Know Today Plan Tomorrow Live Better
Home Articles Other Articles
Other Articles

दिसंबर 2015 माह में कर्क राशि

इस माह आपकी सारी ऊर्जा और भागदौड़ घर-परिवार व कार्यक्षेत्र के लिए बने रहने की संभावना बनती है। भाई-बहनों से भी पूरा सहयोग मिलने की संभावना बनती है। आपके व्यवसायिक संबंधों में वृद्धि होने की संभावना बनती है।
परिवार: आपके लिए यह माह सुख व दुख दोनों से मिला-जुला हो सकता है। आपका दाम्पत्य जीवन में कलह क्लेश होने की संभावना बनती है। बच्चों के साथ मित्रवत व्यवहार करें। आप समझदारी का परिचय देते हुए कभी प्यार से तो कभी सख्ती से घर में सुखद माहौल बनाए रखने का प्रयास करें।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए यह माह मिश्रित रहेगा। आपको शारीरिक स्वास्थ्य की बजाय मानसिक परेशानियों के कारण तनाव बना रह सकता है। इससे आपका रक्तचाप अकसर उच्च बना रह सकता है।
कैरियर: कैरियर में आप जल्दबाजी या उत्तेजित होकर कोई निर्णय ना लें। माह मध्य तक का समय संयम और धैर्य से निकालें। उच्चाधिकारियो के साथ किसी तरह की बहस में ना पड़ें। आपको नए अनुबंध मिल सकते हैं लेकिन उनके कार्यान्वित होने में समय लग सकता है।
धन: धन की स्थिति सामान्य रहेगी। अगर बजट का ध्यान रखेंगे तो मानसिक तौर पर शांति रहेगी।
विद्या: आपके लिए यह माह सामान्य से कुछ अच्छा रहने की संभावना बनती है। आप अपनी सारी ऊर्जा एकत्रित करके मन को एकाग्रचित्त करके पढ़ाई करेंगे तो आपको शीघ्र ही सभी कुछ स्मरण हो सकता है।
उपाय:
1. सूर्य को जल दें।
2. ॐ घृणि सूर्याय नम: का जाप भी करें।
Pt.P.S.Tripathi
Mobile No.- 9893363928,9424225005
Landline No.- 0771-4050500
Feel free to ask any questions

You have read half of this article

Log in to keep reading. Creating an account is completely free – with Google or mobile OTP, in a minute.

Log in & read more New here? Create a free account

Have a question about your life?

Get personal guidance on kundli, marriage, career and Vastu from experienced astrologers.

Consult Now