Home Articles जिज्ञासा
जिज्ञासा

प्राचीन भारत के 5 प्रसिद्ध गुरु

प्राचीन भारत के 5 प्रसिद्ध गुरु

Famous Rishis/Guru/Teachers of India: भारत में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यह दिन होता है गुरुओं के प्रति प्यार और सम्मान प्रकट करने का दिन। प्रथम उप-राष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारतीय संस्कृति के प्रख्यात शिक्षाविद और महान दार्शनिक थे। इनके अलावा भी भारत के इतिहास में कई ऐसे गुरु, शिक्षक रहे हैं जिनकी शिक्षा ने अपने शिष्यों को महान बना दिया था। जानिए भारत के 5 प्रसिद्ध शिक्षकों के बारे में…

1. गुरु द्रोणाचार्य – कौरवों और पांडवों को शिक्षा देने वाले द्रोणाचार्य का स्थान शिक्षकों में काफी ऊपर माना जाता है। द्रोणाचार्य के वैसे तो कई शिष्य थे लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा प्रिय थे अर्जुन। उन्होंने अपनी शिक्षा से अर्जुन को एक महान योद्धा बनाया। अर्जुन ने भी अपने गुरु के द्वारा दी गई शिक्षा का मान रखा जिससे वह विश्व के महान धनुरधारी बने।-

2. चाणक्य – चाणक्य एक महान शिक्षक थे। उनकी नीतियों का आज के समय में भी काफी महत्व है। चाणक्य के बारे में कहा जाता है कि मगध के राजा महानंद द्वारा हुए अपमान का बदला लेने के लिए चाणक्य ने प्रतिज्ञा ली थी कि जब तक वह नंदवंश का नाश नहीं कर देगा तब तक वह अपनी शिखा नहीं बांधेगा। चंद्रगुप्त के रूप में चाणक्य को भारत का भावी सम्राट मिल गया था। वे उसे अपने साथ ले आए और शिक्षा देनी शुरू कर दी। उन्होंने चंद्रगुप्त को युद्धकला में पारंगत कर अपने अपमान का बदला लिया। गुरु शिष्य की इस जोड़ी ने अखंड भारत की स्थापना की।

आप इस लेख का आधा भाग पढ़ चुके हैं

आगे पढ़ने के लिए लॉगिन करें। खाता बनाना पूरी तरह निःशुल्क है – Google या मोबाइल OTP से, एक मिनट में।

लॉगिन करें और आगे पढ़ें नया यूज़र? निःशुल्क खाता बनाएँ

क्या आपके जीवन में कोई प्रश्न है?

अनुभवी ज्योतिषियों से कुंडली, विवाह, करियर और वास्तु पर व्यक्तिगत परामर्श लें।

अभी परामर्श लें