Home Articles मासिक राशिफल
मासिक राशिफल

नए साल 2026 की शुरुआत कैसी रहेगी 12 राशियों के लिए? जानें जनवरी का पूरा भविष्यफल

नए साल 2026 की शुरुआत कैसी रहेगी 12 राशियों के लिए? जानें जनवरी का पूरा भविष्यफल

राशिफल 2026

राशिफल 2026: नया साल जब भी आता है अपने साथ नई उम्मीदों को लेकर आता है। कई उम्मीदें साकार होकर लोगों को खुशियां देती हैं, तो वहीं कुछ उम्मीदें पूरी नहीं हो पाती हैं। कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें बिना कुछ विशेष किए भी काफ़ी कुछ मिल जाता है जबकि कुछ आने वाले साल में मेहनत करके बेहतर परिणाम प्राप्त करते हैं। ऐसे में, आपको शुभ और अशुभ समय की जानकारी होना आवश्यक होता है। सरल शब्दों में कहें तो, कौन सा समय अच्छा है और कौन सा कमज़ोर? किस समय का सही इस्तेमाल करके आपको अपने लक्ष्य तक पहुंचना है? इसी काम में आपकी मदद करने के लिए हम राशिफल 2026 लेकर आए हैं।

मेष राशि

राशिफल 2026 के अनुसार, मेष राशि वालों के लिए वर्ष 2026 मिला-जुला रह सकता है। लेकिन, कभी-कभी आपको मिलने वाले परिणाम कमज़ोर रह सकते हैं। करियर के भाव के स्वामी की स्थिति इस साल नौकरी में आपसे अधिक मेहनत करवाएगी, लेकिन उसकी तुलना में परिणाम मन मुताबिक न मिलने की आशंका है। आर्थिक जीवन में आमदनी अच्छी रहेगी, परंतु आप ज्यादा बचत करने में नाकाम रह सकते हैं। यह समय भूमि-भवन और वाहन से जुड़े मामलों के लिए औसत रहेगा। शिक्षा की दृष्टि से भी साल 2026 बेहतर रहेगा।

राशिफल 2026 (Rashifal 2026) के अनुसार, प्रेम जीवन के लिए यह वर्ष ज्यादा ख़ास नहीं कहा जा सकता है। जो जातक अविवाहित हैं, उनके लिए यह अवधि उत्तम रहेगी। हालांकि, वैवाहिक जीवन के लिए समय अनुकूल रहेगा, लेकिन पारिवारिक जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। राशिफल 2026 (Rashifal 2026) के अनुसार, इन जातकों को अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा क्योंकि स्वास्थ्य की दृष्टि से, यह वर्ष कमज़ोर रहने की आशंका है।

उपाय: माता तुल्य स्त्री को दूध और चीनी का दान करना शुभ रहेगा।

वृषभ राशिफल 2026

वृषभ राशि वालों के लिए साल 2026 काफ़ी अच्छा रहेगा। लेकिन, इन जातकों को कभी-कभार छोटी-मोटी परेशानियों से दो-चार होना पड़ सकता है। हालांकि, जीवन के ज्यादातर कार्यों के परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। राशिफल 2026 कहता है कि कार्यक्षेत्र के माहौल को समझते हुए काम करने की स्थिति में आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। इस दौरान आपकी आय अच्छी रहने की संभावना है जिसके चलते आप बचत भी करने में सक्षम होंगे।

राशिफल 2026 भविष्यवाणी कर रहा है कि साल 2026 भूमि-भवन और वाहन से जुड़े मामलों के लिए औसत रहेगा। वहीं, पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए यह वर्ष अनुकूल रहने का अनुमान है। प्रेम और विवाह के दृष्टिकोण से भी वृषभ राशि वालों के लिए यह अवधि सफलता लेकर आएगी। बात करें पारिवारिक जीवन की, तो आपके घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। वहीं स्वास्थ्य के मामलों में अगर आप अपनी सेहत का ध्यान रखेंगे, तो आपकी सेहत उत्तम रहेगी।

उपाय: गले में चांदी की चेन धारण करें।

मिथुन राशि

राशिफल 2026 के अनुसार, मिथुन राशि वालों के लिए साल 2026 मिला-जुला रह सकता है। हालांकि, आपको ज्यादातर परिणाम सकारात्मक मिल सकते हैं। कार्य-व्यापार या नौकरी से जुड़े क्षेत्रों में कुछ कठिनाइयां बनी रह सकती हैं। लेकिन, इन कठिनाइयों को पार करने के बाद आपको कार्यों में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक जीवन आपके लिए सामान्य रूप से अच्छा रहेगा और ऐसे में, आपकी आय में वृद्धि होगी। वहीं, जो जातक भूमि-भवन या वाहन लेने का सोच रहे हैं, उनके लिए इस वर्ष को ज्यादा ख़ास नहीं कहा जा सकता है क्योंकि आपको औसत परिणाम मिलने की आशंका है। हालांकि, विद्यार्थियों के लिए यह साल काफ़ी हद तक अनुकूल रहेगा।

राशिफल 2026 (Rashifal 2026) भविष्यवाणी कर रहा है कि प्रेम जीवन के साथ-साथ जिन जातकों का अभी तक विवाह नहीं हुआ है, उनके लिए यह साल अच्छा रहेगा। लेकिन, शादीशुदा लोगों को वैवाहिक जीवन में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। बात करें पारिवारिक जीवन की तो, वह ख़ुशहाल बना रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से, साल को मिले-जुले परिणाम देने वाला कहा जाएगा।

ALSO READ  Ganesh Chaturthi 2026 Horoscope: What are Bappa bringing for the 12 zodiac signs?

