Home Articles Astrology
Astrology

04 अगस्त को फ्रेंडशिप डे, करें राशि अनुसार सही दोस्तों की पहचान

04 अगस्त को फ्रेंडशिप डे, करें राशि अनुसार सही दोस्तों की पहचान

दोस्ती आज के समय में एक ऐसा खूबसूरत रिश्ता है जो हर किसी व्यक्ति के लिए काफी महत्व रखता है। और हो भी क्यों न, क्योंकि एक मात्र यही इस धरती पर ऐसा रिश्ता है जिससे आप अपने दिल की सभी बातें खुलकर कह सकते हैं। तनाव भरी जिंदगी में दोस्त ही हैं जो आपके लिए मनोरंजन का साधन बनते हैं। अच्छे दोस्त जीवन की हर मुश्किल घड़ी में आपके साथ खड़े रहते हैं। वैसे तो दोस्ती करने के लिए आपसी तालमेल और समझ की आवश्यकता होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी राशि के अनुसार भी आप अपने लिए सही दोस्तों की पहचान कर सकते हैं या यूं कहें कि किन राशि वालों के साथ आपकी दोस्ती अच्छी रहेगी इस बात का पता लगा सकता है…

ALSO READ  Hartalika Teej 2026: 14 सितंबर को हरतालिका तीज, जानें शुभ मुहूर्त, व्रत विधि, कथा और शिव-पार्वती का रहस्य 🚩

मेष राशि – मेष राशि वालों के लिए सबसे अच्छे दोस्त धनु राशि से ही हो सकते हैं। साथ ही दूसरे नंबर पर सिंह लग्न वाले लोग भी आपके लिए अच्छे साबित हो सकते हैं।



वृषभ राशि – इस राशि के जातकों के लिए मकर राशि वाले दोस्त अच्छे रहेंगे। साथ ही इनके कन्या लग्न व मकर लग्न वाले सच्चे मित्र होंगे। हालांकि मिथुन राशि से आपकी कम निभेगी।

मिथुन राशि -मिथुन राशि वालों के कुंभ राशि वाले बनते हैं सच्चे दोस्त। इनका साथ आपके लिए भाग्यवर्धक होता है। लग्न की बात करें तो तुला लग्न और कुंभ लग्न वाले आपके सहयोगी रहेंगे।

ALSO READ  Ganesh Chaturthi 2026 Horoscope: What are Bappa bringing for the 12 zodiac signs?

क्या आपके जीवन में कोई प्रश्न है?

अनुभवी ज्योतिषियों से कुंडली, विवाह, करियर और वास्तु पर व्यक्तिगत परामर्श लें।

अभी परामर्श लें