Vastu

Swapna Shastra : अगर देखते है सपने में सांप ? तो जानें इसके मतलब

324views

Swapna Shastra : अगर देखते है सपने में सांप ? तो जानें इसके मतलब

हिन्दू धर्म में सांप पूजनीय माने जाते हैं। हमारे शास्त्रों में भी सांप का वर्णन कई जगह मिलता है। सांप कहीं देवता के प्रतीक हैं तो कहीं मृत्यु के। चूंकि सांप हमारे जीवन से कहीं न कहीं जुड़ा हुआ है इसलिए हमें सांप कभी भी सपने में दिखाई दे सकते हैं। मनुष्य को सांप का सपना आना स्वाभाविक है।

Snake In Dream Meaning: सपने में हम जो भी देखते हैं उसका कोई न कोई मतलब अवश्य होता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में दिखने वाली हर चीज हमें भविष्य के बारे में संकेत देती है। सपने शुभ भी होते हैं और अशुभ भी। कुछ सपने हमें याद रहते हैं और कुछ हम भूल जाते हैं। उसी प्रकार यदि हम सपने में सांप देखते हैं तो इसका कुछ न कुछ अर्थ अवश्य होता है। हिन्दू धर्म में सांप पूजनीय माना जाता है। हमारे शास्त्रों में भी सांप का वर्णन कई जगह मिलता है। सांप कहीं देवता का प्रतीक है, तो कहीं मृत्यु का। चूंकि सांप हमारे जीवन से कहीं न कहीं जुड़ा हुआ है इसलिए हमे सांप कभी भी सपने में दिखाई दे सकते हैं। मनुष्य को सांप का सपना आना स्वाभाविक है। आपमें से शायद कई लोगों ने कभी न कभी सांप का सपना जरूर देखा होगा। अनायास ही आपके मन में ये ख्याल भी आया होगा कि यह शुभ है या नहीं।

ALSO READ  ज्योतिष के अनुसार गलत वास्तु कैसे बनता है धन हानि का बड़ा कारण?

सपनों में सांपों का दिखना

शरीर विज्ञान के अनुसार दैनिक जीवन की अतृप्त इच्छाएं स्वप्न रूप में उसकी पूर्ति का आभास कराती हैं। कुछ सपने अवचेतन मन का परिणाम होते हैं। कुछ दिवंगत आत्माओं की भविष्यवाणी, शुभ अथवा अशुभ संकेत होते हैं। विशेषकर पितृपक्ष में मृतात्माओं का सपनों में बार-बार दिखना बड़ा आम है। वे अक्सर कुछ मांगती दिखती हैं और किसी जीवित को वह वस्तु दे देने से वे तृप्त प्रतीत होती हैं तथा कई बार उस वस्तु के साथ आशीर्वाद देती भी दिखती हैं। ज्योतिष शास्त्र स्वप्नों के विषय में बहुत स्पष्ट है।

ALSO READ  घर में पोछा लगाते समय इन वास्तु टिप्स का रखें ध्यान नकारात्मक ऊर्जा होगी दूर घर में बनी रहेगी सुख-शांति?

सपने में सांप दिखना शुभ है या अशुभ
हर सपना कुछ कहता है, कोई न कोई मतलब जरूर होता है। अक्सर लोग सपने में कोई ऐसी चीज देख लेते हैं जिसे देख कर डर से नींद खुल जाती है जिसके बाद मन में यही ख्याल आता है कि देखी गई वह चीज शुभ है या अशुभ। कई बार लोगों को सपने में सांप नजर आता है और इसका भी एक विशेष मतलब होता है।

सपने में सांप के दिखने के कुछ संकेत

सांप को शिवलिंग से लिपटा देखना : आपकी कोई मनोकामना जल्द ही पूर्ण होने वाली है। आपको भगवान महादेव का आशीर्वाद मिलने वाला है। ऐसा सपना आने पर शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

ALSO READ  राहु–केतु और वास्तु दोष कैसे बनते हैं धन हानि का बड़ा कारण?

सपने में सांप के दांत : आपका कोई करीबी आपको नुक्सान पहुंचाने वाला है।

मरा हुआ सांप : आगे आने वाला समय आपके लिए अच्छा रहेगा।

सुनहरा सांप : किस्मत खुलने वाली है।

सांप के काटने से मृत्यु  : इसका मतलब आपको दीर्घायु की प्राप्ति होगी।