बन गया।तो इस संबंध में पंडित सुनील शर्मा के अनुसार शास्त्रों का मत है कि हर व्यक्ति अपने वर्तमान और पूर्वजन्मों जन्म के कर्मों के आधार पर धनवान या गरीब होता है। परंतु यदि व्यक्ति प्रयास करे तो अपनी किस्मत को भी बदल सकता है।कुल मिलाकर आर्थिक रूप से कमजोर आदमी भी देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करके धनवान बन सकता है। इसके लिए शास्त्रों में एक आसान सा उपाय बताया गया है।वहीं कुछ जानकारों का कहना है कि व्यक्ति धनवान बनता है या तो अपने भाग्य के बल पर या कर्म के बल पर, लेकिन कभी-कभी यह दोनों ही बल समाप्त हो जाते हैं तो कहते हैं निर्बल के बल राम या धर्म के करो कोई उपाय।

मंत्र आपको बना देगा धनवान!…

जीवन में मनचाही सफलता पाने के लिए रोजमर्रा कई उपाय किए जाते हैं। पंडित शर्मा के अनुसार मान्यता के अनुसार एक ऐसा मंत्र भी है जो आपको धनी बनाने के साथ-साथ अवश्य ही हर कार्य में सफलता प्रदान करेगा।

अत: नित्यकर्म से निवृत्त हो जाने के बाद स्नान करते समय इस मंत्र का स्मरण अवश्य करें :-

स्नान मंत्र :

गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती।
नर्मदे सिन्धु कावेरी जले अस्मिन् सन्निधिम् कुरु।।

ये उपाय भी हैं बहुत कारगर :—

एकादशी के दिन करें ये काम:

यह उपाय ऐसा है जिसके विषय में विष्णु धर्मेत्तर पुराण कहता है कि जो व्यक्ति इस उपाय को करता है उसकी गरीबी हमेशा के लिए दूर हो जाती है।
मेरूतंत्र भी इस बात का समर्थन करता है कि यह ऐसा उपाय है जिससे घोर कलयुग में भी देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त की जा सकती है। यह उपाय सिर्फ एकादशी के दिन करना होता है।

यह चमत्कारी उपाय…
इस उपाय के तहत प्रत्येक एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु के साथ देवी लक्ष्मी की पूजा करें। इसके बाद लक्ष्मी सहस्रनाम का पाठ करें और प्रत्येक मंत्र के साथ देवी लक्ष्मी पर एक फूल चढ़ाते जाएं।

1. लक्ष्मी का प्रतीक कौड़ियां : पीली कौड़ी को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। कुछ सफेद कौड़ियों को केसर या हल्दी के घोल में भिगोकर उसे लाल कपड़े में बांधकर घर में स्थित तिजोरी में रखें। कौड़ियों के अलावा एक नारियल की विधि-विधान से पूजा कर उसे चमकीले लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रख दें।

2. शंख : शंख समुद्र मंथन के समय प्राप्त चौदह अनमोल रत्नों में से एक है। लक्ष्मी के साथ उत्पन्न होने के कारण इसे लक्ष्मी भ्राता भी कहा जाता है। यही कारण है कि जिस घर में शंख होता है वहां लक्ष्मी का वास होता है। घर में शंख जरूर रखें।

3. पीपल की पूजा : प्रति शनिवार को पीपल को जल चढ़ाकर उसकी पूजा करेंगे तो धन और समृद्धि में बढ़ोत्तरी होगी।

ALSO READ  विश्वकर्मा पूजा 2026: जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा की पूरी विधि — चूकें नहीं यह खास मौका!

