मेष राशि
प्रथम व मंगल की राशि होने के कारण ये फैशन की दुनिया में भी नं. 1 पर रहना चाहती हैं और नये से नये स्टाईल और फैशन को जल्द से जल्द अपनाकर नये ट्रेंड सेट करती हैं। इन्हें ब्राईट रंग के कपड़े लुभाते हैं और अपने परिधान के रंग और स्टाईल के मामले में बारिकी से चुनाव करती हैं। रंग इनके लिए सबसे मुख्य होता है, डार्क पिंक, रेड, रेडिश ब्राउन। अतः इस फैमिली के सारे शेड्स इनको लुभाते हैं।
वृषभ राशि
आप कपड़ों में मुख्यतः रंग एवं स्टाईल से ज्यादा गुणवत्ता और आराम पर ध्यान देना पसंद करती हैं। आपको लेटेस्ट फैशन की जगह ऐसे परिधान पसंद आयेंगे जो हमेशा सदाबहार हों तथा कभी फैशन से बाहर न हों। आप एक ऐसी महिला की परिभाषा हैं जिनका अपना एक स्टाईल या अंदाज है जो लम्बे समय में बनी परिपक्व पसंद का आएना है। आपको बेहद साफ्ट कपड़े पसंद आते हैं, एक बार अच्छा परिधान लेकर उसे लम्बे समय तक पहनना पसंद करती हैं। पिंक और ब्लू आपको मुख्यतया पसंद हैं।
मिथुन राशि
आपको कपड़ों का कलैक्शन करना बहुत पसंद होगा, एक बड़ी वार्डरोब की मालकिन होने के साथ-साथ हर मूड के लिए एक नई या अलग ड्रेस पहनना पसंद करेंगी। आप कपड़े खरीदने में ज्यादा सोच विचार नहीं करतीं, लेकिन आराम पर जरूर ध्यान देती हैं। रंग आपको बहुत प्रभावित करते हैं, कई रंगों के परिधान पहनना आपको प्रिय होगा या कपड़ों में कई तरह का विचार भी आप ही की देन है। यदि आप किसी महिला से पहले इनके कपड़ों से प्रभावित हो रहे हैं तो आप यही हैं।
कर्क राशि
आप अपने रिश्तों की तरह अपने कपड़ों से लगाव/स्नेह रखने वाली भावुक और काल्पनिक सोच की महिला हैं। हर दौर के फैशन में से कुछ चुनिंदा कपड़े आज आपने भी संजोकर रखे होंगे। आपकी पसंद काफी स्त्रियोचित होगी तथा आपको क्रिएशनल कपड़े, कारीगरी , एम्ब्रायडरी और लेसेज पसंद होगी, आप अपने कपड़ों को काफी संभाल करके रखेंगी। इनका आपका साथ लम्बे समय का रहेगा। इनके पसंदीदा रंग हैं – हरा, खाकी, आफ व्हाइट, क्रीम।
सिंह राशि
सूर्य जैसे तेज वाली सिंह लग्न की स्त्री जातक सर्वश्रेष्ठ परिधान धारण करने की ईच्छा से युक्त होती हैं। वह रंग और अच्छी क्वालिटी दोनों के आधार पर कपड़े पसंद करती हैं। फैशन से प्रभावित होने पर भी अपने स्टाईल को प्राथमिकता देती हैं। जो मैंने पहना है वही फैशन है कि धारणा रखने वाला प्रभावी व्यक्तित्व। ब्रांडेड और डिजाईनर कपड़ों की तरफ इनका झुकाव, समाज में ऊंचा पद हासिल करने की लालसा को झलकाता है। मेष की तरह ब्राईट रंग लेकिन नारंगी, सुनहला, पीला, सफेद एवं बैंगनी का मिश्रण।
कन्या राशि
बुध की बुद्धिम एवं जवां दिखना तथा व्यावहारिक परिधानों को अधिक पसंद करने वाली महिला हैं जो ऐसे कपड़ों का चुनाव करती हैं जिन्हें अधिकतर हर मौके पर पहना जा सके। अतः वह काफी इस्तेमाल में आए। नये-नये कंबिनेशन बनाने में आपको महारत हासिल है। आप अपने कपड़ों का खास ख्याल रखती हैं, अतः प्रेस किए हुए अच्छे कपड़े पहनना आपकी पसंद है। ऐसे परिधान जो आरामदेह होने के साथ साधारण और शरीर में ठीक से फिट होते हैं। इंद्र धनुष के सभी रंग आपको पसंद हैं।
तुला राशि
