Know Today Plan Tomorrow Live Better
Home Articles Other Articles
Other Articles

दिसंबर 2015 माह में मीन राशि

आप सिद्धांतों के अनुयायी रूढि़वादी हैं, तो आप धार्मिक रिवाजों और प्रथाओं के पालन में अंधविश्वासी, कठोर भी हो सकते हैं। इस बात पर आपके परिवार विशेषकर आपके बच्चो से मतभेद संभव।
परिवार: पारिवारिक मामलों के लिए यह माह अच्छा नहीं कहा जाएगा इसलिए घर परिवार से जुड़े मामलों को निबटाने में बडी सतर्कता बरतें। आपके मित्र और परिवार के लोगों के बर्ताव में भी आप कुछ अंतर महसूस करेंगे। इन तमाम कारणों से आप मानसिक रूप से कष्ट का अनुभव करेंगे।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिहाज से माह को अनुकूल नहीं कहा जाएगा। यद्यपि बीमारी या रोग छोटे ही होंगे लेकिन परेशानी अक्सर बनी रह सकती है। रक्त और त्वचा से संबंधित रोगों के पनपने की संभावना है। शरीर की गर्मी के कारण आप एलर्जी से पीडित हो सकते हैं।
कार्यक्षेत्र: कार्यक्षेत्र से सम्बंधित कुछ न कुछ परेशानियां आपको सदैव घेरे रहेंगी। इन तमाम कारणों के चलते इस अवधि में किसी नए काम के बारे में सोचना या नए काम की शुरुआत करना जोखिम भरा काम होगा। आप स्वयं में आत्मविश्वास की कमी का अनुभव करेंगे।
धन: इस माह की शुरुआत में आपकी आमदनी प्रभावित रहेगी। इस कारण आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। यदि आप जुआ, लाटरी आदि के माध्यम से कमाई करते हैं तो इनमें बड़ा निवेश करने से बचें।
विद्या: इस माह का प्रथम भाग आपकी शिक्षा के लिए अनुकूल नहीं है। आप अपनी विषय वस्तु पर पूरी तरह से ध्यान केन्द्रित नहीं कर पाएंगे, जिससे परिणाम खराब आयेगा। लेकिन माह का दूसरा भाग आपके लिए अनुकूल रहेगा।
उपाय:
1. अपने साथ चांदी का एक टुकड़ा रखें।
2. पीली चीजों का दान करें।
३. बृहस्पति मंत्र ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नम: का जप करें।

You have read half of this article

Log in to keep reading. Creating an account is completely free – with Google or mobile OTP, in a minute.

Log in & read more New here? Create a free account

Have a question about your life?

Get personal guidance on kundli, marriage, career and Vastu from experienced astrologers.

Consult Now