मेष-स्वभाव में तीव्र गति, कर्म, प्रतिष्ठा और उत्सुकता प्रधान होने के कारण आपको अण्डाकार आकार की घड़ी पसंद आएगी जिसका डायल कुछ मध्यम आकार का हो। आपको स्ट्रैप्स वाली घड़ियों के बनिस्पत चेन वाली लाइट वेटेड ऐसी घड़ी पसंद आएगी जो किसी ब्रेसलेट की तरह फटाफट उतारी और पहनी जा सके। रंगों में गोल्डन और काॅपर मैटेलिक लुक्स की घड़ियाँ आप पसंद करेंगी, यदि स्ट्रैप वाली लेंगी तो रेड, मैरून या रैड्डिश ब्राउन। आपकी घड़ी वैल्यू फाॅर मनी होगी। आप ज्यादा मंहगी घड़ी नहीं लगाएंगी, ये आपकी प्रैक्टीकल सोच को दर्शाता हैं।
वृषभ-स्वभाव से सरल और स्थिर राशि/लग्न होने के कारण आपको कुछ भारी घड़ियां पसंद आती हैं। इनका आकार गोल या अण्डाकार होगा। डायल भी बड़ा पसंद करती हैं। अधिकतर सफेद रंग आपको खूब लुभाता है। शुक्र प्रधान व्यक्तित्व होने के कारण सिल्वर मैटेलिक लुक्स की घड़ियां पहनना पसंद करेगी। आपको मंहगी और बढ़िया चीजों का शौक होता है इसलिए आपकी घड़ी आपकी सामथ्र्य के अनुसार एक बढ़िया ब्राण्ड की ही होगी जो आपके लिए किसी आभूषण से कम नहीं है।
मिथुन-आपको नई-नई चीजों का संग्रह करना बेहद पसंद आता है। इसीलिए आप तरह-तरह के आकारों की कम दाम वाली घड़ियां इकट्ठी करती हैं और फिर उत्सव और अपने परिधान से मैचिंग उसको लगाती है। प्रायः हरे रंग के स्ट्रैप वाली घड़ी आपको काफी लुभाती है। वैसे आप भी थोड़ी हल्की घड़ी पसंद करती हैं। आकारों में वर्गाकार और त्रिकोण आपको खासा पसंद है। आपकी घड़ी का आकार कुछ मध्यम ही होगा।
कर्क-आपको प्रायः गोल और अण्डाकार मध्यम आकार का डायल ही लुभाता है। इनका डायल अगर सफेद, क्रीम या मदर आॅफ पर्ल का हो तो इनकी ओर आपका आकर्षण और भी बढ़ जाता है। आपको गोल्डन कलर की मैटेलिक चेन वाली घड़ियां पसंद हैं जिनकी चेन और डायल दोनों ही खूबसूरत और एलीगेण्ट डिजाइन वाले हों। आपको बाकी चीजों की तरह ही अपनी घड़ी से भी खासा जुड़ाव होता है और बार-बार इसकी ओर देखती रहती हैं।
सिंह=आपको गोल आकार की बड़े डायल वाली घड़ियां पसंद आती हैं। स्ट्रैप्स में गोल्डन सिल्वर का काॅम्बिनेशन या फिर रोज-गोल्ड कलर आप खासा पसंद करती हैं। डायल का कलर सफेद या काला कुछ भी हो सकता है। अपने शानदार व्यक्तित्व को बनाए रखने के लिए आप बाकी चीजों की तरह एक अच्छी कम्पनी की ही घड़ी लगाना पसंद करती हैं। आपकी घड़ी एक उत्तम क्वालिटी का एलीगेण्ट डिजाइन की होती है जिसे शो-आॅफ करना भी आपको पसंद होता है।
कन्या-कन्या लग्न की स्त्री की पसंद अपने दोस्तों और प्रियजनों की सोच पर भी निर्भर करती है क्योंकि आप अधिकतर उनके साथ या उनसे सलाह करके ही शाॅपिंग करना पसंद करती हैं। आपको मध्यम आकार की घड़ी पसंद आती हैं जो ज्यादा मंहगी न हों। आकार में अण्डाकार आपको ज्यादा पसंद आएंगी। आपको स्ट्रैप वाली घड़ियां पहनना ज्यादा पसंद आता है इनमें ग्रीन, सी-ग्रीन, पिंक आपको खासा पंसद हैं।