शुक्र का लग्न होने के कारण खूबसूरत राजकुमारी की तरह आकर्षण और पूरे परिधान का सेन्डल और आभूषण के साथ जबरदस्त ‘‘मैच’करना ही आपकी अनोखी कुशलता है। महंगे कपड़े, डिजाईनर वियर, कमर पर हल्के टाईट होते कपड़े आपकी कमजोरी हैं। पूर्णतया सज संवरकर तैयार होने का अद्भुत गुण रखने वाली आप ही हैं। कलर और स्टाईल दोनों में ही आपकी रुचि है। आप अधिकतर हल्के रंग या काले रंग पसंद करेंगी।
वृश्चिक राशि
आपका सजने का मुख्य उद्देश्य ही आकर्षित करना है। टाईट फिटिंग के कपड़े पहनना आपको पसंद है। पुरानी चीजों या फैब्रिक्स को नये अंदाज में पहनना आपका गुण है। जैसे इन्डो-वेस्टर्न स्टाइल, कंप्लिकेटेड स्टाइल। सबसे अलग दिखने की चाह ही आपको नए-नए कपड़ों में प्रयोग करने की ललक पैदा करती है। लेकिन आप इस धारणा को मानने वाली हैं कि परिधान से ज्यादा व्यक्तिगत आकर्षण की महत्व है। लाल रंग, ताम्र रंग, हल्का पीला आपको अत्यधिक पसंद है।
धनु राशि
फैशन एक सामाजिक प्रक्रिया है। अतः सामाजिक दायरों को ध्यान में रखकर ही कपड़ों का चुनाव करना चाहिए इस सोच को चरितार्थ करती हैं आप। समाज में अपनी छवि और पद के हिसाब से अधिकतर आमतौर के साधारण परिधान ही लेकिन बढ़िया फैशन आपको औरों से अलग करते हैं। ब्राकेड, वेल्वेट एवं हल्के वस्त्र आपको लुभाती हैं। आपके पसंदीदा रंग पीला, गहरा बैंगनी हैं।
मकर राशि
आप ऐसे परिधान या स्टाईल के कपड़े पहनना पसंद करेंगी जो काफी समय से प्रचलित हैं। अन्य शब्दों में कहा जाय तो पूर्णतया शनि की अधीन राशि होने के कारण ज्यादा परिधानों में अंतर पसंद नहीं करेंगी। आपके स्टाईल में लम्बे समय में थोड़ा ही अंतर आएगा। चमकीले कपड़ों से रिजर्व स्टाईल वाले कपड़े, कम वजन वाले सामान्य, सीधे कपड़े जो अधिकतर घुटनों पर आकर खत्म होते हैं आपका स्टाईल है। आपको धारी वाले या डार्क रंग जैसे डार्क ग्रे,काले, नीले, सफेद कपड़े पसंद आयेंगे।
कुम्भ राशि
आपकी मन की दुनिया कल्पना और खूबसूरती से प्रेरित है, ऐसे में आप खुद को ऐसे परिधान में देखना पसंद करेंगी जो नीवनतम फैशन स्टाईल और आपकी माडर्न छवि से मेल खाते हों। आप जो दुनिया से कहना चाहती हैं, वह कहीं न कहीं आपके कपड़ों से झलकता है। परंपरागत कपड़ों में आधुनिकता उभार कर स्टाईल स्टेटमेंट बनाना आप ही के वश की बात है। आफिस वियर में भी स्टाईल एड करने की क्षमता, साफ्ट, डेलीकेट कपड़े पहनना पसंद करती हैं।
मीन राशि
ब्लू, पिंक और हरे रंग की हल्की धुनों में सजे लम्बे दोहरे शेड वाले परिधान आपको बेहद पसंद आयेंगे। हर स्टाईल को करने की क्षमता और शौक रखने वाली स्त्री आप ही हैं। जो एक स्टाईल में ज्यादा दिन तक नहीं रहना पसंद करती (बोर महसूस करती हैं)। रोजमर्रा में भी अलग-अलग स्टाईल और अंदाज को सहेज कर चलना ही इनकी अपनी इमेज है जो सबको समाने की क्षमता रखती है।
You have read half of this article
Log in to keep reading. Creating an account is completely free – with Google or mobile OTP, in a minute.
Log in & read more New here? Create a free accountLog in to read more
You have read 50% of this article for free. Log in once to read the rest – and every astrology, Vastu and horoscope article on Future For You.
- Completely free – no charges
- One click with Google, or mobile OTP
- Straight back to this article after login