Purvashada Nakshatra: जिस तरह से हमने आपको यह बताया था कि कर्क राशि या तुला राशि के जातक कैसे होते हैं, ठीक ऐसी ही जानकारी आज एक बार फिर हम आपके लिए लाए हैं। आज हम आपका बताएंगे कि पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में जन्मे व्यक्ति कैसे होते हैं। पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में जन्मे व्यक्ति बेहद उत्साही होते हैं। साथ ही इन्हें हर कार्य को पूरा करने में काफी रुचि होती है। यह कर्मठ और पराक्रमी भी होते हैं। तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि जो लोग पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में पैदा होते हैं वो कैसे होते हैं।
जानें कैसे होते हैं पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र:
जो लोग इस नक्षत्र में जन्मे होते हैं उन्हें पराजय बेहद तकलीफ देती है। इन्हें जीतना पसंद होता है। साथ ही इनका व्यवहार सौम्य होता है। यह बेहद सहयोगी भी होते हैं। इसी कारण ये अपने लक्ष्य तक भी पहुंच जाते हैं। इनमें आत्मबल की भी कमी नहीं होती है। अगर इन्हें कोई कठिन काम दिया जाए तो यह उस काम को आसानी से कर सकते हैं। ये कभी भी किसी कठिन काम को मना नहीं करते हैं। इस नक्षत्र वाल लोग कठिन परिस्थितियों में अपने आप को तपाते हैं जिससे इनमें लक्ष्य तक पहुंचने की अद्भुत शक्ति आती है और इनका विश्वास इन्हें अजेय बनाता है। ये लोग जल्दी किसी से नाराज नहीं होते हैं। विषम परिस्थिति में भी इनके अंदर एक आशा सदैव बनी रहती है।
किस नंबर पर है नक्षत्र मंडल में पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र:
नक्षत्र मंडल में यह नक्षत्र 20वें नंबर पर है। पूर्वाषाढ़ा का अर्थ विजय से पूर्व होता है। वैदिक ज्योतिष में इस नक्षत्र में एक स्त्री नक्षत्र कहा जाता है। इसका कारण इस नक्षत्र का अप: तथा शुक्र के साथ संबंध माना जाता है। इसका तत्व वायु तत्व है। इस नक्षत्र पर प्रभाव होने के कारण भी इस नक्षत्र के जातक अव्यावहारिक तथा आधारहीन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रयास करते हैं।
आप इस लेख का आधा भाग पढ़ चुके हैं
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन करें। खाता बनाना पूरी तरह निःशुल्क है – Google या मोबाइल OTP से, एक मिनट में।
लॉगिन करें और आगे पढ़ें नया यूज़र? निःशुल्क खाता बनाएँआगे पढ़ने के लिए लॉगिन करें
इस लेख का 50% भाग आपने निःशुल्क पढ़ लिया। बाकी लेख, और Future For You के सभी ज्योतिष, वास्तु व राशिफल लेख पढ़ने के लिए बस एक बार लॉगिन करें।
- पूरी तरह निःशुल्क – कोई शुल्क नहीं
- Google से एक क्लिक, या मोबाइल OTP
- लॉगिन के बाद सीधे इसी लेख पर वापस