- ग्रहों की बदलती हुई चाल का व्यक्ति के जीवन पर बहुत प्रभाव होता है। ग्रह जब अपनी चाल बदलते हैं तो वे कुंडली में शुभ और अशुभ फल प्रदान करते हैं। यह ग्रह अपनी प्रकृति के अनुसार फल प्रदान करते हैं। जिससे आपके जीवन में अच्छी और बुरी घटनाएं घटित होती हैं। ग्रहों के अशुभ प्रभाव के कारण जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
- ज्योतिष में ग्रहों का दोष दूर करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से ग्रहों के अशुभ प्रभाव से मुक्ति पाई जा सकती है। लोग ग्रहों के दोष से मुक्ति पाने के लिए कई उपाय करते हैं लेकिन इन उपायों को करने से पहले कुंडली का अध्ययन करना जरूरी होता है.
कैसे दूर करें चंद्रदोष उपाय
- ज्योतिष में चंद्रमा को मन का कारक माना गया है। कुंडली में चंद्र दोष होने पर व्यक्ति को मानसिक परेशानियां होने लगती हैं। चंद्र दोष दूर करने के लिए प्रत्येक माह महीने की पूर्णिमा का व्रत और पूर्णिमा की रात में चंद्रदेव को जल अर्पित करना चाहिए. इसके साथ ही चंद्र दोष दूर करने के लिए सफेद चीजें जैसे – चावल, शक्कर, दूध आदि का दान करें. यूं दूर करें मंगलदोष कहते हैं कि मंगल दोष से मुक्ति के लिए मंगलवार के दिन मसूर की दाल और लाल रंग की वस्तुओं का दान करना चाहिए. इसके साथ ही, कहते हैं कि मंगलवार के दिन भात पूजन करना चाहिए. ऐसा करने से भी मंगल दोष के अशुभ प्रभावों में कमी आती है.
बुधदोष के उपाय
- अगर किसी जातक की कुंडली में बुध दोष है तो इसे दूर करने का सबसे आसान उपाय बुधवार के दिन गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें. बुधवार के दिन हरे रंग की चीजों का दान करने की सलाह दी जाती है. ऐसा करने से बुधदोष से मुक्ति मिलती है.
You have read half of this article
Log in to keep reading. Creating an account is completely free – with Google or mobile OTP, in a minute.
Log in & read more New here? Create a free accountMembers only
Log in to read more
You have read 50% of this article for free. Log in once to read the rest – and every astrology, Vastu and horoscope article on Future For You.
- Completely free – no charges
- One click with Google, or mobile OTP
- Straight back to this article after login