Know Today Plan Tomorrow Live Better
Home Articles Astrology
Astrology

09 अगस्त 2019 को मंगल ग्रह सिंह राशि में गोचर, क्या होगा आपकी राशि पर असर

09 अगस्त 2019 को मंगल ग्रह सिंह राशि में गोचर, क्या होगा आपकी राशि पर असर

मंगल 09 अगस्त 2019 से सिंह राशि में गोचर करने वाले है। इससे पूर्व मंगल कर्क राशि अपनी नीच राशि में विचरण कर रहे थे। मंगल का नीच राशि से बाहर आना व्यर्थ के क्रोध और आवेश में कमी लाएगा। सिंह राशि में मंगल शक्ति और संप्रभुता का प्रतिनिधित्व करता है। मंगल ग्रह को ज्योतिष में सेनापति और युद्ध के देवता का स्थान दिया गया है। एक सेनापति तभी शांत होता है जब उसकी युद्ध में विजय होती है। लेकिन मंगल ऐसा योद्धा है जो शांति स्थापित करने के लिए युद्ध करता हैं परन्तु सिंह राशि में मंगल की स्थिति सिंह राशि के लिए अंहम की लड़ाई हो सकती है। इसलिए सिंह राशि में मंगल ग्रह अशुभ और अधिक उत्साही हो सकता है। सिंह राशि में मंगल नैतिक नियमों का पालन करा सकता है। यह हमारी ऊर्जा, प्रेरक शक्ति और महत्वाकांक्षाओं को आकार देता है। हमें अपने अधिकारी के प्रति वफादार बनाता है। आपके लिए यह कैसा रहेगा ? आईये जानें-

आइये जाने मंगल का सिंह राशिस्थ होने का सभी राशियों के लिए परिणाम-

मेष राशि

इस अवधि में मान सम्मान में वृद्धि होगी हो सकती है। संतान की प्रगति के योग बनेंगे। प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में आने के अवसर बनेंगे। रुके हुए प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिल सकती है। धन हानि से बचने के लिए समझदारी के साथ धन उपयोग करें। संतान के स्वास्थ्य के लिए यह समय कष्टकारी सिद्ध हो सकता है। सामान्य से अधिक अप्रत्याशित घटनाएं घटित होने से परेशानियां बढ़ सकती है। संतान का सुख सहयोग कम मिल पाएगा। कार्यक्षेत्र में नेतॄत्व कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृष राशि

भूमि क्रय-विक्रय से संबंधित योजनाएं सहजता से पूर्ण हो सकती है। भूमि भवन विषयों में लाभ की स्थिति बनी हुई है। माता का सहयोग समय पर नहीं मिल पाएगा। परिवार के विषयों को हल करने के अवसर प्राप्त होंगे। शत्रुओं में भी वृद्धि के योग बने हुए है। स्वजनों से विरोध का सामना आपको करना पड़ सकता है। मान-सम्मान के प्रति सतर्क रहेंगे। जीवन साथी पर क्रोध करने से बचें। वैवाहिक जीवन में व्यर्थ का तनाव बढ़ाना सही नहीं होगा। सरकारी कार्यों में असफलता एवं आय में कमी महसूस होगी।

ALSO READ  केमद्रुम योग: सफलता में बाधा बनने वाला यह योग क्या सच में इतना खतरनाक है ?

मिथुन राशि

पुरषार्थ से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। कार्यक्षेत्र के कार्यों में सफलता हासिल होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले छात्रों को सफलता हासिल हो सकती है। सरकारी क्षेत्रों से जुड़े कार्य सहजता से पूर्ण होंगे। सम्मान प्राप्ति के योग बनेंगे। विरोधियों को परास्त करने में सफलता हासिल होगी। छोटे भाई बहन और मित्रों के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। पराक्रम से काम लेना इस अवधि में लाभप्रद रहेगा। स्वजनों से रिश्ते मजबूत बनाए रखने के लिए क्रोध पर पूर्ण नियंत्रण बनाए रखें। भाग्य का सहयोग आपके साथ बना हुआ है।

कर्क राशि

धन में वृद्धि के योग बने हुए है। विधा एवं संतान का पूर्ण सुख प्राप्त होगा। संतान की प्रगति और उन्नति संभावित है। प्रशासनिक कार्य सहजता से पूरे होंगे। वाणी में ओज और जोश से धन प्राप्ति हो सकती है इसके विपरीत वाणी में क्रोध धन हानि का कारण बनेगा। पंचम, अष्टम एवं नवम भाव पर पूर्ण दृष्टि के कारण आकस्मिक घटना घटित हो सकती है। भाग्य से अधिक सहयोग की अपेक्षा ना करें। अविवेकपूर्ण निर्णय के कारण संतान को कष्ट एवं राजकीय कार्य में असफलता की स्थिति इस अवधि के उत्साह में कमी कर सकती है।


सिंह राशि

उत्साह, जोश और ऊर्जा से युक्त रहेंगे। मनोबल उच्च रहने से सभी विचारित कार्य शीघ्र पूर्ण होंगे। भूमि लेन-देन की योजनाओं को पूर्ण करने के लिए समय की अनुकूलता है। प्रशासनिक क्षेत्र में पूर्ण सफलता एवं भूमि से लाभ मिलेगा। सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। सरकारी क्षेत्रों से जुड़े कार्य सहजता से पूरे किए जा सकते है। उच्च पद प्रप्ति के लिए प्रयासरत रहेंगे। जीवन साथी पर क्रोध करने से बचें। जहां तक संभव हो तनाव की स्थितियों का त्याग करें। जीवन साथी को शारीरिक कष्ट एवं मतभेद की स्थिति बनी हुई है। माता को शारीरिक कष्ट का योग है।

कन्या राशि

मंगल की व्यय भाव में उपस्थिति के कारण विवाद के द्वारा धन का अपव्यय हो सकता है। इस अवधि में स्थान परिवर्तन के विचारों का त्याग करें। यह लाभकारी नहीं रहेगा। भाई बंधुओं के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। व्यय और हानियों के प्रति सतर्कता आवश्यक है। विरोधी मान-सम्मान को हानि पहुंचा सकते है। यह समय सावधानी रखने और तनाव से बचने का है। सुख-शांति की कमी के योग भी बन रहे है। जीवन साथी के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है। यात्राओं को जहां तक संभव को टाल दें। साझेदारी में कोई नहीं व्यवसाय शुरु करने का सोच रहे हैं तो भी समय इस कार्य के अनुकूल नहीं है।

You have read half of this article

Log in to keep reading. Creating an account is completely free – with Google or mobile OTP, in a minute.

Log in & read more New here? Create a free account

Have a question about your life?

Get personal guidance on kundli, marriage, career and Vastu from experienced astrologers.

Consult Now