Home Articles Astrology
Astrology

“सामुद्रिक शास्त्र” अंगों का आकार, बनावट और रंग के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव को समझा जा सकता है

“सामुद्रिक शास्त्र” अंगों का आकार, बनावट और रंग के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव को समझा जा सकता है

व्यक्ति के व्यक्तित्व और उसके भविष्य को जानने के लिए कई पद्धितियाँ ज्योतिष शास्त्र में मौजूद हैं। इनमें से एक पद्धति है किसी के अंगों द्वारा उसके व्यवहार और चरित्र के बारे में जानना। जिस शास्त्र में इस विषय में बताया गया है उस शास्त्र को सामुद्रिक शास्त्र के नाम से जाना जाता है।

इस शास्त्र का नाम सामुद्रिक शास्त्र क्यों पड़ा, इसका वर्णन एक पौराणिक कथा में मिलता है। ‘भविष्य पुराण’ के अनुसार शिवजी के बड़े पुत्र भगवान कार्तिकेय ने ‘लक्षण शास्त्र’ की रूपरेखा तैयार की थी। लेकिन इससे पहले कि वो पूरा हो पाता भगवान शिव ने उसे गुस्से में समुद्र में फेंक दिया।

जब शिव जी का गुस्सा शांत हुआ तो उन्होंने समुद्र से बचा हुआ कार्य पूरा करने को कहा। चूँकि इस शास्त्र को समुद्र ने पूरा किया इसलिए इसे “सामुद्रिक शास्त्र” कहा जाता है। आईये आज आपको इस अद्भुत विद्या के बारे में बताते हैं।

सामुद्रिक शास्त्र यह कहता है कि यदि किसी व्यक्ति को गौर से देखा जाए तो उस व्यक्ति के बारे बहुत सारी बातें जानी जा सकती हैं। हम जब भी किसी व्यक्ति के सम्मुख होते है तो सबसे पहले उसके चेहरे पर नजर डालते हैं। हमारे चेहरे पर नाक, सिर, आंखें, पलक, कान और भौहें आदि कई अंग होते हैं। इन अंगों का बारिकी से अध्ययन करने पर हम काफी हद तक किसी व्यक्ति को जान सकते हैं।

सामुद्रिक विद्या के अनुसार मनुष्य के सिर से लेकर पैर तक प्रत्येक अंग कुछ कहता है। अंगों का आकार, बनावट और रंग के आधार पर हम व्यक्ति के स्वभाव को समझने का प्रयास करते हैं।

आज हम अपने इस आलेख में व्यक्ति के अंगों के अनुसार व्यवहार, जीवन शैली और कार्यक्षेत्र पर प्रकाश डालते हैं-

सिर की बनावट के आधार पर – व्यक्तित्व विश्लेषण

  • ऐसे व्यक्ति जिनका सिर लम्बाई की तुलना में चौडाई में अधिक हों, ऐसे व्यक्तियों को जीवन में सभी सुख सुविधाएं प्राप्त होने के संकेत मिलते हैं। इसके विपरीत जिनका सिर की लम्बाई चौडाई मध्यम हो, इस प्रकार एक व्यक्ति धन से जुड़े मामलों में काफी भाग्यशाली रहते हैं। इन व्यक्तियों को धन प्राप्ति में भाग्य का साथ मिलता है। जिन व्यक्तियों के सिर का आकार असामान्य दिखता है अर्थात वह या तो बहुत बड़ा होता है या र बहुत सामान्य से अधिक चौड़ा होता है, ऐसे सभी व्यक्तियों को जीवन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
  • सिर के बार आईये अब बात करते हैं, बालों की। बालों का रंग, मोटाई और गुणवत्ता से भी किसी व्यक्ति के बारे में जानने में सहयोग मिलता है।
  • सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार काले, मुलायम और सुंदर बालों वाले व्यक्ति सामान्य से अधिक धनी और सुख-सुविधाओं से युक्त होते हैं। जीवन में सुख-साधन इन्हें अधिक सरलता से हासिल होते है।
  • किसी व्यक्ति के बाल यदि बहुत पतले हों तो ऐसा व्यक्ति सरल स्वभाव का होता है। उसमें कुटिलता की संभावना बहुत कम होती हैं।
  • मोटे, सख्त और रुखे बालों वाले व्यक्ति स्वभाव से साहसी तो होते है। परन्तु ऐसे व्यक्तियों की विचारधारा संकीर्ण होती है। नए विचारों को ग्रहण करने में इन्हें समय लगता है।
  • बालों से जुड़ी एक अन्य मान्यता के अनुसार जिन व्यक्तियों के बाल सुर्ख या सुनहरी रंग के होते है ऐसे व्यक्तियों को धन संबंधित परेशानियां लगी रहती है। आर्थिक स्थिति भी ऐसे व्यक्तियों की कमजोर ही रहती है। इन व्यक्तियों का जीवन स्तर मध्यम स्तरीय ही रहता है।
ALSO READ  Hartalika Teej 2026: 14 सितंबर को हरतालिका तीज, जानें शुभ मुहूर्त, व्रत विधि, कथा और शिव-पार्वती का रहस्य 🚩

