Know Today • Plan Tomorrow • Live Better
Home Articles Palmistry
Palmistry

नाखून पर बने ये निशान आपके व्‍यक्‍तित्‍व, चरित्र और भविष्‍य से जुड़ी महत्‍वपूर्ण बातों के बारे में बता सकते हैं

नाखून पर बने ये निशान आपके व्‍यक्‍तित्‍व, चरित्र और भविष्‍य से जुड़ी महत्‍वपूर्ण बातों के बारे में बता सकते हैं

ज्‍योतिषशास्‍त्र के अनेक प्रकार हैं जिनमें समुद्रशास्‍त्र भी शामिल है। समुद्रशास्‍त्र के मुताबिक मानव शरीर के निशानों से उनके जीवन के बारे में कई बातें जानी जा सकती हैं। मानव शरीर पर कई निशान पाए जाते हैं और समुद्रशास्‍त्र में इन निशानों का अलग ही मतलब या संकेत होता है।

चेहरे या शरीर पर कोई निशान आपके भविष्‍य या अतीत का कोई राज़ खोल सकता है। इसी तरह नाखून पर बने निशान भी आपके व्‍यक्‍तित्‍व, चरित्र और भविष्‍य से जुड़ी महत्‍वपूर्ण बातों के बारे में बता सकते हैं।

नाखूनों पर अर्ध चंद्रमा

Want answers for your own kundli?

Chat or call experienced astrologers on the AstroShrine app, in Hindi and English.

Get the App

कुछ लोगों के हाथों के नाखूनों पर अर्ध चंद्रमा बना होता है। क्या आप इस अर्ध चंद्रमा के होने का मतलब जानते हैं ?

आज हम आपको इस पोस्‍ट के ज़रिए यही बताने जा रहे हैं कि हाथ के नाखूनों पर बने अर्धचंद्रमा का क्‍या महत्‍व और अर्थ होता है।

तर्जनी अंगुली के नाखून पर अर्धचंद्रमा का प्रभाव

अगर आपके हाथ की तर्जनी अंगुली के नाखून पर अर्धचंद्र हो तो यह आपके लिए बहुत शुभ संकेत होता है। ऐसे व्‍यक्‍ति को जल्‍दी तरक्‍की मिलती है और उसे हमेशा कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना रहती है।

मध्‍यम अंगुली पर अर्धचंद्र

इसे शनि की अंगुली भी कहा जाता है। अगर आपके हाथ की इस अंगुली के नाखून पर अर्धचंद्र है तो इसका अर्थ है कि आपको मशीनरी या उद्योग आदि में व्‍यापार करने से निश्‍चित ही सफलता मिलेगी।

अनामिका अंगुली के नाखून पर अर्धचंद्र

अगर किसी व्‍यक्‍ति की अनामिका अंगुली पर अर्धचंद्र बना हो तो उस जातक का आगे जीवन सुखों से परिपूर्ण होता है। भौतिक सुखों के साथ-साथ उसे अपने जीवन में बहुत तरक्‍की भी मिलती है।

अंगूठे के नाखून पर अर्धचंद्र

अंगूठे के नाखून पर अर्धचंद्र की आकृति होने का मतलब है उस व्‍यक्‍ति को जल्‍दी ही कोई आशातीत या अचानक सफलता का कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। अगर किसी जातक के अंगूठे के नाखून पर अर्धचंद्र की आकृति पूरे नाखून की आधी है तो यह शुभ की जगह अशुभ संकेत होता है। ऐसे जातक को शीघ्र ही कोई बुरी खबर मिल सकती है।

You have read half of this article

Log in to keep reading. Creating an account is completely free – with Google or mobile OTP, in a minute.

Log in & read more New here? Create a free account

Have a question about your life?

Get personal guidance on kundli, marriage, career and Vastu from experienced astrologers.

Consult Now