Home Articles Astrology
Astrology

Ganesh Chaturthi 2019:राशि अनुसार इस रंग के गणपति की करें स्थापना

Ganesh Chaturthi 2019:राशि अनुसार इस रंग के गणपति की करें स्थापना

Ganesh Chaturthi 2019: प्रत्येक वर्ष गणेश चतुर्थी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना की जाती है और पूरे विधि विधान से गणपति बप्पा की पूजा की जाती है। दसवें दिन भगवान गणेश को विदाई दी जाती है।

महाराष्ट्र में इस पूजा का खास महत्व है और इसका इंतजार लोग साल भर करते हैं। इस वर्ष गणेश चतुर्थी 2 सितंबर को मनायी जाएगी। आइये जानते हैं कि गणे चतुर्थी पर राशि के अनुसार किस रंग के गणपति की स्थापना करनी चाहिए।

राशि अनुसार इस रंग के गणपति की करें स्थापना

मेष राशि
मंगल ग्रह को मेष राशि का स्वामी माना जाता है और यह ग्रह लाल रंग का प्रतिनिधित्व करता है। मेष राशि के जातकों को गणेश चतुर्थी के दिन लाल रंग की गणेश की प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए। इससे नौकरी में आ रही बाधाएं दूर हो जाती हैं।

ALSO READ  14 सितंबर को ऐसे बैठाएं गणपति! शुभ मुहूर्त से विसर्जन तक पूरी पूजा विधि 🚩

वृष राशि
इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह होता है। इसलिए वृष राशि वालों को गणेश चतुर्थी के दिन हल्के नीले रंग के गणपति की स्थापना करनी चाहिए। इससे व्यक्ति को अपने जीवन में सभी सुख सुविधाएं मिलती हैं।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों का स्वामी बुध ग्रह है। इस राशि के लोगों को हल्के हरे रंग के गणपति की स्थापना करनी चाहिए। ऐसा करने से बुद्धि और बल की प्राप्ति होती है।

कर्क राशि
इस राशि के जातकों का स्वामी चंद्र है। इसलिए गणेश चतुर्थी के दिन कर्क राशि के जातकों को सफेद रंग के गणपति की प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए। इससे जीवन में सुख और शांति बनी रहती है।

सिंह राशि
सिंह राशि का स्वामी सूर्य होता है। गणेश चतुर्थी के दिन सिंह राशि के जातकों को सिंदूरी रंग की गणेश की प्रतिमा स्थापित करना चाहिए। ऐसा करने से इज्जत और सम्मान मिलता है।

ALSO READ  Hartalika Teej 2026: 14 सितंबर को हरतालिका तीज, जानें शुभ मुहूर्त, व्रत विधि, कथा और शिव-पार्वती का रहस्य 🚩

क्या आपके जीवन में कोई प्रश्न है?

अनुभवी ज्योतिषियों से कुंडली, विवाह, करियर और वास्तु पर व्यक्तिगत परामर्श लें।

अभी परामर्श लें