Solutions through Astrology|Positive change in life
|| ज्योतिर्विद्या लोकहिताय ||
Home Articles Astrology
Astrology

अंक भविष्यफल 01 Sep 2019, कैसा रहेगा आपका दिन

अंक भविष्यफल 01 Sep 2019, कैसा रहेगा आपका दिन

अपनी जन्म तारीख के अनुसार अंक चुनें

अंक 1 – अधिकारी वर्ग को अधिक अनुकूलता रह सकती है। पिता की बड़ी कृपा मिल सकती है। सोचे-विचारे प्लान के बनने या इसके आसार से मन प्रसन्न रह सकता है।
क्या करें – पीले रंग की रसदार मिठाई खाएं।
शुभ अंक – 6, शुभ रंग – क्रीमी

अंक 2 – किसी महिला मित्र या महिला सहयोगी के कारण लाभ की अवस्था बन सकती है। सामाजिक या पारिवारिक दायरे में प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। नाक-कान-गले से सम्बन्धित समस्या से राहत मिल सकती है।
क्या करें – शनि भगवान् को काले तिल चढ़ाएं।
शुभ अंक – 8, शुभ रंग – काला

अंक 3 – लम्बे समय से जिस काम के बनने की प्रतीक्षा कर रहे थे, वह बनने की ख़ुशी मिल सकती है। अटका धन मिल सकता है। किसी मित्र का अच्छा सहयोग मिल सकता है।
क्या करें – रुद्राक्ष के पौधे में जल चढ़ाएं।
शुभ अंक – 2, शुभ रंग – सफ़ेद

ALSO READ  AstroShrine ऐप अब Google Play Store पर उपलब्ध – अब अपने फ़ोन से जुड़िए प्रमाणित वैदिक ज्योतिषियों से

अंक 4  – होटल, मोटल व रेस्टोरेंट वालों को अच्छा लाभ सम्भव है। काम की अधिकता से बनी भागादौड़ी के कारण थकान अधिक परेशान कर सकती है। किसी काम की फुलप्रूफ़ योजना बनाने में सफलता मिल सकती है।
क्या करें – गणेश भगवान् के मोटी बूँदी के पाँच लड्डू चढ़ाएं।
शुभ अंक – 5, शुभ रंग – हरा

अंक 5   – ब्लड प्रेशर के शिकार तुलनात्मक रूप से मोटे लोगों को उतार-चढ़ाव देखना पड़ सकता है। काम को लेकर यात्रा हो सकती है। किसी भी बात को लेकर बेचैन न हों।
क्या करें – कुत्तों को चुपड़ी रोटी खिलाएं।
शुभ अंक – 7, शुभ रंग – जमुनी

ALSO READ  AstroShrine ऐप अब Google Play Store पर उपलब्ध – अब अपने फ़ोन से जुड़िए प्रमाणित वैदिक ज्योतिषियों से

अंक 6  – बैंक और बीमा फील्ड में बॉस के पद पर बैठे लोगों को परेशान होना पड़ सकता है। शारीरिक शिथिलता छायी रह सकती है। आपसे बड़ी उम्र के व्यक्ति को दिये धन की वापसी अटक सकती है।
क्या करें – हनुमान जी के चमेली तेल का दीपक करें।
शुभ अंक – 9, शुभ रंग – लाल

अंक 7  – मानसिक दुर्बलता के कारण खिन्नता रह सकती है। महिला बॉस को ऑफिस में अधिक अनुकूलता रह सकती है। चमड़ी पर लाल चकतों की समस्या है तो आज परेशान कर सकती है।
क्या करें – सूर्य भगवान् को पानी में चावल डालकर अर्ध्य दें।
शुभ अंक – 1, शुभ रंग – सुनहरा

ALSO READ  AstroShrine ऐप अब Google Play Store पर उपलब्ध – अब अपने फ़ोन से जुड़िए प्रमाणित वैदिक ज्योतिषियों से

अंक 8  – जिन सरकारी कार्मिकों के विरुद्ध विभागीय जाँच चल रही है, उन्हें प्रतिकूलता रह सकती है। सिर दर्द परेशान कर सकता है। बड़े बेटे से सम्बन्धित बात दु:खी कर सकती है।
क्या करें – ‘गजेन्द्र मोक्ष’ का पाठ करें।
शुभ अंक – 3, शुभ रंग – पीला

अंक 9  – इलेक्ट्रीकल इंजीनियरों को अच्छा अवसर मिल सकता है। बॉस की नज़रों में चढ़ सकते हैं। हथियार के प्रयोग से बचें।
क्या करें – भैरव बाबा के इमरती चढ़ाएं।
शुभ अंक – 4, शुभ रंग – नीला

Have a question about your life?

Get personal guidance on kundli, marriage, career and Vastu from experienced astrologers.

Consult Now