Know Today • Plan Tomorrow • Live Better
Home Articles Other Articles
Other Articles

जब बुध एकादश भाव में हो

जब बुध एकादश भाव में हो

बुध एकादश भाव में

बुध एकादश भाव में लाभकारी स्थिति में रहता है बशर्ते यह अपनी नीच राशि मीन में न हो।अतः पन्ना धारण धन लाभ में वृद्धि ही करेगा।परन्तु पुत्र सन्तान के इच्छुक व्यक्तियों को पन्ना अनुकूल न रहेगा।

1.मेष लग्न – इस कुण्डली में बुध तृतीयेश-षष्ठेश होकर लाभ भाव में कुम्भ राशि में स्थित होगा। जातक अपने परिश्रम से धन लाभ में वृद्धि करेगा।

2.वृष लग्न – बुध द्वितीयेश-पंचमेश होक एकादश भाव में मीन राशि में स्थित होगा। पन्ना धारण करने से पुत्र की बजाय पुत्री सन्तान प्राप्त होगी। पन्ना धारण करना लाभकारी नहीं। हां,विद्या लाभ भी रहेगा। और धन लाभ भी रहेगा।

3.मिथुन लग्न – बुध लग्नेश-चतुर्थेश होकर एकादश भाव में मेष राशि में स्थित होगा। पन्ना धारण करने से स्वास्थ्य में सुधार होगा। और घरेलू सुख में वृद्धि होगी । धन सम्पत्ति में वृद्धि होगी।

4.कर्क लग्न – बुध तृतीयेश-द्वादशेश होकर लाभ भाव में वृष राशि में स्थित होगा।पन्ना धारण करना लाभकारी रहेगा।

5.सिंह लग्न – बुध द्वितीयेश-लाभेश होकर लाभ भाव में मिथुन राशि में होगा। पन्ना धारण करने से धन लाभ में वृद्धि होगी। बिजनेस बढे़गा।

ALSO READ  भाई दूज 2026: यमराज और यमुना की कथा, तिलक विधि, मुहूर्त और महत्व

Have a question about your life?

Get personal guidance on kundli, marriage, career and Vastu from experienced astrologers.

Consult Now