Navratri 2019 Date in India: मां दुर्गा की उपासना के नौ दिन नवरात्रि 29 सितंबर से शुरू हो रही है। जो 7 अक्टूबर तक चलेंगी। आपको बता दें कि नवरात्रि में मां अम्बे की सवारी का काफी महत्व माना जाता है। इस बार मां हाथी पर सवार होकर आ रही हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार माता का हाथी पर आना अच्छा संकेत नहीं है। लेकिन दूसरी तरफ देखा जाये तो इस नवरात्रि में कई ऐसे शुभ संयोग भी बन रहे हैं जिस कारण मां की उपासना से दोगुना लाभ प्राप्त होगा।
शुभ संयोग: नवरात्रि के इस पावन पर्व में शुरू के 6 दिन विशेष योग बन रहे हैं। 30 सितंबर को अमृत सिद्धि योग, 1 अक्टूबर को रवि योग, 2 अक्टूबर को अमृत और सिद्धि योग, 3 को सर्वार्थ सिद्धि, 4 को रवि योग, 5 तारीख को रवि योग, 6 को सर्वसिद्धि योग रहेगा। इन शुभ योगों में मां की अराधना करना फलदायी रहेगा।
नौ दिन की देवियां: नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री, दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी, तीसरे दिन चंद्रघंटा, चौथे दिन कुष्मांडा, पांचवें दिन स्कंदमाता, छठे दिन कात्यायनी, सांतवें दिन कालरात्री, आठवें दिन महागौरी और नवमी को सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। प्रतिपदा तिथि यानी नवरात्रि का पहला दिन 29 सितंबर को घटस्थापना (कलश स्थापना) की जाती है। इसके लिए ब्रह्म मुहूर्त शुभ माना गया है। 3 अक्टूबर को ललिता पंचमी है, 6 अक्टूबर को महाष्टमी व 7 अक्टूबर को महानवमी का पर्व मनाया जाएगा।
नवरात्रि में इन विद्याओं की होती है साधना: नवरात्रि में सात्विक विधि से दस महाविद्या, भगवती काली, तारा, षोडशी, भुवनेश्वरी, भैरवी, छिन्नमस्ता, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी व कमला की अर्चना की जाती है।
आप इस लेख का आधा भाग पढ़ चुके हैं
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन करें। खाता बनाना पूरी तरह निःशुल्क है – Google या मोबाइल OTP से, एक मिनट में।
लॉगिन करें और आगे पढ़ें नया यूज़र? निःशुल्क खाता बनाएँआगे पढ़ने के लिए लॉगिन करें
इस लेख का 50% भाग आपने निःशुल्क पढ़ लिया। बाकी लेख, और Future For You के सभी ज्योतिष, वास्तु व राशिफल लेख पढ़ने के लिए बस एक बार लॉगिन करें।
- पूरी तरह निःशुल्क – कोई शुल्क नहीं
- Google से एक क्लिक, या मोबाइल OTP
- लॉगिन के बाद सीधे इसी लेख पर वापस