Know Today • Plan Tomorrow • Live Better
Home Articles Remedies
Remedies

धन प्राप्ति के लिए अपनाए,ये शंखासुर तंत्र टोटके…

धन प्राप्ति के लिए अपनाए,ये शंखासुर तंत्र टोटके…

धन प्राप्ति हेतु शंखासुर तंत्र टोटके

1. नित्य प्रातः काल स्नान से पवित्र होकर, शंख में जल भरकर तुलसी वृक्ष के मूल में वह जल चढ़ावें, साथ ही वहांॅ पर एक अगरबत्ती जलाकर प्रणाम करें और एक तुलसी पत्र तोड़कर प्रसाद समझकर मुख में डाल लें।
2. लक्ष्मी जी तस्वीर या मूर्ति के दोनों पैर शंख में जल भरकर धोएॅ और उनके समक्ष एक अगरबत्ती जलाकर नमस्कार कर लें।
3. ’’दक्षिणवर्ती शंख’’ पूजा स्थल पर स्थापित कर नित्य सुबह-शाम धूप-दीप दिखावें।

धन प्राप्ति हेतु/अडार तंत्र टोटके

Want answers for your own kundli?

Chat or call experienced astrologers on the AstroShrine app, in Hindi and English.

Get the App

निर्धनता निवारण और लक्ष्मी प्राप्ति के लिए यह ’’अडार तंत्र टोटके’’ अति सरल किन्तु महान प्रभावशाली है। यह टोटके घर की स्त्रियों द्वारा करने का विधान तंत्र शास्त्र में वर्णित है। जिस घर में स्त्री न हो, वहांॅ पुरूष भी यह टोटके कर सकते हैं।
सायंकाल घर में जितने भी बल्ब, ट्यूब लाईट या लालटेन, चिमनी, कुप्पी, दीपक आदि हों, उन सबको 10-15 मिनट के लिए जला दें। उस समय घर के किसी कोने में अंधेरा न रहे। बाद में अन्य प्रकाश-यंत्रो को बुझाकर आवश्यकता के अनुसार बल्बों का ट्यूब लाईटों को जले रहने दें। यह कार्य करते रहने से थोडे़ ही दिनों में माता लक्ष्मी की दया बरसने लगेगी।

अपार धन प्राप्ति हेतु ’’दूर्वा तंत्र’’ टोटके

दूर्वा अर्थात दूब (दुभरी) एक विशेष प्रकार की घास है। आयुर्वेद तंत्र और अध्यात्म में इसकी बड़ी महिमा बताई गई है। देव-पूजा में भी इसका प्रयोग अनिवार्य रूप से होता है। गणेश जी को यह बहुत प्रिय है।
साधक शुभ-मुहूर्त में बुधवार के दिन यह टोटके आरम्भ करे। प्रातः काल स्नान से पवित्र होकर श्री गणेश जी तस्वीर के समक्ष धूप-दीप जगावें। गुड़ का प्रसाद चढ़ावें और 108 दूब के टुकड़े गणेश जी के चरणों में समर्पित करें। यह क्रिया 41 दिन लगातार करें। इसके बाद द्रव्य उपार्जन के कार्य से कहीं जाए तो प्रतिमा पर अर्पित दुर्वादलों में से 9 दुर्वादल प्रसाद स्वरूप् लाल कपड़े में लपेट कर जेब में रख लें। यह दुर्वातंत्र धनोपार्जन एवं कार्य सिद्धि की अद्भुत कुंजी है।

You have read half of this article

Log in to keep reading. Creating an account is completely free – with Google or mobile OTP, in a minute.

Log in & read more New here? Create a free account

Have a question about your life?

Get personal guidance on kundli, marriage, career and Vastu from experienced astrologers.

Consult Now