Know Today Plan Tomorrow Live Better
Home Articles Astrology
Astrology

आज बन रहा है दुर्लभ संयोग, राशि अनुसार जाने कैसे करें शिव अभिषेक

आज बन रहा है दुर्लभ संयोग, राशि अनुसार जाने कैसे करें शिव अभिषेक

आज सावन का तीसरा सोमवार है। आज के दिन विशेष संयोग बन रहा है क्‍योंकि इस सोमवार को चंद्रमा कन्या राशि में है। साथ ही सूर्य देव इस समय कर्क में गोचर कर रहे हैं। कन्या का स्वामी बुध तथा कर्क का स्वामी चंद्रमा है। शनि धनु में है जहां केतु भी है। आज 11:50 pm तक हस्त नक्षत्र है उसके बाद चित्रा रहेगा। आज सावन का सोमवार और नाग पंचमी दोनों एक साथ पड़ रहे हैं।

माना जा रहा है कि आज के दिन की जाने वाली पूजा का विशेष फल देगी। ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज के अनुसार आज के दिन राशि अनुसार शिव पूजा करने का फल प्राप्त होगा। राशि अनुसार करें शिव पूजा-

ALSO READ  14 सितंबर को ऐसे बैठाएं गणपति! शुभ मुहूर्त से विसर्जन तक पूरी पूजा विधि 🚩

राशि अनुसार करें शिव पूजा- 



1. मेष- आज रुद्राभिषेक करें। गन्ने के रस से करवाएं भगवान का अभिषेक। गाय को गुड़ खिलाएं।
2. वृष- आज की ग्रह स्थिति के अनुसार शिवलिंग पर इत्र अर्पित करें। चावल का दान करें।
3. मिथुन- कुशोदक से रुद्राभिषेक करें। गौशाला अवश्य जाएं। गाय को पालक खिलाएं।
4. कर्क- दूध से भगवान का अभिषेक करें। एक चांदी का चंद्रमा भगवान को चढ़ाएं।
5. सिंह- शिवमंदिर में श्री रामचरितमानस का अखंड पाठ करवाएं।
6. कन्या- कुशोदक से शिवलिंग पर रुद्राभिषेक करवाएं। अरण्यकाण्ड का पाठ करें।
7. तुला- भगवान को इतर से स्नान कराएं। चावल तथा चीनी का दान करें।
8. वृश्चिक- सरबत से रुद्राभिषेक कराएं। मसूर की दाल का दान करें।
9. धनु- कई पवित्र नदियों के जल से रुद्राभिषेक कराएं।
10. मकर- अखंड श्री रामचरित मानस का पाठ कराएं।
11. कुम्भ- कुशोदक से रुद्राभिषेक कराएं। एक ताबें का लोटा जल भरकर दान करें।
12. मीन- गाय के दूध से रुद्राभिषेक कराएं। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

You have read half of this article

Log in to keep reading. Creating an account is completely free – with Google or mobile OTP, in a minute.

Log in & read more New here? Create a free account

Have a question about your life?

Get personal guidance on kundli, marriage, career and Vastu from experienced astrologers.

Consult Now