Astrology

आंखों के रंग से जानें,व्यक्तित्व,स्वभाव…

411views

आंखों के रंग से जानें,व्यक्तित्व,स्वभाव…

बिना कुछ कहे ही आंखें बहुत कुछ बयां कर दकती हैं।आंखें एक ऐसा बाहरी अंग हैं जो दूर से ही चीजों को देखकर मस्तिष्‍क को उसके बारे में बता देती हैं। धरती की जिन सूक्ष्‍म चीजों को कैमरे से देखा नहीं जा सकता है, उन्‍हें देखने की क्षमता आंखों में होती है। ज्‍योतिषी कहते हैं कि आंखों से व्‍यक्‍ति की खूबियों, विशेषताओं और पर्सनैलिटी के बारे में जाना जा सकता है।

आंखों को पढ़कर हम किसी भी इंसान के व्यक्तित्व के बारे में जान सकते हैं। जानकार बताते हैं कि इंसान की आंखों का रंग उसके व्यक्तित्व, स्वभाव और व्यवहार के बारे में बहुत कुछ बताता है। हम जो सोचते हैं और समझते हैं उसे बिना बोले, समझाए और लिखे हम अपनी आंखों से बयां कर सकते हैं।

अगर आप अपने बारे में या अपने किसी प्रिय व्यक्ति के बारे में जानना चाहते हैं तो आपको अपनी या उनकी आंखों के रंग पर ध्यान देना पड़ेगा।एस्‍ट्रोलॉजी और आई कलर से व्‍यक्‍ति की पर्सनैलिटी और सच के बारे में काफी कुछ पता चल सकता है।आंखों की मूवमेंट से व्‍यक्‍ति की भावनाओं और विचारों के बारे में भी पता चल सकता है। आंखें ही वो जरिया होती हैं जिनके जरिए हम सामने वाले व्‍यक्‍ति के अंदर झांक सकते हैं।

ALSO READ  AstroShrine ऐप अब Google Play Store पर उपलब्ध – अब अपने फ़ोन से जुड़िए प्रमाणित वैदिक ज्योतिषियों से

आंखों का रंग करता है चुगली?

कहते हैं कि आंखें दिल का हाल कह देती हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आपकी आंखों का रंग आपके व्यक्तित्व के बारे में भी बहुत कुछ कह देता है। क्लिक करें।

             “किसी इंसान के हाव, भाव और स्वभाव के बारे में उसकी आंखों का रंग कई राज खोलता है। काली आंखों वाले लोग खुद पर विश्वास रखते हैं और दूसरों की मदद करते हैं। हेजल रंग के आंखों वाले व्यक्ति को बहुत जल्दी गुस्सा हो जाते हैं। नीली आंखों वाले व्यक्ति बहुत शांत और ऊर्जावान होते हैं “

ALSO READ  AstroShrine ऐप अब Google Play Store पर उपलब्ध – अब अपने फ़ोन से जुड़िए प्रमाणित वैदिक ज्योतिषियों से

हरी आंखें

हरी आंखों वाले लोग बेहद खूबसूरत होते हैं और खूबसूरती के साथ-साथ वे बुद्धिमान, उत्साहित और जीवंत स्वभाव के होते हैं। वे हर काम जोश के साथ करते हैं और ऐसे लोग बेहद ईष्यालु भी होते हैं।

नीली आंखें

नीली आंखों वाले बेहद आकर्षक, शांत, तेज दिमाग और रिश्तों में विश्वास रखने वाले होते हैं। वे दूसरों को खुश रखने की कोशिश करते हैं। वे दयालु और गंभीर होते हैं। वे सब बातों पर गौर करने वाले बहिर्मुखी स्वभाव के होते हैं।

भूरी आंखें

भूरी आंखों वाले व्यक्ति बहुत आकर्षक होते हैं वे स्वभाव से दृढ़ निश्चयी होते हैंए लेकिन ऐसे लोगों में एक कमी भी होती है भूरी आंखों वाले लोगों को दूसरों से अपनी बात रखने में मुश्किल होती है।

धुंधली आंखें

ऐसी आंखों वाले लोग स्वाभाविक, मौज-मस्ती और रोमांच पसंद होते हैं। वे समय के साथ चलना और परिस्थितियों के साथ ढलना जानते हैं। वे साहसी होते हैं और एकरसता की जिंदगी से बहुत

ALSO READ  AstroShrine ऐप अब Google Play Store पर उपलब्ध – अब अपने फ़ोन से जुड़िए प्रमाणित वैदिक ज्योतिषियों से

जल्दी ऊब जाते हैं। लोग उनकी तरफ बड़ी सहजता से आकर्षित हो जाते हैं।

काली आंखें

काली आंखों वाले लोग जिम्मेदार होने के साथ-साथ वफादार भी होते हैए इन पर आप बेझिझक भरोसा कर सकते हैं।काली आंखों वाले लोग रहस्यमयी होते हैं और ऐसे लोगों को पुर्वाभास भी जल्दी हो जाता है।

ग्रे रंग की आंखें

ग्रे रंग की आंखों वाले व्यक्ति प्रभावशाली, सशक्त और विनम्र होते हैं। उन्हें गुस्सा भी बहुत कम आता है वे शांत प्रवृत्ति के होते हैं। जुनूनी होने के साथ वे प्रेम और रोमांस के प्रति बेहद गंभीर होते हैं। उनकी अंदरूनी ताकत विश्लेषणात्मक सोच और तार्किक क्षमता उन्हें किसी भी परिस्थति में नेतृत्व करने के योग्य बनाती है।

जरा इसे भी रखे 

बार-बार हो रहे है दुर्घटना ? तो ये ज्योतिष उपाय…

घर के आँगन में न रखें ये चींजें…