होलिका दहन पर राहु ग्रह का दिखेगा असर, करें ये उपाय, होगा दुष्प्रभाव कम
Holiaka Dahan 2023 Rahu Upay : हिंदू कैलेंडर के अनुसार, फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है और उसके अगले दिन रंगों वाली होली खेली जाती है। पंचांग के अनुसार इस साल होलिका दहन 7 मार्च और रंगों वाली होली 8 मार्च 2023 को खेली जाएगी। इसके साथ ही होलिका दहन के आठ दिन पहले से होलाष्टक शुरू हो जाते हैं। इस साल की बात करें, तो 27 फरवरी से होलाष्टक शुरू हो चुके हैं। होलाष्टक के दौरान किसी भी शुभ या मांगलिक कामों को करने की मनाही होती है। क्योंकि सभी नवग्रह उग्र अवस्था में होते हैं।इस साल होलाष्टक पूरे नौ दिनों के पड़ रहे हैं। इसलिए हर एक दिन कोई न कोई ग्रह उग्र रहता है। होलिका दहन के दिन की बात करें, तो इस दिन राहु ग्रह उग्र रहेगा। इस ग्रह के उग्र होने से व्यक्ति को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जानिए उग्र राहु ग्रह को कैसे करें शांत।
राहु क्या डालता है प्रभाव?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु के उग्र होने से व्यक्ति की विचार, कर्म आदि पर बुरा असर पड़ता है। राहु के दुष्प्रभाव के कारण व्यक्ति बुरी संगत में फंस जाता है जिसके कारण चोरी, डकैती आदि करने लगता है। इसके साथ दी मांस-मदिरा, जुआ आदि खेलने लगता है। इसके अलावा शारीरिक, मानसिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
You have read half of this article
Log in to keep reading. Creating an account is completely free – with Google or mobile OTP, in a minute.
Log in & read more New here? Create a free accountLog in to read more
You have read 50% of this article for free. Log in once to read the rest – and every astrology, Vastu and horoscope article on Future For You.
- Completely free – no charges
- One click with Google, or mobile OTP
- Straight back to this article after login