Know Today Plan Tomorrow Live Better
Home Articles Curiosity
Curiosity

क्या आप जानते है भगवन शिव ने अपनी तीसरी आँख क्यों खोली थी??????

क्या आप जानते है भगवन शिव ने अपनी तीसरी आँख क्यों खोली थी??????

देवों के देव महादेव हिंदू धर्म के समस्त देवी-देवताओं में से एक मात्र ऐसे देव माने जाते हैं जो बहुत जल्दी अपने भक्तों पर प्रसन्न हो जाते हैं। मगर वहीं अगर भक्त से इनकी पूजा-अर्चना में कोई भूल हो जाए तो भगवान शंकर उन पर बहुत भयानक क्रोधित हो जाते हैं। अब भोलेनाथ के भक्त इनके क्रोध से अंजान तो नहीं होंगे। धार्मिक शास्त्रों में इनके क्रोध की अग्नि में भस्म होने वाले कई असुरों आदि के किस्से भी पढ़ने को मिलते हैं। मान्यता है इनका तीसरा नेत्र केवल तब ही खुलता है जब इन्हें अत्यंत क्रोध आता है। परंतु आज हम अपने वेबसाईट के माध्यम से अपने इस आर्टिकल में इनके तीसरे नेत्र से जुड़ा एक ऐसा तथ्य बताने जा रहे हैं जिसके बारे में आप में से लगभग लोग अंजान होंगे। तो चलिए आपकी उत्सुक्ता को खत्म करते हुए जानते शिव जी की तीसरे नेत्र से जुड़ा ये दिलचस्प तथ्य-

धार्मिक ग्रंथों में उल्लेख मिलता है कि भगवान शिव तीनों लोकों पर नज़र रखते हैं। इन्हें सृष्टि के प्रलय कारक भी कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि इनकी तीन आंखें इस बात का प्रतीक हैं कि वो इस संसार में व्याप्त तीनों गुण रज, तम और सत्व के पिता हैं जो इनकी प्रेरणा से ही विकसित होते हैं। भगवान शंकर की तीसरी आंख शिव जी का कोई अतिरिक्त अंग नहीं बल्कि एक दिव्य दृष्टि का प्रतीक है। जो आत्मज्ञान के लिए बेहद ज़रूरी बताई जाती है। अब शिव शंभू के पास ऐसी दिव्य दृष्टि का होना कोई अचरज की बात नहीं है क्योंकि देवों के देव महादेव समस्त देवी-देवताओं से ऊपर माने जाते हैं।

You have read half of this article

Log in to keep reading. Creating an account is completely free – with Google or mobile OTP, in a minute.

Log in & read more New here? Create a free account

Have a question about your life?

Get personal guidance on kundli, marriage, career and Vastu from experienced astrologers.

Consult Now