Know Today Plan Tomorrow Live Better
Home Articles Astrology
Astrology

07 अप्रैल 2020 मीन राशि में बुध ग्रह का गोचर, सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है, यहाँ पढ़ें

07 अप्रैल 2020 मीन राशि में बुध ग्रह का गोचर, सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है, यहाँ पढ़ें

मीन राशि में बुध ग्रह का गोचर – Budh ka Meen Rashi me Gochar 2020: बुध को ज्योतिष के अनुसार बुद्धि और व्यापार का मूल कारक माना जाता है। संचार कुशलता को बुध काफी हद तक प्रभावित करते हैं। तकनीकी क्षेत्रों में भी बुध के परिवर्तन से बदलावों की संभावना जताई जाती है। कुल मिलाकर बुध की चाल में होने वाले बदलाव ज्योतिषशास्त्रियों द्वारा बहुत अहमियत रखते हैं। नव ग्रहों में बुध ग्रह को राजकुमार का पद प्राप्त है, वैदिक ज्योतिष के अनुसार बुध एक सौम्य और शुभ ग्रह है। बुध ग्रह जिस भी ग्रह के साथ युति करते हैं, उस ग्रह के अनुसार ही फल प्रदान करते हैं। अर्थात बुध यदि शुभ ग्रहों के साथ हों तो परिणाम शुभ और पाप ग्रहों के साथ हों तो परिणाम अशुभ होते हैं, सूर्य के साथ मिलकर यह प्रभावशाली बुधादित्य योग बनाते हैं। काल पुरुष की कुंडली में बुध ग्रह मिथुन और कन्या राशियों के स्वामी हैं। कन्या राशि में बुध ग्रह उच्च के और मीन राशि में नीच के होते हैं|

बुध ग्रह का प्रभाव-

बुध ग्रह से बुद्धि, बहन, बुआ, शरीर की त्वचा, बोलने की हमारी क्षमता, लोगों से सम्पर्क करने में हमारी योग्यता अर्थात हमारी संवाद शैली, तार्किक क्षमता, यात्रा, लेखन, गणित, ज्योतिष व्यापार आदि का कारक माना जाता है। जिस जातक की कुंडली में बुध अच्छी स्थिति में होता है उस जातक की तार्किक क्षमता और बुद्धि प्रखर होती है। वहीं अगर बुध अच्छी स्थिति में न हो तो त्वचा संबंधी विकार होते हैं और ऐसा व्यक्ति खुद को अच्छी तरह से व्यक्त भी नहीं कर पाता है। ऐसे लोग किसी तरह की कोई मानसिक तकलीफ़ का शिकार हो सकते हैं।

बुध का गोचर 07 अप्रैल 2020 को कुम्भ से मीन राशि में होने जा रहा है। बुध का यह राशि परिवर्तन मंगलवार को दोपहर 14 बजकर 23 मिनट पर होगा। जिसके बाद बुध 25 अप्रैल 2020 को प्रातः 02 बजकर 34 मिनट तक इसी राशि में रहेंगे। इस गोचर के दौरान बुध अपनी नीच राशि मीन में प्रवेश करने वाले हैं| जिसकी वजह से इनका नकारात्मक प्रभाव व्यापार जगत पर अधिक देखने को मिलेगा| तो चलिए जानते हैं बुध का मीन राशि में गोचर करने पर सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है आइए जानते हैं।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि से बारहवें भाव में गोचर करेंगे| यह समय अपने धैर्य का परिचय देने का है। प्रत्येक निर्णय को सोच-समझ कर लें| जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आपके लिये हो सकता है हितकर न हो। इस गोचर के दौरान आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। आपको बजट बनाकर ही आगे बढ़ना चाहिए, अगर आप कहीं इनवेस्ट करना चाहते हैं तो उसके लिए भी यह समय उचित नहीं है। अपनी सेहत के प्रति भी इस समय सचेत रहें। रोमांटिक जीवन आपका सुखमय बने रहने के आसार हैं। आप खुद को अपने साथी के काफी करीब महसूस कर सकते हैं। विवाहित जातक भी दांपत्य जीवन का पूरा आनंद लेंगें और विपरीत परिस्थिति में जीवन साथी का सहयोग मिलना आपको सुकून दे सकता है।

उपाय-
गणेश जी का पूजन 
करें व उन्हें दूर्वा अर्पण करें|
भगवान विष्णु को तुलसी पत्र चढ़ाएं|

