स्वतन्त्र रुप से कार्य करने की चाह होने के कारण आप अपने कार्यो में दूसरों का हस्तक्षेप पसन्द नहीं करते है। आप परम्पराओं में कम विश्वास रखते हैं। इस माह पारिवारिक वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होना आपके लिए परेशानी का कारण होगा।
परिवार: पारिवारिक मामलों में यह माह मिलेजुले परिणाम देने वाला रहेगा। परिवार के लोगों की इच्छाओं और आकांक्षाओं की पूर्ति होगी। परिवार के किसी सदस्य की बीमारी की वजह से आप चिंतित रह सकते हैं।
स्वास्थ्य: माह के शुरुआत में आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कुछ बेकार के कामों में खुद को उलझा कर आप स्वयं को थका लेंगें। अत: इससे बचने का प्रयास करें। परिवार के लोगों का स्वास्थ्य भी प्रतिकूल रह सकता है।
कार्यक्षेत्र: इस माह दसम सूर्य का गोचर लग्न में है। साथ की केतु गुरु भी अनुकूलता लिए हुए है। व्यापार या नौकरी इत्यादि के विकासशील होने की अच्छी संभावनाएं रहेंगी। आप बहु प्रतीक्षित व्यवसायिक यात्रा करेंगे। इस दौरान हर क्षेत्र से आपको सम्मान मिलेगा।
धन: यदि आपके पैसे कहीं फसे हुए हैं तो थोडे से प्रयास से वो आपको मिल जाएंगे। इन सबके बावजूद खर्चे कमाई से अधिक रह सकते हैं।
विद्या: आप दर्शन व साहित्य के विद्यार्थी हैं तो आपको विशेष सफलता मिल सकती है। किसी नए विषय में भी आपकी रुचि बढ सकती है। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग ले रहे हैं तो आपको किसी भी तरह की लापरवाही बरतना ठीक नहीं रहेगा। अन्यथा आपका अध्ययन प्रभावित हो सकता है।
उपाय:
1. चावल, शक्कर दान करें।
2. भगवान शिव की पूजा करें।
3. मंगल मंत्र क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम: का जप करें।
आप इस लेख का आधा भाग पढ़ चुके हैं
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन करें। खाता बनाना पूरी तरह निःशुल्क है – Google या मोबाइल OTP से, एक मिनट में।
लॉगिन करें और आगे पढ़ें नया यूज़र? निःशुल्क खाता बनाएँआगे पढ़ने के लिए लॉगिन करें
इस लेख का 50% भाग आपने निःशुल्क पढ़ लिया। बाकी लेख, और Future For You के सभी ज्योतिष, वास्तु व राशिफल लेख पढ़ने के लिए बस एक बार लॉगिन करें।
- पूरी तरह निःशुल्क – कोई शुल्क नहीं
- Google से एक क्लिक, या मोबाइल OTP
- लॉगिन के बाद सीधे इसी लेख पर वापस