Night Mantra : रात को सोने से पहले करें इन मंत्र के जाप , होगी हर समस्या दूर ?
हिंदू धर्म में वैदिक मंत्रों का विशेष महत्व है और कहते हैं कि मंत्रों के उच्चारण में बहुत शक्ति होती है. मंत्र जाप करने से मनुष्य को न केवल मन की शांति मिलती है, बल्कि कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है. आजकल भागदौड़ भरे जीवन में मनुष्य के पास ठीक से सोने तक का भी समय नहीं है. अगर समय मिल भी जाए तो अच्छी नींद नहीं आती. ऐसे में रात को सोने से पहले यदि कुछ मंत्रों का जाप किया जाए तो इससे काफी लाभ मिलता है. साथ ही सकारात्मक उर्जा का भी संचार होता है.
सोने से पहले करें इन मंत्रों का जाप
- हर हर मुकुन्दे – शत्रु बाधा से मुक्ति पाने के लिए रात को सोने से पहले इस मंत्र का जाप करें. इससे दिमाग शांत होगा औऱ हर तकलीफ दूर होगी.
- ऊं सा ता ना मा – तनाव के कारण नींद नहीं आती या फिर रात में चौंक कर उठ जाते हैं तो सोने से पहले ये मंत्र पढ़ें. ये मस्तिष्क की नसों को आराम देता है, जिससे नींद न आने की समस्या खत्म हो जाती है.
- अच्युतं केशवं विष्णुं हरिं सोमं जनार्दनम्। हसं नारायणं कृष्णं जपते दु:स्वप्रशान्तये – मानसिक या शारीरिक पीड़ा की वजह से सो नहीं पा रहे हैं तो प्रतिदिन रात में इस मंत्र का जाप करके सोएं. कहते हैं इससे सारे दुख खत्म हो जाते हैं और सुकूनभरी नींद आती है.
- ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात् – गायत्री मंत्र में इतनी शक्ति होती है कि बुरे सपने का प्रभाव नष्ट कर देता है. रोजाना सोने से पहले इसके जाप से कभी बुरा सपना नहीं आता.
You have read half of this article
Log in to keep reading. Creating an account is completely free – with Google or mobile OTP, in a minute.
Log in & read more New here? Create a free accountLog in to read more
You have read 50% of this article for free. Log in once to read the rest – and every astrology, Vastu and horoscope article on Future For You.
- Completely free – no charges
- One click with Google, or mobile OTP
- Straight back to this article after login