Home Articles उपाय
उपाय

क्या आप भी नींद की समस्या से है परेशान ? तो अपनाए ये उपाय

क्या आप भी नींद की समस्या से है परेशान ? तो अपनाए ये उपाय

                                                   क्या आप भी नींद की समस्या से है परेशान ? तो अपनाए ये उपाय

कई स्वास्थ्य समस्याओं का एक प्रमुख कारण अच्छी नींद की कमी भी है। इसलिए नींद से संबंधित किसी भी समस्या को गंभीरता से लें, अन्यथा कई तकलीफों के शिकार हो सकते हैं। एक शोध के अनुसार, वर्तमान जीवनशैली.कई स्वास्थ्य समस्याओं का एक प्रमुख कारण अच्छी नींद की कमी भी है। इसलिए नींद से संबंधित किसी भी समस्या को गंभीरता से लें,अन्यथा कई तकलीफों के शिकार हो सकते हैं।

क्या हैं कारण
यदि जीवनशैली तनावपूर्ण हो, तो लोग कम नींद लेने लगते हैं, जो अनिद्रा की समस्या में बदल सकती है।
काम की ज्यादा व्यस्तता होना।
लगातार देर रात तक जागना।
सोने के समय यात्रा आदि करना।
शाम को अधिक मात्रा में भोजन करना।
किसी बीमारी की वजह से कम नींद हो सकती है।
कुछ दवाओं की वजह से कम नींद की समस्या हो सकती है।
कैफीन, निकोटीन का ज्यादा सेवन कम नींद की वजह बन सकता है।

ALSO READ  Ganesh Chaturthi 2026 Horoscope: What are Bappa bringing for the 12 zodiac signs?

क्या हैं खतरे
हृदयाघात : लगातार कम नींद हृदयाघात का कारण बन सकता है।
अस्थमा का दौरा : अस्थमा से पीड़ित मरीज में कम नींद की समस्या दौरे का कारण बन सकती है।
मिर्गी का दौरा : कम नींद से मिर्गी का दौरा पड़ सकता है।
सूजन : अनिद्रा से शरीर में सूजन पैदा हो सकती है। अनिद्रा दर्द की संवेदना बढ़ा सकती है।
अवसाद : लंबे समय तक नींद कम ली जाए या अनिद्रा की स्थिति हो, तो व्यक्ति अवसाद का शिकार हो सकता है।
चिड़चिड़ापन : नींद पूरी न हो, तो कुछ समय बाद स्वभाव में चिड़चिड़ापन आने लगता है। इससे व्यवहार असामान्य हो सकता है।
याददाश्त : कम नींद याददाश्त पर असर डालती है।
डायबिटीज : नेचर जेनेटिक्स पत्रिका की एक रिपोर्ट के अनुसार, नींद पूरी न हो तो डायबिटीज के लक्षण पैदा हो सकते हैं।
उच्च रक्तचाप : कम नींद उच्च रक्तचाप का कारण बन सकती है।
मोटापा : एक अमेरिकी शोध के अनुसार, छह घंटे से कम की नींद मोटापे का कारण बन सकती है। शोध के मुताबिक पेट के बढ़ते आकार का संबंध अनियमित नींद से भी है।

आप इस लेख का आधा भाग पढ़ चुके हैं

आगे पढ़ने के लिए लॉगिन करें। खाता बनाना पूरी तरह निःशुल्क है – Google या मोबाइल OTP से, एक मिनट में।

लॉगिन करें और आगे पढ़ें नया यूज़र? निःशुल्क खाता बनाएँ

क्या आपके जीवन में कोई प्रश्न है?

अनुभवी ज्योतिषियों से कुंडली, विवाह, करियर और वास्तु पर व्यक्तिगत परामर्श लें।

अभी परामर्श लें