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि से ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे| यदि बात करें आपके आर्थिक पक्ष की तो यह गोचर आपकी कई आर्थिक परेशानियों को दूर कर सकता है। अगर आपने किसी से उधार लिया था तो इस समय उसे चुका पाने में सफल होंगे, इस समय बिजनेस में सफलता मिलेगी, मन में प्रसन्नता रहेगी और जो कार्य हाथ में लेंगे उन्हें सफलता के साथ समय पर पूर्ण कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन में भी ख़ुशियाँ बनी रहेंगी और आप अपने जीवनसाथी और बच्चों के साथ आनंद के क्षण बिता पाएंगे। अपने मित्रों के साथ मिलकर आप कहीं घूमने जाने का भी प्लान बना सकते हैं। आपकी बुद्धि की प्रखरता इस अवधि में आपको जीवन के कई क्षेत्रों में लाभ दिलवाएगी। अगर आपको लगता है कि आपके द्वारा किये गये कामों का आपको सही फल नहीं मिल रहा तो एक बार आपको सही से अपने द्वारा किये गये कामों का आकलन करने की जरुरत है।

ALSO READ  AstroShrine ऐप अब Google Play Store पर उपलब्ध – अब अपने फ़ोन से जुड़िए प्रमाणित वैदिक ज्योतिषियों से

उपाय-
शुभ फलों की प्राप्ति के लिए दुर्गाशप्तशती का पाठकरना चाहिए|
लक्ष्मी यंत्र की स्थापना अपने पूजा स्थान पर करें|

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि से दशवें भाव में गोचर करेंगे| यदि आप लेखन या जनसंचार के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो यह समय आपके लिए बेहद खास है। नौकरी और बिजनेस में आपको अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। पदोन्नति के साथ-साथ वेतन वृद्धि की उम्मीद भी आप इस दौरान कर सकते हैं। इस समय आप अपने प्रतिद्वंदियों को करारा जवाब देने में सक्षम होंगे, कार्यस्थल पर जो लोग आपकी छवि को नुक्सान पंहुचाने के प्रयास में हैं उन्हें भी मुंह की खानी पड़ सकती है। इस समय आप केवल अपने काम पर ध्यान दें बाकि अपने आप सही हो जायेगा। इस गोचर के दौरान पिता के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। जीवनसाथी आपकी हर बात को समझेगा। आपको अपनी वाणी का खास ध्यान रखना होगा, क्योंकि यह समाज में आपकी मानहानि का कारण भी बन सकती है।

उपाय-
किसी योग्य ज्योतिषी से परामर्श लेकर यदि आपके लिए शुभ हो तो “पन्ना” रत्न धारण कर सकते हैं|
बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं, और साबूत हरे मूंग का दान करें|

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि से नवमें भाव में गोचर करेंगे| भाग्य स्थान में नीच के बुध का होना, आपके लिये शुभ संकेत नहीं है। खासकर व्यापारीवर्ग को इस गोचरकाल के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है| और आपको अपनी लाइफ के लगभग हर क्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक तौर पर भी आपकी सक्रियता में कमी आ सकती है। भाग्य का साथ कम मिलेगा। स्वास्थ्य खराब रह सकता है| लापरवाही समस्या को बढ़ा सकती है। किसी भी परिस्थिति में अपना विवेक न खोंये मेहनत करते रहें। आपका भाग्य भले ही आपके हाथ में न हो लेकिन आपके कर्म आपके हाथ में हैं। यह ऐसा समय है जब आपको अपनी मेहनत को दोगुना करने की जरुरत है। पर्सनल रिलेशनशिप में भी डिस्टरबेंस महसूस कर सकते हैं। रोमांटिक लाइफ में किसी भी तरह के विवाद से बचने के लिये अपने पार्टनर के प्रति ईमानदार रहें।

उपाय-
बुधवार के दिन शिवलिंग का गन्ने के रस से अभिषेक करना श्रेयकर रहेगा|
श्री कृष्ण को मिश्री माखन का भोग लगाएं|

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए बुध ग्रह उनकी राशि से आठवें भाव में गोचर करेंगे| इस भाव में बुध के गोचर के चलते आपकी आर्थिक स्थिति खराब रह सकती है| इस दौरान बिजनेस करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है| इस दौरान आपको आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के अधिक प्रयास करने होंगे। किसी को उधार देने से बचें नहीं तो दूसरे की आर्थिक स्थिति तो अच्छी हो जाएगी लेकिन आप मजधार में फंस जाएंगे।किसी भी कार्य को करने में कोई हड़बड़ी न दिखाएं। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आपके लिये परेशानी का कारण बन सकता है| अपनी सेहत के प्रति भी इस समय सचेत रहें। रोमांटिक जीवन आपका सुखमय बने रहने के आसार हैं। नौकरी करने वाले लोगों को इस दौरान कार्यक्षेत्र में संभलकर चलने की जरूरत है। ऐसे में बेवजह की बहसों में पड़ने से इस दौरान बचें और कार्यक्षेत्र में होने वाली राजनीति से भी खुद को दूर रखें। स्पष्टवादी बनें और भावनाओं में बहकर कोई भी फैसला न लें।आप शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं|

You have read half of this article

Log in to keep reading. Creating an account is completely free – with Google or mobile OTP, in a minute.

Log in & read more New here? Create a free account

Have a question about your life?

Get personal guidance on kundli, marriage, career and Vastu from experienced astrologers.

Consult Now