मेहनत करने के बावजूद भी सफलता नहीं ? तो करें ये उपाय
ऐसा कई बार होता है मेहनत करने करने के बावजूद सफलता नहीं मिलता. इसके चलते मन अशांत रहता है और आर्थिक समस्याएं भी आति हैं. ऐसी मान्यता है कि इसके पीछे वास्तु दोष भी एक कारण हो सकता है. तो आइए जानें दुर्भाग्य को दूर करने के कुछ सरल और प्रभावि वास्तु उपायजीवन में कभी-कभी ऐसा होता है जिस लक्ष्य की ओर हम भागते है ।उसमें अनचाही अड़चने आने लगती हैं. बनते हुए काम भी बिगड़ने लगते हैं. ज्योतिष अनुसार ऐसी मान्यता है कि जीवन में आने वाली परेशानियों के पीछे वास्तु दोष भी एक कारण होता है. घर में रखी हर वस्तु के अंदर एक ऊर्जा होती है, हालांकि कुछ ऊर्जाएं नेगेटिव तो कुछ पॉजिटिव होती हैं जिनका असर सीधा, आपके जीवन में आने वाले सुखों पर होता है. यदि आपके घर में सही जगह पर सही वस्तु रखी है तो इससे न सिर्फ आपको बल्कि आपके पूरे परिवार को शुभ फल मिलेंगे. वहीं, घर में अगर कुछ चाजें गलत स्थान पर रखी जाएं तो इसके बुरे परिणाम देखने को मिलते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं वास्तु से जुड़े कुछ सटीक उपाय जिनके पालन से घर में हमेशा सुख-समृद्धि और खुशियां बनी रहती हैं.
- हिंदू धर्म में तुलसी का बहुत अधिक धार्मिक महत्व होता है. मान्यता है कि जिस भी घर में तुलसी का पौधा होता है और रोजाना उसकी पूजा होती है वहां कभी दरिद्रता वास नहीं करती है. यदि आपके कार्यों में अनचाही अड़चने आ रहीं है तो रोजाना तुलसी के पौधे में जल अर्पित, इससे घर में सुखसमृद्धि कायम रहती है।
- वास्तु अनुसार घर में बना पूजा स्थल आपके सुख-सौभाग्य से जुड़ा होता है. इसलिए घर निर्माण करते वक्त या मंदिर स्थापित करते वक्त मंदिर की सही दिशा का ध्यान रखना चाहिए. वास्तु अनुसार घर में पूजा स्थान हमेशा ईशान कोण या फिर उत्तर दिशा में बनाना चाहिए. साथ ही इस बात भी ध्यान रखें कि पूजा करते समय आपका मुंह हमेशा पूर्व दिशा की ओर रहे।
- घर बनवाते समय घर के मुख्य द्वार की दिशा का विशेष ध्यान देना चाहिए. वास्तु अनुसार पूर्व दिशा की ओर बनाया गया घर का मेन डोर बहुत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इस दिशा में बना मुख्य द्वार घर के मुखिया के लिए लकी साबित होता है और घर की आर्थिक स्थिति अच्छी होती है।
- वास्तु अनुसार घर में कूड़ा कभी भी ईशान कोण, पश्चिम या उत्तर, पूर्व में नहीं रखना चाहिए. इसके अलावा घर की छत, छज्जे, या कोठरी आदि में कबाड़ भूलकर भी नहीं रखना चाहिए. मान्यता है कि इससे घर में दरिद्रता आति है और सफलता बाधित होती है.
वास्तु के अनुसार घर के भीतर कभी भी टूटा कांच, मुरझाये फूल आदि नहीं रखना चाहिए. वास्तु के अनुसार इन सभी चीजों से घर के भीतर दरिद्रता आती है और मानसिक तनाव भी बढ़ता है।
You have read half of this article
Log in to keep reading. Creating an account is completely free – with Google or mobile OTP, in a minute.
Log in & read more New here? Create a free accountLog in to read more
You have read 50% of this article for free. Log in once to read the rest – and every astrology, Vastu and horoscope article on Future For You.
- Completely free – no charges
- One click with Google, or mobile OTP
- Straight back to this article after login