Know Today • Plan Tomorrow • Live Better
Home Articles Numerology
Numerology

स्वयं जानिए अपने शुभ एवं अशुभ अंकों को

स्वयं जानिए अपने शुभ एवं अशुभ अंकों को
अंक हमारे जीवन से जुड़े कुछ ऐसे विशेषण हैं जो न केवल हमारे जीवन को प्रभावित करते हैं बल्कि एक भविष्य से जुड़ी पूर्व सूचना भी देते हैं । अंक ज्योतिष (Numerology) से भविष्य को बड़ी ही सरलता से समझा जा सकता है । अंक ज्योतिष एक ऐसा विषय है जिसे बिना ज्योतिष के गहन अध्ययन के भी समझा जा सकता है । कोई भी ज्योतिष का सामान्य ज्ञान रखने वाला व्यक्ति अंक ज्योतिष के द्वारा सटीक भविष्यवाणी कर सकता है । कम से कम आप अपने विषय में तो पता लगा ही सकते हैं कि अमुक अंक आपके लिए कैसा रहेगा ।
अंकों से भूत भविष्य और वर्तमान का रहस्य जानने के लिए सबसे पहले आप अपने जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाएं नोट कर लीजिये । जैसे कि आपकी जन्म तारिख क्या है । किस दिन आपने कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की । किस दिन आपकी शिक्षा पूर्ण हुई या फिर किस दिन आपने कोई डिग्री हासिल की । यह देखें किस दिन आपकी शादी हुई । उस दिन क्या तारिख थी जब आप सबसे पहले अपने जीवन साथी से मिले थे । आपके जीवन साथी की जन्म तारिख क्या है । आपका विवाह किस तारिख को हुआ और आपकी पहली संतान किस तारिख को हुई । उस दिन क्या तारिख थी जब आपको जीवन में सबसे अधिक ख़ुशी मिली । उस दिन क्या तारीख थी जब आपने पहली बार नौकरी Join की । किस दिन को आपका स्थानान्तरण हुआ और किस दिन आपको Promotion मिली ।अंक ज्योतिष से अच्छा और बुरा दोनों का पता लगाया जा सकता है । ये सब तो हुई कुछ अच्छी घटनाएं, अब आप वे सभी दिन याद कीजिये जिन तारीखों में आपने कुछ खोया था । जैसे कि परिवार से जुड़ी कुछ घटनाएं और विवाद ।

You have read half of this article

Log in to keep reading. Creating an account is completely free – with Google or mobile OTP, in a minute.

Log in & read more New here? Create a free account

Have a question about your life?

Get personal guidance on kundli, marriage, career and Vastu from experienced astrologers.

Consult Now