4. ईशान कोण : घर का ईशान कोण हमेशा खाली रखें। हो सके तो वहां पर जलभरा एक पात्र रखें। चाहे तो वहां जल कलश भी रख सकते हैं।

5. घर में रखें बांसुरी: बांस निर्मित बांसुरी भगवान श्रीकृष्ण को अतिप्रिय है। जिस घर में बांसुरी रखी होती है, वहां के लोगों में परस्पर प्रेम तो बना रहता है और साथ ही सुख-समृद्धि भी बनी रहती है।

गुप्त रहस्य जो बनाते हैं धनवान…

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार धनवान बनने के 5 ऐसे गुप्त रहस्य जिन्हें अपनाकर आप चमत्कारिक रूप से धनवान बनने की राह पर चल पड़ेंगे।

रहस्य 01 : ईश्‍वर के पास हर कोई मांगने जाता है लेकिन धन्यवाद देने कितने लोग जाते होंगे? आपको जीवन में अब तक जो भी मिला है उसके लिए ईश्वर, प्रकृति या किसी भी व्यक्ति को दिल से धन्यवाद दो। धन्यवाद की ताकत को समझो। प्रतिपल धन्यवाद के लिए तैयार रहो, क्योंकि आगे भी आपको बहुत कुछ मिलने वाला है।

रहस्य 02 : ईश्वर, प्रकृति या आकाश के पास आपको देने के लिए बहुत कुछ है, लेकिन यदि आपके पास किसी वस्तु को पाने के लिए जी-भर की भी चाहत नहीं है तो वह नहीं मिलेगी। आपकी चाहत या मांग में ताकत होना चाहिए। उससे मांगते वक्त मन में विश्वास रखो। आपकी मांग स्पष्ट होना चाहिए। पहले कोई भी एक वस्तु मांगें और उसके मिलने का विश्‍वास के साथ इंतजार करें, तो वह निश्‍चित मिलेगी। आपकी इच्छा या मांग बदलती रहेगी तो इंतजार लंबा होता जाएगा।

रहस्य 03 : यदि आप सचमुच ही धनवान बनना चाहते हैं तो आपको एक धनपति की जो सोच होती है, वैसी ही अपनी सोच बनाना होगी। आपको आपका रहन और सहन बदलना होगा। खुद को अमीर समझना होगा। विश्वास की बहुत बड़ी ताकत होती है। सोच बदलो तो भविष्य बदलेगा। जो लोग खुद को दरिद्र मानते हैं, वे हमेशा दरिद्र ही बने रहते हैं।

रहस्य 04 : घर को वस्तु अनुसार ढालें। क्रोध न करें और किसी भी प्रकार के व्यसन से दूर रहें। बैठक रूम में ऐसे चित्र लगाएं जिसमें एक हंसता हुआ परिवार नजर आ रहा हो। पूजा स्थान पर माता लक्ष्मी का ऐसा चित्र लगाएं जिनके हाथों से धन की वर्षा हो रही हो। भोजन सदैव पूर्व या उत्तर की ओर मुख करके करें। दीपक जब भी जलाएं तो उसकी बाती उत्तर की ओर रखें। घर की तिजोरी में तांबे, पीतल या चांदी के सिक्के पर्याप्त मात्रा में रखें। इसके अलावा हल्दी की गांठ, पीली कोड़ियां, तांबे या चांदी के सिक्के तिजोरी में रखें। घर में वातावरण को सुगंधित बनाए रखें। देहली पूजा करें। जेब में हमेशा कुछ सिक्के रखें। अंतिम उपाय यह कि प्रति शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे घी का दीपक और सुगंधित अगरबत्ती लगाएं।रहस्य 05 : 10, 50 या 100 के नोट की एक गड्डी बना लें। आप प्रतिदिन सोने से पूर्व उन्हें गिनकर यथायोग्य स्थान पर रखकर सो जाएं। ऐसा कम से कम 43 दिन तक करें।

06 अचूक उपाय…

माना जाता है कि कर्म शुद्ध है तो भाग्य भी शुद्ध ही होगा। औश्र यदि भाग्य जाग्रत है तो किसी भी कार्य में बाधा उत्पन्न नहीं होगी यानि हर तरह का मनचाहा कार्य निर्विघ्न संपन्न होगा। यदि भाग्य जाग्रत है तो आपको धनवान बनने से कोई रोक नहीं सकता।
भाग्यवान बनने के लिए कुछ बातों में सावधानी रखना होगी और कुछ ऐसे उपाय भी करने होंगे। पंडित शर्मा के अनुसार ये हैं वे अचूक

You have read half of this article

Log in to keep reading. Creating an account is completely free – with Google or mobile OTP, in a minute.

Log in & read more New here? Create a free account

Have a question about your life?

Get personal guidance on kundli, marriage, career and Vastu from experienced astrologers.

Consult Now