karj se mukti :कर्ज से मुक्ति पाने के लिए जरूर अपनाएं ये उपाय ?
कर्ज या ऋ़ण का होना जिंदगी को मुश्किल में डाल देता है। कर्ज मुक्त जीवन ही सबसे खुशहाल जीवन होता है। कई बार कर्ज लेने के बाद उसे लौटाना व्यक्ति को भारी पड़ता है और उसकी पूरी जिंदगी कर्ज चुकाते-चुकाते खत्म हो जाती है। कई बार कुंडली में ग्रहों की बदलती स्थिति के कारण व्यक्ति की आर्थिक स्थिति बिगड़ जाती है और उसे कर्ज लेना पड़ जाता है। लेकिन मुश्किल तब और बढ़ जाती है जब सिर से कर्ज का बोझ उतर नहीं पाता है। इससे व्यक्ति मानसिक रूप से तनाव में आ जाता है। कर्ज मुक्ति हेतु आइए जानें कुछ सरल और उपाय
कर्ज से मुक्ति का उपाय
- यदि किसी व्यक्ति को लाख मेहनत और कोशिशों के बाद भी कर्ज से छुटकारा नहीं मिल पा रहा तो उसे यह विशेष उपाय जरूर अपनाना चाहिए. अगर आप कर्ज से छुटकारा पाना चाहते हैं तो अपने जीवन में एक नियम जरूर बना लें. रोजना चीटियों को खाना खिलाएं. इसके लिए आप रोजाना आटे में शक्कर मिलाकर या उसकी पंजीरी बनाकर किसी पेड़ के नीचे या जहां चीटियों का बिल है वहां डाल दें. यह उपाय बेहद ही कारगार है और इसके जरिए आप कर्ज से मुक्ति पा सकते हैं.
- मां लक्ष्मी को धन-वैभव की देवी कहा जाता है। धनलाभ के लिए हर व्यक्ति मां लक्ष्मी की पूजा कर उन्हें प्रसन्न रखना चाहता है। कर्ज से मुक्ति के लिए घर पर प्रतिदिन मां लक्ष्मी की पूजा जरूर करें। साथ ही ‘ॐ श्रीं ह्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मयै नम:’ मंत्र का जाप भी करें और घी का दीपक जलाएं। इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जल्द ही कर्ज से छुटकारा मिलता है।
- सवा किलो आटा और सवा किलो गुड़ को मिलाकर इसकी रोटियां बना लें। गुरुवार के दिन इन रोटियों को गाय को खिला दें। इस प्रकिया को लगातार तीन गुरुवार तक करें। ऐसा करने से भी कर्ज से छुटकारा मिलता है।
- इसके अलावा शिवलिंग पर रोजाना लाल रंग के फूल अर्पित करने से भी कर्ज से मुक्ति मिलती है. इसके लिए सुबह शिव मंदिर में जाएं और शिवलिंग पर लाल रंग का फूल अर्पित करें और साथ ही जल भी चढ़ाएं. ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और जातक को कर्ज संबंधित समस्या से छुटकारा मिलता है.
आप इस लेख का आधा भाग पढ़ चुके हैं
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन करें। खाता बनाना पूरी तरह निःशुल्क है – Google या मोबाइल OTP से, एक मिनट में।
लॉगिन करें और आगे पढ़ें नया यूज़र? निःशुल्क खाता बनाएँआगे पढ़ने के लिए लॉगिन करें
इस लेख का 50% भाग आपने निःशुल्क पढ़ लिया। बाकी लेख, और Future For You के सभी ज्योतिष, वास्तु व राशिफल लेख पढ़ने के लिए बस एक बार लॉगिन करें।
- पूरी तरह निःशुल्क – कोई शुल्क नहीं
- Google से एक क्लिक, या मोबाइल OTP
- लॉगिन के बाद सीधे इसी लेख पर वापस