प्रत्येक वर्ष के वैशाख माह की शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि के दिन आखा तीज या अक्षय तृतीया का त्यौहार मनाया जाता हैं, ये दिन हिन्दू धर्म मे काफी ज्यादा महत्व रखता हैं, शास्त्रों में कहा गया हैं कि इस दिन जो भी कार्य किये जाते हैं उनसे शुभ लाभ प्राप्त होता हैं। जैसा कि हम सबको ज्ञात हैं कि शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि प्रत्येक माह में आती हैं लेकिन उनमें से कुछ तिथि काफी ज्यादा महत्व वाली होती हैं उन्ही में से एक हैं अक्षय तृतीया। वैशाख महीने में आने वाली अक्षय तृतीया को स्वयंसिद्ध मुहूर्तों में काफी ज्यादा विशेष माना गया हैं, इस दिन किसी भी शुभ कार्य को करने के लिए शुभ मुहूर्त या पंचांग देखने की जरुरत नहीं होती हैं। इस साल ये त्यौहार 26 अप्रैल 2020 को मनाया जाएगा।
Akshaya Tritiya 2020: अक्षय तृतीया के दिन नहीं करने चाहिए ये काम, मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज़
Want answers for your own kundli?
Chat or call experienced astrologers on the AstroShrine app, in Hindi and English.
अक्षय तृतीया : कौन से शुभ कार्य किए जा सकते हैं
अक्षय तृतीया पर कोई भी मांगलिक कार्य करने के लिए आपको किसी से कोई मुहुर्त निकलवाने की कोई आवश्यकता नहीं होती हैं, इस दिन आप बहुत से शुभ कार्य कर सकते हैं जैसे ग्रह-प्रवेश, विवाह, सगाई, मुंडन, घर या भूखण्ड खरीदना, वाहन खरीदना, आभूषण की खरीदी इत्यादि। अक्षय तृतीया के दिन नए वस्त्र, आभूषण पहनना या किसी नई संस्था का उदघाटन या स्थापना करना काफी उत्तम माना गया हैं, शास्त्रों में ये भी बताया गया हैं कि अक्षत तृतीया के दिन सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक कोई भी शुभ कार्य सम्पन्न किए जा सकते हैं।
You have read half of this article
Log in to keep reading. Creating an account is completely free – with Google or mobile OTP, in a minute.
Log in & read more New here? Create a free accountLog in to read more
You have read 50% of this article for free. Log in once to read the rest – and every astrology, Vastu and horoscope article on Future For You.
- Completely free – no charges
- One click with Google, or mobile OTP
- Straight back to this article after login