उपाय: संभव हो, तो आप कम से कम 10 नेत्रहीन लोगों को भोजन करवाएं।

कर्क राशिफल 2026

कर्क राशि के जातकों के लिए साल 2026 थोड़ा कमज़ोर रह सकता है। अगर आप सावधानी बरतते हुए आगे बढ़ेंगे, तो आप अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। वहीं, इस राशि के नौकरी और व्यापार करने वाले जातकों को कार्यों में ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। हालांकि, सोच-समझकर काम करने की स्थिति में आपको सफलता की प्राप्ति होगी। राशिफल 2026 के अनुसार, इस साल आपकी आय अच्छी रहेगी, लेकिन फिर भी आप बचत करने में परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए वर्ष 2026 मिला-जुला रह सकता है। यदि तनाव मुक्त रहकर पढ़ाई करेंगे, तो परिणाम संतोषप्रद प्राप्त हो सकेंगे।

आपको प्रेम जीवन में रिश्ते को बेहद सावधानी से संभालना होगा, तभी आप रिश्ते में मधुरता बनाए रखने में सफल हो सकेंगे। हालांकि, साल का दूसरा हिस्सा विवाह योग्य जातकों के साथ-साथ शादीशुदा जातकों के लिए श्रेष्ठ रहेगा। इस दौरान आप जीवनसाथी के साथ रिश्ते को बेहतर बनाए रखने में सक्षम होंगे। लेकिन, आपको किसी भी तरह की गलतफ़हमी से बचना होगा। साल 2026 में अपनी सेहत का ध्यान रखने पर आप एकदम फिट बने रहेंगे।

उपाय: नियमित रूप से मस्तक पर केसर या हल्दी का तिलक करें।

 

सिंह राशि

राशिफल 2026 कहता है कि सिंह राशि वालों के लिए साल 2026 मिला-जुला रह सकता है। विशेषकर साल का पहला हिस्सा अपेक्षाकृत ज्यादा अच्छा रहेगा। करियर के क्षेत्र में इस वर्ष आपको थोड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन, इन बाधाओं को पार करने के बाद आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकेंगे। आर्थिक जीवन के लिए साल का पहला भाग न केवल आमदनी बल्कि बचत के दृष्टिकोण से भी अच्छा कहा जाएगा। वहीं, इस वर्ष का दूसरा हिस्सा आपके लिए काफ़ी खर्चे लेकर आ सकता है। यह अवधि भूमि, भवन और वाहन लेने का मन बना रहे जातकों के लिए औसत रहेगी। शिक्षा की दृष्टि से, साल का पहला हिस्सा इस राशि के छात्रों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है जबकि साल का दूसरा हिस्सा घर से दूर रहकर पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए शुभ रहेगा।

वहीं, सिंह राशि के अन्य छात्रों को थोड़े कमज़ोर परिणाम मिल सकते हैं। प्रेम जीवन के लिए साल का पहला हिस्सा अनुकूल और दूसरा हिस्सा औसत रह सकता है। ऐसी ही स्थिति विवाह और वैवाहिक जीवन से जुड़े मामलों में भी देखने को मिल सकती है। पारिवारिक जीवन के लिए, यह वर्ष न ज्यादा अच्छा न ज्यादा बुरा कहा जा सकता है। राशिफल 2026 के अनुसार, इन जातकों को अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा क्योंकि इस वर्ष आपका स्वास्थ्य कमज़ोर रहने की संभावना है।

उपाय: आप अपने साथ सदैव चांदी का एक चौकोर टुकड़ा रखें।

कन्या राशिफल 2026

राशिफल 2026 के अनुसार, कन्या राशि के जातकों के लिए साल 2026 मिला-जुला रह सकता है। यह वर्ष कुछ मामलों में अच्छे और कुछ में कमज़ोर परिणाम दे सकता है। इस प्रकार, यह साल आपके लिए मिश्रित रह सकता है। कार्यक्षेत्र में इन जातकों को सोच-विचार कर काम करने से कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। वहीं, आर्थिक जीवन भी अनुकूल रहने की संभावना है। भूमि, भवन और वाहन लेने के बारे में विचार कर रहे जातकों के लिए समय अच्छा कहा जाएगा। बात करें शिक्षा की तो, पढ़ाई के संबंध में विद्यार्थियों को उनकी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलते रहेंगे।

प्रेम जीवन के लिए साल का दूसरा हिस्सा ज्यादा अच्छा रहेगा। साथ ही, विवाह और वैवाहिक जीवन से संबंधित मामलों के लिए वर्ष का दूसरा हिस्सा शुभ रहेगा। लेकिन, नवंबर-दिसंबर के महीने में आपको थोड़ा संभलकर चलना होगा क्योंकि यह दो महीने आपके लिए कमज़ोर रह सकते हैं। राशिफल 2026 (Rashifal 2026) कह रहा है कि पारिवारिक जीवन सुख-शांति से पूर्ण रहेगा और कोई समस्या नहीं आएगी। लेकिन, स्वास्थ्य के क्षेत्र में आपको इस साल समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है इसलिए अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहना होगा।

आप इस लेख का आधा भाग पढ़ चुके हैं

आगे पढ़ने के लिए लॉगिन करें। खाता बनाना पूरी तरह निःशुल्क है – Google या मोबाइल OTP से, एक मिनट में।

लॉगिन करें और आगे पढ़ें नया यूज़र? निःशुल्क खाता बनाएँ

क्या आपके जीवन में कोई प्रश्न है?

अनुभवी ज्योतिषियों से कुंडली, विवाह, करियर और वास्तु पर व्यक्तिगत परामर्श लें।

अभी परामर्श लें