Dhanteras 2019 Date and Muhurat: दीपावली का पांच दिनों का त्योहार धनतेरस या धन त्रयोदशी से शुरू होता है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस होता है, जो इस वर्ष शुक्रवार 25 अक्टूबर को है। धनतेरस के दिन धनवन्तरि देव की पूजा की जाती है। इन्हें देवताओं का वैद्य कहा जाता है। धनतेरस को धनवन्तरि देव की पूजा से निरोगी जीवन का वरदान मिलता है। धनवन्तरि देव को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है।
इस वजह से मनाते हैं धनतेरस
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, समुद्र मंथन के समय शरद पूर्णिमा को चंद्रमा, कार्तिक द्वादशी को कामधेनु गाय, त्रयोदशी को धनवन्तरि, चतुर्दशी को मां काली और अमावस्या को लक्ष्मी माता सागर से उत्पन्न हुई थीं। कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी को धनवन्तरि का जन्म माना जाता है, इसलिए धनवन्तरि के जन्मदिवस के उपलक्ष में धनतेरस मनाया जाता है।
धनतेरस को हुआ आयुर्वेद का प्रादुर्भाव
कहा जाता है कि समुद्र मंथन के समय धनवन्तरि ने संसार को अमृत प्रदान किया था। उन्होंने ही धनतेरस के दिन आयुर्वेद का भी प्रादुर्भाव किया था, जिससे आज भी मानव जाति का कल्याण हो रहा है और वे निरोगी काया प्राप्त कर रहे हैं।
आप इस लेख का आधा भाग पढ़ चुके हैं
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन करें। खाता बनाना पूरी तरह निःशुल्क है – Google या मोबाइल OTP से, एक मिनट में।
लॉगिन करें और आगे पढ़ें नया यूज़र? निःशुल्क खाता बनाएँआगे पढ़ने के लिए लॉगिन करें
इस लेख का 50% भाग आपने निःशुल्क पढ़ लिया। बाकी लेख, और Future For You के सभी ज्योतिष, वास्तु व राशिफल लेख पढ़ने के लिए बस एक बार लॉगिन करें।
- पूरी तरह निःशुल्क – कोई शुल्क नहीं
- Google से एक क्लिक, या मोबाइल OTP
- लॉगिन के बाद सीधे इसी लेख पर वापस