हम सभी सामाजिक प्राणी हैं .जब भी हमारे जीवन में कुछ अच्छा या बुरा घटित होता है तो हम उन अनुभवों को किसी के साथ बांटना चाहते हैं .हमें समाज की, किसी ऐसे मित्र की तलाश रहती है जिसके साथ हम अपने विचार बाँट सके. एक मित्र न केवल हमें समय बिताने में मदद करता है बल्कि सही मित्र हमारी अच्छइयो को सराहते है और हमारी बुराइयों की निंदा करते है जिससे हमें अपने गुणों को बढ़ने और बुराइयों को कम करने में मदद मिलती है. हम अंक शास्त्र के माध्यम से हर व्यक्ति के मूलांक के हिसाब से उसके लिए अनुकूल मित्र मूलांक नीचे बता रहे है-
मूलांक १(१, १० ,१९ , २८)
मूलांक एक का स्वामी सूर्य है और इस मूलांक के लोगो में सूर्य की विशेषताए पायी जाती है.
विशेष गुण- उच्च महत्वाकांक्षा , लगन , नेतृत्व क्षमता , खुले विचार, सुद्रण शारीरिक रचना, असलियत से रूबरू होना .
विशेष कमियां- महत्वाकांक्षा का बहुत अधिक बढ़ जाना, दूसरो के प्रति विचार शुन्यता, अत्यधिक क्रोध, समूह में काम न कर पाने की कमी.
आपके लिए उचित मित्र मूलांक- उपरोक्त विशेषताओ के आधार पर २, ४, और ७ मूलांक वाले व्यक्तियों के साथ मित्रता करना पसंद करेंगे और ये मूलांक आपको सही तरह से समझ सकेंगे क्यूंकि २ और ७ चंद्रमा शासित अंक है जो की सूर्य के लिए अति शुभ है और ४ सूर्य से ही शासित अंक है.
मूलांक २(२, ११, २०, २९)
मूलांक एक का स्वामी चन्द्रमा है और इस मूलांक के लोगो में चन्द्रमा की विशेषताए पायी जाती है.
विशेष गुण- सामंजस्य स्थापित करने की प्रवत्ति, दूसरों से अच्छे गुणों का ग्राह्य करने की प्रवत्ति, रजनीति निपुण, प्रेम पूर्ण, शान्तिपूर्ण,संवेदन शीलता.
विशेष कमियां- अति-संवेदनशीलता का होना, आलस्य, धूर्तता, लोगो के द्वारा आसानी से उपयोग कियइ जाने की कमी.
आपके लिए उचित मित्र मूलांक- उपरोक्त विशेषताओ के आधार पर 1, ४, और ७ मूलांक वाले व्यक्तियों के साथ मित्रता करना पसंद करेंगे और ये मूलांक आपको सही तरह से समझ सकेंगे क्यूंकि १ और ४ सूर्या शासित अंक है और वो आपको आलस्य और अतिसंवेदन शीलता से बचाते है जबकि ७ चन्द्रमा के द्वारा ही शासित अंक है जिसके साथ आप अपने विचारों को बाँटने में सहज महसूस करते है.
मूलांक ३ (३ , १२ , २१ , ३०)
मूलांक ३ का स्वामी ब्रहस्पति है और इस मूलांक के लोगो में ब्रहस्पति की विशेषताए पाई जाती है. जैसे की कलात्मकता और कला प्रेम
विशेष गुण- प्रस्त्तुतिकरण, वाक्पटुता, कलात्मक सोच, सामाजिक पद प्राप्ति की आकांशा, आशावादी रवैया.
विशेष कमियां- वास्तविकता से दूर, जल्दी टूट जाने की आदत, अत्यधिक दिखावटी होने की प्रवत्ति, मनमौजी प्रवत्ति.
आपके लिए उचित मित्र मूलांक- उपरोक्त विशेषताओ के आधार पर ६ , और ९ मूलांक वाले व्यक्तियों के साथ मित्रता करना पसंद करेंगे और ये मूलांक आपको सही तरह से समझ सकेंगे क्यूंकि ६ शुक्र शासित अंक है और वह आपको वास्तविकताअ से जोड़े रखता है जबकि ९ मंगल का अंक है जो आपके मनमौजी प्रवत्ति को काबू में रखता है.
मूलांक ४(४, १३, २२, 31)
मूलांक ४ सूर्य द्वारा शासित अंक है और इस अंक के लोगो में सूर्य की ही विशेषताए अधिक होती है. जैसे कर्त्तव्य परयाद्ता और लगाव.
विशेष गुण- सहयोग करने की आदत, परमपराओ का पालन करने की आदत, कर्तव्य परायण, स्थिरता, जीवन को ले कर प्रायोगिक विचार
विशेष कमियां- नयी आदतों के अनुसार ढलने में परेशानी, उबाऊ, दूसरों से अधिक अपेक्षा करने की प्रवत्ति,
आपके लिए उचित मित्र मूलांक- उपरोक्त विशेषताओ के आधार पर 1 और 2 मूलांक वाले व्यक्तियों के साथ मित्रता करना पसंद करेंगे और ये मूलांक आपको सही तरह से समझ सकेंगे क्यूंकि ४ अंक कास्वभाव कुछ अलग होता है और अधिक लोग आपको समझ नही पाते यहाँ तक की ४ मूलांक ४ से भी कई बार अच्छी नही बनती.
मूलांक ५ (५ , १४ , २३)
You have read half of this article
Log in to keep reading. Creating an account is completely free – with Google or mobile OTP, in a minute.
Log in & read more New here? Create a free accountMembers only
Log in to read more
You have read 50% of this article for free. Log in once to read the rest – and every astrology, Vastu and horoscope article on Future For You.
- Completely free – no charges
- One click with Google, or mobile OTP
- Straight back to this article after login