2026 मीन राशि
मीन वार्षिक राशिफल 2026 के अनुसार, साल 2026 मीन राशि वालों के लिए एक साथ कई तरह की अच्छी खबरें लेकर आ रहा है। करियर-कारोबार में आपको बेतहाशा ग्रोथ मिलने के प्रबल संकेत है। इस साल आप अपने लक्ष्यों को प्राप्ति करने के लिए पूरी तरह से अड़िग रहेंगे। इस तरह से सफलता पूरे साल आपके कदम चूमेगी। वहीं पारिवारिक जीवन में छोटे-मोटे मतभेदों से गुजरना भी पड़ सकता है। ऐसे में इस वर्ष आपको पुराने गिले-शिकवों को छोड़कर आगे बढ़ने के लिए रहेगा।
मीन राशि के जातकों के लिए जनवरी का महीना मिश्रित फलदायक रहेगा। आपको लाभ तो प्राप्त होगा, लेकिन साथ ही आपका खर्च भी बढ़ सकता है। संघर्ष के साथ कार्य सिद्ध होंगे। विवाद वाली स्थितियों से बचें। महीने के अंत में आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। लंबी दूरी की यात्राएं सावधानीपूर्वक करें। किसी के बहकावे में न आएं और अपने बुद्धि-विवेक से कार्य करने का प्रयास करें। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। वाणी में सौम्यता बनाए रखें। परिवार के सदस्यों के साथ सुख-सौहार्द बना रहेगा। आत्मविश्वास में कमी न आने दें और संयमित जीवनशैली अपनाएं। माता-पिता के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे। समाज में अपनी मान-प्रतिष्ठा के प्रति सजग रहें। विद्यार्थियों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा। प्रेम प्रसंग में विवाद की स्थिति से बचें। संतान पक्ष की उन्नति को लेकर कुछ चिंता रह सकती है।
मीन राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना उन्नति और लाभदायक रहेगा। महीने की शुरुआत में आपको अच्छा लाभ होने की संभावना है। लंबे समय से रुके हुए कार्य बनेंगे। अपनी सूझबूझ और परिश्रम से आप आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। घनिष्ठ मित्रों से सुख और सहयोग प्राप्त होगा। अत्यधिक विवाद वाली स्थितियों से स्वयं को बचाए रखें। आत्मविश्वास को बनाए रखें। छोटी यात्राओं से बचें। सगे भाई-बहनों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। माता-पिता का सहयोग आपको प्राप्त होगा। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके हृदय में परोपकार की भावना उत्पन्न होगी। प्रेम प्रसंग के क्षेत्र में मन में दुविधा की स्थिति बन सकती है।
मीन राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना सुख और लाभदायक रहेगा। समस्याओं को सुलझाने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। बनते-बनते कार्यों में रुकावट आ सकती है। अधिक शारीरिक थकान का अनुभव हो सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने का प्रयास करें। किसी से पैसा उधार न लें। अनावश्यक खर्च की संभावना अधिक है। जहां अधिक आवश्यकता हो, वहीं धन खर्च करें। वाणी पर संयम रखें, कड़वे वचनों का प्रयोग न करें। अधिक जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। माता-पिता की ओर से सहयोग प्राप्त होता रहेगा। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपके हृदय में सात्विक भावनाओं के प्रति इच्छा जागृत होगी। विद्यार्थियों के लिए यह महीना अध्ययन की दृष्टि से अच्छा रहेगा। पढ़ाई में मन लगेगा। प्रेम संबंध में सफलता प्राप्त होगी।
मीन राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना सुख और उन्नति कारक रहेगा। धन लाभ के साथ-साथ खर्च भी उसी अनुपात में होगा। मित्रों से सहयोग और लाभ की संभावना है। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें, छोटी-मोटी समस्याएं हो सकती हैं। लंबी दूरी की यात्राओं में सावधानी रखनी होगी। घर के उपयोग के लिए इलेक्ट्रॉनिक आदि वस्तुएं खरीद सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ मिलजुलकर कार्य करेंगे तो सुख और सामंजस्य बना रहेगा। अपने पराक्रम और साहस को बनाए रखें। संपत्ति की खरीद इस महीने हो सकती है। माता-पिता की ओर से स्नेह और सहयोग प्राप्त होता रहेगा। समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के लिए यह महीना पढ़ाई की दृष्टि से अच्छा रहेगा, लेकिन अध्ययन पर आपको अत्यधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति विश्वास बनाए रखें।
