Kapoor Ke Upay : अपनाए कपूर के ये खास उपाय ?
Kapoor Ke Upay : पूजा पाठ में कपूर का इस्तेमाल जरूरी माना जाता है. कपूर के बिना आरती और हवन अधूरा होता है. इसे जलाने से ना सिर्फ घर का वातावरण सुगंधित बना रहता है बल्कि ये घर की नकारात्मक ऊर्जा को भी नष्ट करता है. कपूर जलाने से घर में खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा आती है. कपूर में कुछ औषधीय गुण भी होते हैं. इसके अलावा ज्योतिष उपायों में भी कपूर का खूब इस्तेमाल किया जाता है. कपूर के टोटके ग्रह और वास्तु दोष दूर करते हैं. आइए जानते हैं कपूर से जुड़े इन खास उपायों के बारे में.
कपूर के उपाय
पितृदोष और कालसर्पदोष से मुक्ति हेतु :
कर्पूर जलाने से देवदोष व पितृदोष का शमन होता है। अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि हमें शायद पितृदोष है या काल सर्पदोष है। दरअसल, यह राहु और केतु का प्रभाव मात्र है। इसको दूर करने के लिए घर के वास्तु को ठीक करें।
पुण्य प्राप्ति हेतु
कर्पूर जलाने की परंपरा प्राचीन समय से चली आ रही है। शास्त्रों के अनुसार देवी-देवताओं के समक्ष कर्पूर जलाने से अक्षय पुण्य प्राप्त होता है। अत: प्रतिदिन सुबह और शाम घर में संध्यावंदन के समय कर्पूर (कपूर) जरूर जलाएं।
आकस्मिक घटना या दुर्घटना से बचाव
आकस्मिक घटना या दुर्घटना का कारण राहु, केतु और शनि होते हैं। इसके अलावा हमारी तंद्रा और क्रोध भी दुर्घटना का कारण बनते हैं। इसके लिए रात्रि में हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद कर्पूर जलाएं।
हालांकि प्रतिदिन सुबह और शाम जिस घर में कर्पूर जलता रहता है उस घर में किसी भी प्रकार की आकस्मिक घटना और दुर्घटना नहीं होती। रात्रि में सोने से पूर्व कर्पूर जलाकर सोना तो और भी लाभदायक है।
You have read half of this article
Log in to keep reading. Creating an account is completely free – with Google or mobile OTP, in a minute.
Log in & read more New here? Create a free accountLog in to read more
You have read 50% of this article for free. Log in once to read the rest – and every astrology, Vastu and horoscope article on Future For You.
- Completely free – no charges
- One click with Google, or mobile OTP
- Straight back to this article after login