भौहों के आधार पर व्यक्तित्व की पहचान

  • सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन व्यक्तियों की भौहें सुंदर और बारीक होती हैं, उन सभी व्यक्तियों को वित्तीय विषयों में लाभ की प्राप्ति होती हैं।
  • दोनों भौहें आपस में मिली हुई होने पर व्यक्ति अन्य लोगों की तुलना में अधिक चतुर और चालक होते हैं।
  • भौहों के बाल यदि रुखे और बेजान होते है तो व्यक्ति को जीवन में धन की कमी का सामना करना पड़ता है। ऐसे व्यक्तियों का व्यवहार रुखा और सख्त होता है।
  • जिन व्यक्तियों की दोनों भौहें आपस में नहीं मिली होती हैं और सामान्य से अधिक चौड़े आकार की होती हैं उन व्यक्तियों को जीवन में भौतिक सुख-सुविधाएं अधिक मिलती है।
  • जिस प्रकार शरीर के अंग और विशेष रुप से चेहरा हमारे व्यक्तित्व की जानकारी देता है उसी प्रकार आंखें भी व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ कहती हैं। जैसे-
  • जिन व्यक्तियों की आंखे बिल्ली के समान होती है, ऐसे व्यक्ति विश्वसनीय नहीं होते हैं। इन व्यक्तियों को दुराचारियों की श्रेणी में भी रखा जाता है।
  • आंखों में लाल रंग की लालिमा जिसे डोरे भी कहा जाता है, ऐसी आंखों वाला व्यक्ति सुख-सुविधाओं से संपन्न होता है। विशेष रुप से यदि किसी स्त्री की आंखे ऐसी हों, तो वह अधिक धन प्राप्त करती है।
  • क्रोध से भरी आंखों वाले व्यक्ति बहुत साहसी और बहादुर होते है। ऐसे व्यक्ति शारीरिक बल और बहादुरी से सब कुछ पाने का सामर्थ्य रखते हैं।

कानों के आधार पर व्यक्तित्व की पहचान

  • कानों का आकार यदि सामान्य से अधिक बड़े हों तो ऐसे व्यक्तियों की आयु लम्बी तो होती ही है साथ ही इन्हें धन की प्राप्ति भी अधिक होती है।
  • पतले और लंबे आकार के कान वाले व्यक्ति स्वभाव से अच्छॆ होते हैं एवं इन्हें समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति भी अच्छी होती है।
  • कानों पर अधिक बाल होना व्यक्ति को मेहनती बनाता है। परन्तु ऐसे व्यक्तियों को अपनी मेहनत का पूरा फल प्राप्त नहीं हो पाता है।
  • जिन व्यक्तियों के कान का आकार छोटा होता हैं उन व्यक्तियों का जीवन सामान्य रहता है। बहुत अधिक मेहनत करने पर ही ऐसे व्यक्तियों को मनोनूकुल फल प्राप्त हो पाते हैं।

आप इस लेख का आधा भाग पढ़ चुके हैं

आगे पढ़ने के लिए लॉगिन करें। खाता बनाना पूरी तरह निःशुल्क है – Google या मोबाइल OTP से, एक मिनट में।

लॉगिन करें और आगे पढ़ें नया यूज़र? निःशुल्क खाता बनाएँ

क्या आपके जीवन में कोई प्रश्न है?

अनुभवी ज्योतिषियों से कुंडली, विवाह, करियर और वास्तु पर व्यक्तिगत परामर्श लें।

अभी परामर्श लें