मीन राशि के जातकों के लिए मई का महीना ठीक-ठाक ही रहने वाला है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इस महीने आपको अधिक संघर्ष करना पड़ेगा। महीने के अंत में स्थितियां कुछ सकारात्मक बनती हुई दिखाई दे रही हैं। आपके रुके हुए कार्य बनने लगेंगे। इस महीने कोई बड़ा जोखिम भरा कार्य न करें तो अच्छा है। संयम से काम करें। अनावश्यक भाग-दौड़ से बचें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति को अच्छी बनाने के लिए परिश्रम भी करना पड़ेगा। धन लाभ के साथ-साथ खर्च होने की भी संभावना है। पारिवारिक दायित्व बढ़ सकता है। मित्रों की ओर से सहयोग प्राप्त होगा। वाणी में मधुरता बनाए रखें। अपने व्यवहार में रूखापन न आने दें। माता-पिता के साथ सामंजस्य अच्छा रहेगा। समाज में पद-प्रतिष्ठा बनी रहेगी। विद्यार्थियों के लिए महीना लाभदायक है।
मीन राशि के जातकों के लिए जून का महीना सामान्य रूप से शांतिकारक रहेगा। इस महीने संघर्ष सामान्य रहेगा, क्योंकि आप योजना बनाकर कार्य करेंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से भी आप स्वयं को स्वस्थ रखने का प्रयास करेंगे। किसी की बातों में न आएं, अपनी बुद्धि-विवेक से काम करें और जब तक कार्य सफल न हो जाए, तब तक उसके बारे में किसी को न बताएं। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें, अत्यधिक पूंजी निवेश न करें। परिवार के सदस्यों के साथ मिल-जुलकर रहें। धैर्य और साहस बनाए रखें। इस महीने माता-पिता के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। समाज में नए संपर्कों के प्रति सावधानी रखनी होगी, सोच-विचारकर बोलें। इस महीने विद्यार्थियों को पढ़ाई में अत्यधिक ध्यान देना होगा। प्रेम में कमी हो सकती है। संतान पक्ष के लिए मन में चिंता पैदा होगी, उनकी भावनाओं का सम्मान करें।
मीन राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना लाभ और उन्नति के अवसर लेकर आएगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। लंबी दूरी की यात्राएं होंगी। इस समय आपको अत्यधिक उत्तेजना से बचना होगा। सोच-समझकर महत्वपूर्ण कार्यों में निर्णय लें। उच्च पद पर विराजमान व्यक्तियों से मुलाकात होगी। दूसरों की अच्छाइयों को नजरअंदाज न करें। अपने मन को व्यस्त रखें। शरीर के आराम का भी इस महीने ध्यान रखना होगा। परिवार में सुख-सुविधा में कुछ कमी हो सकती है। परस्पर विचारों में कुछ मतभेद उभरकर आ सकते हैं। अपनी वाणी पर संयम रखें और धैर्य बनाए रखें। भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। इस महीने माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंताएं हो सकती हैं। समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अपना व्यवहार अच्छा बनाए रखें। विद्यार्थियों के लिए अध्ययन में कुछ बाधाओं के बाद सफलता प्राप्ति की संभावना है।
आप इस लेख का आधा भाग पढ़ चुके हैं
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन करें। खाता बनाना पूरी तरह निःशुल्क है – Google या मोबाइल OTP से, एक मिनट में।
लॉगिन करें और आगे पढ़ें नया यूज़र? निःशुल्क खाता बनाएँआगे पढ़ने के लिए लॉगिन करें
इस लेख का 50% भाग आपने निःशुल्क पढ़ लिया। बाकी लेख, और Future For You के सभी ज्योतिष, वास्तु व राशिफल लेख पढ़ने के लिए बस एक बार लॉगिन करें।
- पूरी तरह निःशुल्क – कोई शुल्क नहीं
- Google से एक क्लिक, या मोबाइल OTP
- लॉगिन के बाद सीधे इसी लेख पर वापस