Home Articles Gems & Stones
Gems & Stones

पन्ना रत्न किसे पहनना चाहिए,जानें इसके फ़ायदे

पन्ना रत्न किसे पहनना चाहिए,जानें इसके फ़ायदे

पन्ना रत्न किसे पहनना चाहिए,जानें इसके फ़ायदे

रत्न शास्त्र अनुसार पन्ना रत्न का संबंध बुध ग्रह से माना जाता है। आइए जानते हैं धारण करने के लाभ और पहनने की सही विधि…
रत्न शास्त्र में प्रमुख 9 रत्नों का वर्णन मिलता है। ये रत्नों का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है। साथ ही रत्न उस ग्रह के शुभ प्रभाव को बढ़ाते हैं। आपको बता दें कि जन्मकुंडली में ग्रह जब कमजोर स्थिति में स्थित होता है तो रत्न पहनने की सलाह दी जाती है। वहीं कभी भी नीच (नकारात्मक) ग्रह का रत्न नहीं पहनना चाहिए। यहां हम आज बताने जा रहे हैं पन्ना रत्न के बारे में। जिसका संबंध बुध ग्रह से माना जाता है।

पन्ना रत्न क्यों धारण करना चाहिए

रत्न शास्त्र के अनुसार, पन्ना रत्न बुध ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है. इसे धारण करने से व्यक्ति के जीवन में कई सफलता के मुकाम हासिल करने का योग बनता है।

किसे धारण करना चाहिए पन्ना?

  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिसकी लग्न कन्या या मिथुन है, वह जातक पन्ना रत्न धारण कर सकता है, परंतु यह देखना आवश्यक होता है कि लग्न में कौन सा ग्रह है या लग्न के सामने सप्तम भाव में कौन सा ग्रह है.
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि किसी जातक की कुंडली में बुद्ध की महादशा या अंतर्दशा चल रही हो, बुध ग्रह 8वें या 12वें भाव में नहीं हो, तो वह व्यक्ति पन्ना रत्न धारण कर सकता है.
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि किसी जातक की कुंडली में बुध, मंगल, शनि, राहु या केतु के साथ स्थित हो या उस पर शत्रु ग्रहों की दृष्टि हो, तो पन्ना रत्न धारण किया जा सकता है. इससे नौकरी और व्यवसाय में आ रही समस्या दूर होगी.
ALSO READ  उबासी देखकर दूसरों को भी उबासी क्यों आती है? जानिए इसके पीछे का विज्ञान

क्या आपके जीवन में कोई प्रश्न है?

अनुभवी ज्योतिषियों से कुंडली, विवाह, करियर और वास्तु पर व्यक्तिगत परामर्श लें।

अभी परामर्श लें