Know Today Plan Tomorrow Live Better
Home Articles Vastu
Vastu

क्या आप दिवाली की साफ़ सफाई कर रहे है??अगर हां, तो इन चीजों को अपने घर से निकाल दें!!

क्या आप दिवाली की साफ़ सफाई कर रहे है??अगर हां, तो इन चीजों को अपने घर से निकाल दें!!

नवरात्रि खत्म होते ही लोग दिवाली की तैयारियों में जुट जाते हैं और इन तैयारियों में सबसे पहले आता है घर की साफ़-सफाई का काम। सफाई यानि वे चीजें जो आपके इस्तेमाल की नहीं है उन्हें घर से हटा दें। कई बार हमें कुछ चीजों से मोह होता है, जिस वजह से हम उसे नहीं हटाते लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु अनुसार ये बेकाम की चीजें घर में निगेटिविटी लाती हैं। इसलिए नेगेटिविटी यानि नकारात्मकता से बचने के लिए कुछ चीजों को घर से बाहर करना बहुत ही जरूरी होता है। दिवाली का त्यौहार इस साल 14 नवंबर-शनिवार को पड़ रहा है तो यदि आप भी दिवाली का साफ़-सफाई अभियान शुरू करने जा रहे  हैं तो उससे पहले आज इस लेख में जान लीजिए कि इस लक्ष्मी पूजन से पहले घर की किन चीजों को बाहर का रास्ता दिखाना है।

वास्तु के अनुसार घर में नहीं रखनी चाहिए ये चीजें- 

  • अगर इस दिवाली सफ़ाई करते समय आपको घर में टूटा या क्रैक शीशा दिखे तो उसे ज़रूर हटा दें। वास्तु के अनुसार टूटा  शीशा घर में कलह और नेगेटिव एनर्जी लाता है।
  • कभी-कभी हम बंद घड़ियों को लम्बे समय तक वैसे ही छोड़ देते हैं। पर बंद या खराब घड़ियां घर में कभी नहीं रखनी चाहिए। माना जाता है कि घड़ियों की स्थिति से हमारे घर-परिवार की उन्नति जुड़ी होती है। अगर घड़ी बंद हो या सही से न चल रही हो  तो आपकी ज़िंदगी में भी कोई काम सही तरीके से नहीं हो पाएगा और उसमें ढेरों रुकावट आती रहेगी।
  • यदि इस दिवाली आपको घर में टूटा हुआ फ्रेम, फोटो, या सजावटी सामान दिखे तो उसे तुरंत हटा दें। इस तरह की टूटी चीज़ें वास्तुदोष का कारण बनती हैं।
  • अगर घर में कोई इलेक्ट्रॉनिक का सामान खराब पड़ा है तो उसे भी तुरंत हटा दें, ऐसी चीज़ें निगेटिविटी की वजह बनती हैं।
  • घर का मेन गेट या कोई दरवाज़ा आवाज करता हो, टूटा हो या उसमें कोई दरार हो तो उसे सही करा ले। दरवाज़े से निकलती ऐसी आवाज़ें अशुभ होती है। यदि घर का कोई भी फर्नीचर टूटा-फूटा नजर आए तो उसे तुरंत सही करा लें और अगर मरम्मत नहीं हो सकती तो उसे हटा दें।
  • अगर आपके बेडरूम का बेड टूट रहा है तो उसे हटा दें, क्योंकि ये वस्तु आपके वैवाहिक जीवन के लिए सही नहीं है। इस तरह का बेड पति-पत्नी के रिश्ते को खराब करता है।
  • टूटे डिब्बे, बेकार सजावटी सामग्री, बच्चों के खराब खिलौने, फटे हुए कपड़े, टूटी चप्पल और पुरानी चादरें ऐसी कोई भी चीज़ हो तो उसे जितनी जल्दी हो सके निकाल दीजिए।
  • कभी-कभी हम दिवाली पर घर में पिछले साल के बचे दिये जला देते हैं, ऐसा आप बिलकुल भी न करें। नए दीये खरीदें और दीपावली पर जलाएं।

You have read half of this article

Log in to keep reading. Creating an account is completely free – with Google or mobile OTP, in a minute.

Log in & read more New here? Create a free account

Have a question about your life?

Get personal guidance on kundli, marriage, career and Vastu from experienced astrologers.

Consult Now