व्यापार में सफलता के लिए अपनाएं नींबू-मिर्च के अचूक टोटके
Nimbu Mirchi Upay: बुरी नजर से बचने, घर की सुख-शांति और आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए लोग नींबू-मिर्च के टोटके अपनाते हैं, यह है सही तरीकाआपने कई जगहों पर नींबू-मिर्च के टोटके तो देखे ही होंगे. अक्सर लोग इन टोटकों को बुरी नजर से बचने, घर की सुख-शांति, अच्छा स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए करते हैं . वैसे तो नींबू-मिर्च के टोटकों का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है फिर भी समाज में नींबू मिर्च के टोटकों का खूब चलन है. अधिकतर लोग अपने घर, ऑफिस और दुकान को बुरी नजर से बचाने के लिए नींबू-मिर्च का प्रयोग करते हैं. फिर खराब हो जाने पर इन्हें सड़क पर फेंक देते हैं. इसके अलावा लोग इन नींबू-मिर्च पर पैर रखने से भी बचते हैं।
क्या है इससे जुड़ी मान्यता
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धन की देवी माता लक्ष्मी की एक बड़ी बहन दरिद्रा हैं. इनके नाम से ही स्पष्ट हो रहा है कि ये जहां वास करती हैं वहां दुख, क्लेश, विवाद और दरिद्रता पैदा होती है. कहा जाता है कि देवी दरिद्रा का अस्तित्व लक्ष्मी का अपमान और अनादर करने वालों को कष्ट देने के लिए है हुआ है. ऐसे में दरिद्रा-लक्ष्मी के प्रकोप से बचने के लिए कई उपाय खोजे गए जिसमें से एक उपाय है नींबू-मिर्च का टोटका. मान्यता है कि दरिद्रा को खट्टा और तीखा भोजन अत्यधिक पसंद है इसलिए इसकी तलाश में वे हर जगह विचरण करती हैं. ऐसे में नींबू और मिर्च घर या दुकान के बाहर टांगे जाते हैं ताकि देवी दरिद्रा की इच्छा बाहर ही पूरी हो जाए और वे बाहर से वापस लौट जाएं ।
अपनी कुंडली पर जवाब चाहिए?
AstroShrine ऐप पर अनुभवी ज्योतिषियों से चैट या कॉल करें — हिंदी और English में।
नींबू-मिर्च के अचूक उपाय
बुरी नज़र के लिए
किसी बच्चे या बड़े व्यक्ति को अगर किसी की नज़र लग गई है तो, परिवार का कोई अन्य सदस्य पीड़ित व्यक्ति के ऊपर से सिर से पैर तक सात बार नींबू वार लें और इसके बाद नींबू के 4 टुकड़े करके किसी सूनसान जगह पर फेंक दें. इस दौरान इस बात का ध्यान रखें कि नींबू के टुकड़े फेंकने के बाद पीछे मुड़कर बिल्कुल ना देखें।
आप इस लेख का आधा भाग पढ़ चुके हैं
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन करें। खाता बनाना पूरी तरह निःशुल्क है – Google या मोबाइल OTP से, एक मिनट में।
लॉगिन करें और आगे पढ़ें नया यूज़र? निःशुल्क खाता बनाएँआगे पढ़ने के लिए लॉगिन करें
इस लेख का 50% भाग आपने निःशुल्क पढ़ लिया। बाकी लेख, और Future For You के सभी ज्योतिष, वास्तु व राशिफल लेख पढ़ने के लिए बस एक बार लॉगिन करें।
- पूरी तरह निःशुल्क – कोई शुल्क नहीं
- Google से एक क्लिक, या मोबाइल OTP
- लॉगिन के बाद सीधे इसी लेख पर वापस