आपको भी पढ़ते समय आती हैं नींद ? तो अपनाए ये उपाय…
अक्सर आपने देखा होगा की लोगो को पढ़ते-पढ़ते अचानक नींद आने लगती है। और नींद के कारण फोक्स पढ़ाई रक नहीं हो पाता है। बहुत देखा होगा कि पढ़ते-पढ़ते अचानक झपकी आने लगती है। जिस कारण पढ़ाई के साथ आप नींद पर भी काबू खो देते हैं।पर इसके कारण पढ़ाई के होने वाले नुकसान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
इसके चलते छात्र पढ़ाई में अपना 100 प्रतिशत नहीं दे पाते और ये उनके लिए मानसिक बोझ बन जाता है। एक बार आपके मन में यह बोझ आ गया तो फिर इससे जान छुड़ाना मुश्किल हो जाता है।
समय के साथ-साथ ये बढ़ता जाता है और इसके चलते ज्यादातर छात्र अपना महत्वपूर्ण समय केवल यही सोचने में निकाल देते हैं कि वो कितने समय सोए या पढ़े नहीं। अगर आप को भी पढ़ते समय नींद परेशान कर रही है, तो हम लेकर आएं है कुछ महत्वपूर्ण टिप्स, जो आपको नींद से बचाएंगे।
- पढ़ाई के समय आप एक मग कॉफी अपने साथ लेकर बैठें और बीच-बीच में एक एक घूंट पीएं. कॉफी में कैफीन पाया जाता है जिससे एनर्जी बूस्टर भी कहते हैं. इसके अलावा आप चॉकलेट चाय, एनर्जी ड्रिंक आदि भी ले सकते हैं, लेकिन यह सब एक सीमित मात्रा में ही उचित रहता है.
- सुबह उठने के बाद बहुत से विद्यार्थी सिर्फ एक स्टडी लैंप जला कर पढ़ाई करने की कोशिश करते हैं। एक लैंप की वजह से कमरे के बाकी हिस्से में तकरीबन अंधेरा रहता है। इस कम रोशनी और शांति वातावरण में नींद आना स्वभाविक है। ऐसी स्थिति में स्टडी रूम की लाइट ठीक रखें।
- अगर बैठ कर पढ़ते-पढ़ते आपको नींद आना शुरू हो जाए तो ऐसे में आप खड़े हो जाए और टहलते हुए पढ़ें। अगर आप अकेले पढ़ते हैं तो बोलकर भी पढ़ सकते हैं, इससे सारा आलस्य दूर हो
जाएगा और आपको नींद भी नहीं आएगी। - यदि आपको पढ़ते समय नींद आ रही है तो ऐसे में आप कोई मनपसंद गाना चलाकर सो सकते हैं. ऐसा करने से ध्यान दूसरी ओर चला जाता है और आपका मूड भी अच्छा हो जाता है. ऐसे में नींद को भगाने में गाने सुनना आपके बेहद काम आ सकता है.
- सुबह उठने के बाद पानी जरूर पीयें। साथ ही पढ़ाई के दौरान भी कुछ कुछ समय बाद पानी पीते रहें। यह न सिर्फ आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होगा बल्कि इससे आपको एक और फायदा मिलेगा। ज्यादा पानी पीने से आप को कुछ-कुछ देर बाद अपनी सीट से उठकर टॉयलेट के लिए जाना पड़ेगा, जिससे आपके शरीर की निष्क्रयता टूटेगी और आप सक्रिय बने रहेंगे। साथ ही ज्यादा पानी पीने से दिमाग हाइड्रेटेड व तरोताजा रहता है। इससे सक्रियता बनी रहती है जिससे आसानी से पाठ याद करने में सहायता मिलती है।
- हर इंसान को 7-8 घंटे की नींद की जरूरत है. यदि आप रात में पढ़ना चाहते हैं तो नींद को इस तरह से सेटिंग्स करें कि कम से सम 7 घंटे की नींद एक बार में पूरी हो जाए. दिन में अगर नैप लेने की जरूरत है तो उसे भी लें. इससे शरीर रिएनर्जाइज होता है.
You have read half of this article
Log in to keep reading. Creating an account is completely free – with Google or mobile OTP, in a minute.
Log in & read more New here? Create a free accountLog in to read more
You have read 50% of this article for free. Log in once to read the rest – and every astrology, Vastu and horoscope article on Future For You.
- Completely free – no charges
- One click with Google, or mobile OTP
- Straight back to this article after login