Know Today • Plan Tomorrow • Live Better
Home Articles Remedies
Remedies

क्या घर में दरिद्रता दूर नहीं हो रही ? तो करें ये उपाय

क्या घर में दरिद्रता दूर नहीं हो रही ? तो करें ये उपाय

क्या घर में दरिद्रता दूर नहीं हो रही ? तो करें ये उपाय

जगत जननी माता लक्ष्मी को धन और वैभव की देवी माना जाता है। वहीं जिस पर माता लक्ष्मी की कृपा हो जाए, उसके जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती हैं। हर तरफ खुशहाली होती है लेकिन अगर माता लक्ष्मी रुष्ट हो जाएं, तो व्यक्ति को दरिद्रता का दंश झेलना पड़ता है। इसी के साथ जीवन की तमाम समस्याएं भी उसे घेर लेती हैं और उसका जीवन जीते जी नर्क के समान हो जाता है।

हालांकि इस संसार में हर कोई माॅँ लक्ष्मी को प्रसन्न ही रखना चाहता है। इसके लिए हर कोई अपनी तरफ से हर संभव प्रयास भी करता है लेकिन कई बार हमसे जाने-अनजाने कुछ गलतियां हो जाती हैं जिससे माॅँ लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं।

जिसकी वजह से परिवार को दरिद्रता और मुश्किलें झेलनी पड़ जाती हैं। मगर कुछ उपाय और सुधार से धन की देवी माॅँ लक्ष्मी को खुश किया जा सकता हैं और माॅँ लक्ष्मी की कृपा के पात्र बन सकते हैं । इन आदतों में सुधार करने की है जरुरत सुबह उठे जल्दी अगर आप रोजाना सुबह देर से जागते हैं तो इससे घर में दरिद्रता आती है।

Want answers for your own kundli?

Chat or call experienced astrologers on the AstroShrine app, in Hindi and English.

Get the App

सुबह समय से उठें और स्नान आदि करके नियमित रूप से पूजा करें और घर में दीपक जलाएं। इससे माॅँ लक्ष्मी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।झाड़ू को रखें ऐसे घर का झाड़ू माॅँ लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है क्योंकि झाड़ू घर की दरिद्रता झाड़कर बाहर निकालती है।

झाड़ू को ऐसी जगह रखना चाहिए जिसे कोई बाहर का व्यक्ति न देख सके। साथ ही झाड़ू को लांघना और पैर भी नहीं मारना चाहिए । जूते – चप्पलों को करें ऐसे व्यवस्थित यदि घर में जूते चप्पल और सामान बिखरा रहता है तो इस आदत को भी फौरन बदल दीजिए। इसका कारण ये है कि माॅँ लक्ष्मी को साफ-सफाई बेहद पसंद है। वो वहीं निवास करती हैं, जहां स्वच्छता का ध्यान रखा जाता है। घर पर ना रखें बंद घड़ी यदि आपके घर में कोई भी घड़ी बंद पड़ी है, तो इसे तुरंत चालू करें या सामने से हटा लें। इससे घर में नकारात्मकता ऊर्जा आती है और तमाम परेशानियां पैदा होती हैं।

You have read half of this article

Log in to keep reading. Creating an account is completely free – with Google or mobile OTP, in a minute.

Log in & read more New here? Create a free account

Have a question about your life?

Get personal guidance on kundli, marriage, career and Vastu from experienced astrologers.

Consult Now