आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। साथ ही आज सिद्धि योग और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र है। सिद्धि योग आज सुबह 10 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। इस योग के दौरान कोई भी कार्य शुरू करने से उसमें सफलता जरूर मिलती है। इसके अलावा पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र आज पूरा दिन, पूरी रात पार करके कल सुबह 05 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। इस नक्षत्र के स्वामी शुक्राचार्य हैं और शुक्र के उपाय करने के लिए शुक्रवार का दिन सबसे अच्छा बताया गया है।
आज शुक्रवार का दिन है। अत: शुक्र संबंधी उपाय करने के लिए आज का दिन बड़ा ही फलदायी है। आपको बता दें कि विशेषकर दाम्पत्य संबंधों से जुड़ी परेशानियों से बाहर निकलने के लिए शुक्र के उपाय बड़े ही कारगर होते हैं। साथ ही शुक्रवार के दिन शुक्र ग्रह के नक्षत्र में धन की देवी माता लक्ष्मी की उपासना करना भी बड़ा ही शुभ होता है। अत: आर्थिक रूप से लाभ पाने के लिए और दाम्पत्य संबंधी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए आज के दिन आपको कौन-से उपाय करने चाहिए।
मेष राशि
अगर आप अपने दाम्पत्य जीवन को खुशियों से भर देना चाहते हैं, तो आज के दिन दूध और चावल की खीर बनाकर 11 छोटी कन्याओं को खिलाएं। साथ ही उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। आज के दिन ऐसा करने से आपका दाम्पत्य जीवन हमेशा खुशियों से भरा रहेगा। वैसे तो आज की ग्रह और नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय मेष राशि वालों के लिये ही विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।
वृष राशि
अगर आप अपनी तिजोरियों को खूब धन से भर देना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको देवी लक्ष्मी के मंत्र का 11 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है – ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम: आज के दिन इस मंत्र के जप करने से आपकी तिजोरियों में धन ही धन भरा रहेगा। वैसे तो आज की ग्रह और नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय वृष राशि वालों के लिये ही विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।
(March 2019 Calender: जानें एक क्लिक में कब पड़ रही है महाशिवरात्रि, होली सहित अन्य व्रत-त्योहार)
मिथुन राशि
अगर आप अपनी सुंदरता को बढ़ाना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको एक सुगंधित इत्र की शीशी मंदिर में भेंट करनी चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपकी सुंदरता में बढ़ोतरी होगी। वैसे तो आज की ग्रह और नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय मिथुन राशि वालों के लिये ही विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।
कर्क राशि
अगर आप अपने लक्ष्य की सफलता को ऊंचे मुकाम तक ले जाना चाहते हैं, तो आज के दिन मंदिर में सफेद चंदन का टुकड़ा दान करें। आज के दिन ऐसा करने से आप अपने लक्ष्य की सफलता को ऊँचे मुकाम तक ले जाने में सफल होंगे। वैसे तो आज की ग्रह और नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय कर्क राशि वालों के लिये ही विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका लाभ उठा सकते हैं।
सिंह राशि
अगर आप अपने सभी कामों में सकारात्मक परिणाम हासिल करना चाहते हैं, तो आज के दिन किसी जरूरतमंद को खाना खिलाएं। साथ ही मंदिर में घी का दीपक जलाएं। आज के दिन ऐसा करने से आपको सभी कामों में सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। वैसे तो आज की ग्रह और नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय सिंह राशि वालों के लिये ही विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।
कन्या राशि
अगर आप अपने आत्मविश्वास में वृद्धि करना चाहते हैं, तो आज के दिन एक सफेद कपड़े की पोटली में एक मुट्ठी चावल बांधकर किसी ब्राह्मण को दान कर दें। आज के दिन ऐसा करने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वैसे तो आज की ग्रह और नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय कन्या राशि वालों के लिये ही विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।
You have read half of this article
Log in to keep reading. Creating an account is completely free – with Google or mobile OTP, in a minute.
Log in & read more New here? Create a free accountLog in to read more
You have read 50% of this article for free. Log in once to read the rest – and every astrology, Vastu and horoscope article on Future For You.
- Completely free – no charges
- One click with Google, or mobile OTP
- Straight back to this article after login