Daily HoroscopeHoroscope

11 फरवरी 2020 का राशिफल:मीन राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, पढ़े राशिफल हिंदी में

306views

राशियों का असर

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया का राशिफल।

ALSO READ  वर्ष 2026 में किन राशि के जातकों पर रहेगी साढ़ेसाती?

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: अपराह्न 03:00 बजे से सायं 04:30 बजे तक।

आज की भद्रा: सायं 04:35 बजे से रात्रि के 02:54 बजे तक।

राशिफल

मेष: कुछ पारिवारिक और कुछ व्यावसायिक परेशानियां रहेंगी। गुप्त विरोधी या स्वास्थ्य से तनाव मिल सकता है। भागदौड़ की स्थिति सुखद एवं उत्साहवर्धक होगी।

वृष: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

मिथुन: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। कोई ऐसी बात हो सकती है, जो आपके हित में न हो। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।

ALSO READ  सिंह राशि के लिए 2026 क्यों है परीक्षा का वर्ष?

कर्क: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी।

सिंह: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे, लेकिन पड़ोसी या अधीनस्थ कर्मचारी से तनाव मिल सकता है।

कन्या: गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

तुला: संबंधों में मधुरता आएगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।

ALSO READ  1 जनवरी 2026 का दिन कैसा रहेगा? जानिए सभी 12 राशियों का ज्योतिषीय भविष्यफल

धनु: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। महत्वाकांक्षा में वृद्धि होगी। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मकर: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। किसी पारिवारिक सदस्य के कारण तनाव मिलेगा।

कुंभ: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

मीन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।