तुला शुक्र की प्रधानता के कारण आपको नए से नए फैशन और डिजाइनर वियर घड़ियों की तरफ आकर्षित करती हैं। आपको प्रायः ब्लैक डायल वाली घड़ियां अधिक पसंद आती हैं। ब्लैक स्ट्रैप्स वाले या सिल्वर-टोन के मैटैलिक चेन्स भी आपको लुभाते हैं। डायल पर 2-4 डायमण्ड या डायमण्ड लुकिंग स्टोन्स लगे हों तो आपकी रुचि और भी बढ़ जाती है। आपके पास भी घड़ियों की संख्या कुछ ज्यादा होती है और ये एक डिजाइनर वियर और मंहगी ही घड़ी होती हैं। आपको अण्डाकार, गोल और वर्गाकार सभी प्रकार की घड़ियां पसंद होती हैं।
वृश्चिक-वृश्चिक राशि वाली स्त्री को बड़े काले डायल की गोल घड़ियां लगाना पसंद होता है जिनके स्ट्रैप्स सिल्वर चेन वाला या ब्लैक हो। आपको ऐसी घड़ी पसंद आती है जो डेट, मंथ सब दिखाए यानि उसमें कई प्रकार के फंक्शन हों। आप भी प्रायः बहुत मंहगी घड़ियां पसंद नहीं करतीं और अपनी पसंद के मुताबिक लेती हैं। आपके लिए ब्राण्ड की खास अहमियत नहीं होती।
धनु-आपको साॅफिस्टिकेटेड घड़ियां ही पसंद आती हैं। आपका प्रोफेशन भी प्रायः आध्यात्मिक और शिक्षित वर्ग का होने के कारण आपको ज्यादा फैशनेबल घड़ियां नहीं लुभातीं बल्कि आप एक अच्छे ब्राण्ड की क्वालिटी युक्त घड़ी लगाने में विश्वास रखती हैं। आपको थोड़ा भारी, अण्डाकार या गोल आकार वाली गोल्डन चेन वाली घड़ी काफी पसंद आएगी। आपके पास अन्य लोगों के मुकाबले इनकी संख्या कुछ कम ही होती है।
मकर-व्यापारिक वर्ग को दर्शाने वाली मकर लग्न/राशि के स्वामी शनि महाराज हैं। आपको उत्तम क्वालिटी की वर्गाकार डायल वाली सिल्वर टोन्ड घड़ियां ज्यादा पसंद आती हैं। डायल का रंग काला या नीला हो तो यह पसंद और भी बढ़ जाती है। आप भी ब्राण्डेड घड़ियां खरीदने में ही विश्वास रखती हैं और इसे काफी संभाल कर भी रखती हैं। स्ट्रैप्स में काले, नीले रंग ही आपकी प्राथमिकता होते हैं।
कुंभ-आप कम से कम आभूषण और साज-सज्जा में विश्वास रखती हैं। ज्यादातर आपको घड़ी लगाना कम पसंद होता है। अगर पहनेंगी भी तो हल्की, छोटे डायल वाली घड़ी जिसे आप सिल्वर और ब्लैक टोन्स में ही पसंद करेंगी। आपकी घड़ी लगाने का मुख्य उद्देश्य साज-सज्जा या स्टाइल नहीं बल्कि उसकी उपयोगिता होता है इसलिए डिजाइन और स्टाइल पर कम जोर रहता है। यह एक पै्रक्टीकल और सिम्पल वाॅच कही जा सकती है।
मीन-स्वभाव से चंचल और स्टाइलिश आपको भिन्न-भिन्न आकार और डिजाइन की घड़ियां लगाना पसंद होता है। आप नए से नए फैशन स्टाइल को अपनाना चाहती हैं और हर बार एक लुक में नजर आने की चाहत आपको काफी खरीदारी करने पर मजबूर कर देती है। जहाँ कहीं भी नये ब्रांड की घड़ियां आती हैं, आपकी इच्छा होती है कि तुरन्त खरीद लूं। इसीलिए आपके पास भाँति-भाँति की घड़ियों का कलेक्शन होता है।
You have read half of this article
Log in to keep reading. Creating an account is completely free – with Google or mobile OTP, in a minute.
Log in & read more New here? Create a free accountLog in to read more
You have read 50% of this article for free. Log in once to read the rest – and every astrology, Vastu and horoscope article on Future For You.
- Completely free – no charges
- One click with Google, or mobile OTP
- Straight back to this article after login