- दिनांक 07.11.2020 का पंचाग
- 123शुभ संवत 2077 शक 1942सूर्य दक्षिणायन का… द्वितीय (शुद्ध) आश्विन मास शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि … प्रातः को 07 बजकर 24 मिनट से … दिन … शनिवार … पुर्नवसु नक्षत्र … प्रातः को 08 बजकर 05 मिनट तक … – पुष्य नक्षत्र दिनभर … आज चंद्रमा … कर्क राशि में … आज का राहुकाल दिन 08 बजकर 59 मिनट से 10 बजकर 23 मिनट तक होगा …
दीपावली व धनतेरस से ठीक पहले इस खरीददारी का महायोग – शनि-पुष्य नक्षत्र
दीपावली व धनतेरस से ठीक पहले इस खरीददारी का महायोग बन रहा है। कई साल बाद शनिवार को पुष्य नक्षत्र का अद्भुत संयोग पड़ रहा है। यह दिन खरीददारी और नए काम शुरू करने के लिए अतिशुभ माना गया है। गुरु ग्रह के स्वग्रही होने से पुष्य नक्षत्र की महत्ता बढ़ गई है। ज्योतिषी के मुताबिक पुष्य नक्षत्र में गहने खरीदना सोने में सुहागा होगा। इस समय शुक्र नीचस्थ और मंगल मीन के होंगे
शनिवार 07 नवंबर 2020 को पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग है, जो कि खरीददारी के लिए काफी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि शनि-पुष्य नक्षत्र में खरीदी हुई वस्तु का उपयोग काफी शुभ व फलदायी होता है, इसलिए बहुत से लोग शुभ कार्यों और खरीददारी के लिए इस शुभ नक्षत्र का इंतजार करते हैं।
पुष्य नक्षत्र सभी 27 नक्षत्रों बलवान होता है, यह नक्षत्र शुभ कार्यों के लिए सबसे उत्तम रहता है। इस दिन भौतिक सुख-सुविधा की वस्तुएँ खरीदना काफी फलदायी रहता है। इस बार पुष्य नक्षत्र का योग 07 नवंबर को सुबह 08 :05 बजे से शुरू होकर 08 नवंबर सुबह 08 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। दीपावली की खरीददारी इस नक्षत्र में की जाए तो काफी शुभ रहेगी।इस नक्षत्र में छठ और सप्तमी का योग बन रहा है।
इस शुभ मुहूर्त में मीन, तुला, कुंभ, मिथुन व वृषभ राशि वाले सोना खरीदें।
कर्क, सिंह, वृश्चिक राशि वाले चाँदी के साथ लाल कलर का मैटल लगा धातु भी खरीदें।
कन्या, मकर व धनु राशि वाले घर में इस्तेमाल की जाने वाली वस्तुएँ खरीदें और
मेष राशि वाले ताँबा खरीदें तो उनके लिए अति शुभ होगा।
कार्तिक मास में पड़ने वाला शनि-पुष्य नक्षत्र के दिन शिव की उपासना करके दवाई सेवन करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। ज्योतिषियों के मुताबिक पुष्य नक्षत्र के इस शुभ मुहूर्त में सोने-चाँदी के आभूषण की खरीददारी का विशेष महत्व रहता है। इसके साथ ही इस मुहूर्त में वाहन, इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की खरीददारी भी अच्छी रहती है। शनिवार को यह मुहूर्त होने की वजह से मशीनरी की खरीददारी काफी फलदायी रहेगी।
You have read half of this article
Log in to keep reading. Creating an account is completely free – with Google or mobile OTP, in a minute.
Log in & read more New here? Create a free accountLog in to read more
You have read 50% of this article for free. Log in once to read the rest – and every astrology, Vastu and horoscope article on Future For You.
- Completely free – no charges
- One click with Google, or mobile OTP
- Straight back to this article after login