Home Articles अन्य लेख
अन्य लेख

नौकरी मिलने में बार-बार आ रही है रूकावट तो करें ये अचूक उपाय, जल्द मिलेगी सफलता!

नौकरी मिलने में बार-बार आ रही है रूकावट तो करें ये अचूक उपाय, जल्द मिलेगी सफलता!

नौकरी मिलने में बार-बार आ रही है रूकावट तो करें ये अचूक उपाय, जल्द मिलेगी सफलता!

 

आज के समय में पढ़ाई के बाद मनचाही नौकरी ढूंढना सबसे मुश्किल काम होता है। कुछ लोगों को कम मेहनत में ही अच्छी नौकरी मिल जाती है। वहीं कुछ ऐसे ऐसे भी होते हैं, जिन्हे तमाम प्रयासों के बाद भी ढंग की नौकरी नहीं मिल पाती है। ऐसे में जब कड़ी मेहनत के बाद भी हर जगह इंटरव्यू में असफलता मिलने लगती है तो व्यक्ति हताश और निराश हो जाता है। लोग समझ नहीं पाते हैं कि इतनी मेहनत के बावजूद भी सफलता क्यों नहीं मिल पा रही है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी भी कार्य में सफलता के लिए मेहनत के साथ ही भाग्य का साथ देना भी आवश्यक होता है। यदि आपकी नौकरी में बार-बार बाधाएं आ रही हैं और अच्छी नौकरी नहीं मिल पा रही है तो आप कुछ उपायों को कर सकते हैं। मान्यता है कि इन उपायों से आपकी नौकरी संबंधित समस्याओं का अंत होता है। तो चलिए जानते हैं उपाय-

ALSO READ  करवा चौथ 2026: प्रेम, आस्था और समर्पण का पावन पर्व

 

अपनी कुंडली पर जवाब चाहिए?

AstroShrine ऐप पर अनुभवी ज्योतिषियों से चैट या कॉल करें — हिंदी और English में।

ऐप डाउनलोड करें
मनचाही नौकरी पाने के उपाय 
  • यदि तमाम कोशिशों के बावजूद भी आपको नौकरी नहीं मिल रही है तो नियम रूप से सूर्यदेव की आराधना करें। रोजाना नहीं कर पा रहे हैं तो रविवार को सूर्य देव आरधना जरूर करें। सूर्य भगवान को जल चढ़ाने से उच्च पद के साथ अच्छी नौकरी भी मिलती है।
  • यदि आप किसी इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं तो घर से निकलने से पहले दही चीनी खाकर निकलें। साथ ही घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लें। घर से निकलते समय सबसे पहले अपना दायां पैर आगे रखें।
  • हर शनिवार शनि देव की पूजा करें और पूजा करते हुए ‘ऊं शं शनैश्चराय नम:’ का 108 बार जाप करें। ऐसा करने से आपकी कुंडली में जितनी बाधाएं हैं, सभी दूर होंगी और नौकरी शीघ्र मिलेगी।
  • इंटरव्यू के लिए जाते वक्त गाय को गुड़ और चना खिलाएं। इसके अलावा आटे के पेड़े में गुड़ रखकर गाय को खिलाने से भी नौकरी की संभावनाएं प्रबल होती हैं। एक बात का ध्यान रहे कि आप अपने हाथों से गाय को यह खिलाएं, तभी इसका फल मिलेगा।
  • रोजाना सुबह पक्षियों को दाना खिलाने से भी नौकरी में आ रही बाधाएं दूर होती हैं। प्रतिदिन पक्षियों को सात प्रकार के अनाज मिलाकर दाना डालें। ऐसा करने से जल्द नौकरी मिलेगी।
  • अपने घर में उड़ते हुए हनुमान जी की तस्वीर लगाएं और रोजाना उनकी पूजा करें। आपकी सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी और जल्द ही मनचाही नौकरी मिलेगी।

आप इस लेख का आधा भाग पढ़ चुके हैं

आगे पढ़ने के लिए लॉगिन करें। खाता बनाना पूरी तरह निःशुल्क है – Google या मोबाइल OTP से, एक मिनट में।

लॉगिन करें और आगे पढ़ें नया यूज़र? निःशुल्क खाता बनाएँ

क्या आपके जीवन में कोई प्रश्न है?

अनुभवी ज्योतिषियों से कुंडली, विवाह, करियर और वास्तु पर व्यक्तिगत परामर्श लें।

अभी परामर्श लें