नही मिल रहा है पसंद की जीवन साथी तो करें ये उपाय
लड़का हो या लड़की दोनो की अपने जीवन में एक बड़ी चाहत होती है कि, उनका जीवन साथी उसकी पसंद का हो। इसमें पसंद सिर्फ यही नहीं है कि, वह दिखने में खूबसूरत हो, पसंद यह भी होती है कि, वह उसकी हर पसंद और ना पसंद का ख्याल रखे। उससे सबसे ज्यादा प्यार करे। उसका सम्मान कर वगेरह, लेकिन हर इंसान की यह इच्छा पूरी हो पाना संभव नहीं होता। क्योंकि, ईश्वर ने दुनिया में कई तरह की मानसिकता के लोग बनाए हैं।
जिनसे प्रेम या विवाह करने पर यह संभव नहीं है कि, वह जीवन में हमारी उन सभी चाहतों के अनुरूप ही हों। लेकिन, जो लोग अपने नए जीवन की शुरुआत करने से पहले यह ख्वाहिश रखते हैं कि, उनका जीवन साथी उनके पसंद का हो तो उन लोगों को यह खबर ज़रूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि इस खबर में बताए गए उपाय उन्हें उनकी पसंद का जीवनसाथी दिलाने में मदद करेंगे।भोले नाथ की आराधना इसलिए भीहिन्दू धर्म के अनुसार भगवान शिव की सच्चे मन से पूजा करने वाले की हर मनोकामना पूरी होती है।
इसके पीछे वजह यह भी है कि, भगवान शिव को भोले भी कहा जाता है। वह जल्द ही अपने भक्त से प्रसन्न होकर उसकी मनोकामना पूरी करते हैं। शिव पुराण के अनुसार अगर कोई कूवारी लड़की या लड़का भगवान शिव की पूजा-अर्चना सच्चे मन से करता है, तो उसे मनचाहा जीवन साथी मिलता है।
शिव जी अपने भक्तों से वैसे तो हमेशा खुश ही रहते हैं, लेकिन अगर उनके भक्त से अनजाने में कोई गलती को जाए और वह सच्चे मन से भोले बाबा से उसकी क्षमा मांगे तो वह तुरंत ही उसे माफ भी कर देते हैं। इसलिए अगर आप अपने लिए एक अच्छा और अपना पसंदीदा जीवनसाथी पाना चाहते हैं, तो शिव की अराधना करना आपके लिए बड़ा लाभकारी साबित होगा।
करें अराधना
-भगवान शिव को पाने के लिए माता पार्वती ने भी भगवान शिव की अराधना की थी, इसी बिना पर उन्होंने भोलेनाथ को प्राप्त किया था। ऐसे में अगर आप भी अपनी पसंद का जीवनसाथी पाना चाहते हैं तो आपको शिव की अराधना करना बड़ा ही लाभकारी साबित होगा।
आप इस लेख का आधा भाग पढ़ चुके हैं
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन करें। खाता बनाना पूरी तरह निःशुल्क है – Google या मोबाइल OTP से, एक मिनट में।
लॉगिन करें और आगे पढ़ें नया यूज़र? निःशुल्क खाता बनाएँआगे पढ़ने के लिए लॉगिन करें
इस लेख का 50% भाग आपने निःशुल्क पढ़ लिया। बाकी लेख, और Future For You के सभी ज्योतिष, वास्तु व राशिफल लेख पढ़ने के लिए बस एक बार लॉगिन करें।
- पूरी तरह निःशुल्क – कोई शुल्क नहीं
- Google से एक क्लिक, या मोबाइल OTP
- लॉगिन के बाद सीधे इसी लेख पर वापस