Astrologyउपाय लेख

क्यों दिखाई देता है सपने में साँप ?जानें,वजह…

457views

सपने में बार-बार सांप दिखाई देना: वैसे तो पृथ्वी पर अनेक जीव जंतु विचरण करते हैं, जिनकी कई प्रजातियां भी हैं. इन्हीं में से कुछ जीव ऐसे हैं, जो हिंदू देवी देवताओं के साथ पूजे जाते हैं और वे उन्हें अपने साथ भी रखते हैं. इन जीवो में से एक है सांप या नाग, जिसे देवों के देव महादेव अपने गले में धारण करते हैं. सांप को लेकर स्वप्न शास्त्र में विस्तार से जानकारी प्राप्त होती है. वहीं यदि किसी व्यक्ति को बार-बार सांप दिखाई देता है तो इसको लेकर भी भविष्य में होने वाली घटनाओं के संकेत माने जाते हैं. सांप का बार-बार दिखाई देना शुभ होता है।

सपने में बार-बार सांप दिखाई देना

1. सपने में सुनहरे रंग का सांप
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में सुनहरे रंग का सांप दिखाई देना पितृदोष को बताता है। यानी ऐसा सपना दिखाई दे तो समझ लीजिए कि आपके पितृ आपसे किसी बात से नाराज हैं। इसलिए आपको पितरों को मनाने के लिए पूजा पाठ करनी चाहिए।

ALSO READ  2026 में मिथुन राशि वालों का भाग्य कैसा रहेगा?

2. सपने में सफेद रंग का सांप
अगर किसी व्यक्ति को सपने में सफेद रंग का सांप दिखाई दे तो यह सपना शुभ माना जाता है। इस सपने का मतलब है कि आपको जल्द ही कहीं से धन लाभ होने वाला है।

3. मृत सांप दिखाई देना
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक यदि आपको सपने में मृत यानी मरा हुआ सांप दिखाई देता है तो यह कुंडली में राहु दोष को इंगित करता है। जिसके कारण आप जीवन में कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं।

4. सपने में सांप द्वारा आपका पीछा करना
अगर किसी व्यक्ति को सपने में सांप उसके पीछे आता हुआ दिखाई देता है तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना इस बात की ओर इशारा करता है कि आपके मन में कोई ऐसी बात है जिससे आप बहुत डरे हुए या व्याकुल हैं।

ALSO READ  क्या आपकी कुंडली में गुरु चांडाल दोष है? जानिए इसके लक्षण, प्रभाव और अचूक उपाय...

5. सांपों का झुंड दिखाई देना
शास्त्र के अनुसार यदि सपने में आपको एक साथ बहुत सारे सांप अपने आसपास नजर आते हैं तो यह अशुभ संकेत माना जाता है। इस सपने का अर्थ है कि आपको निकट भविष्य में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

जानें,कब शुरू करना चाहिए गुरुवार का व्रत ?

जानें,मंदिर में क्यों लगाया जाता है परिक्रमा ?

मनचाहा प्यार पाने के लिए करें ये उपाय

जानें,मंदिर में घंटी क्यों बजाई जाती है ?

सपने में सांप दिखाई देना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति को सांप के ही सपने बार-बार आते हैं या उस व्यक्ति को असल जीवन में बार बार सांप दिखाई देते हैं तो उस व्यक्ति को कुंडली के जानकार से संपर्क कर उपाय कर लेना चाहिए. क्योंकि यह कालसर्प दोष होने की तरफ संकेत करता है।

नाग पंचमी पर करें ये उपाय

1. सपने में सांप दिखाई देना या बार-बार सांप दिखना अशुभ माना जाता है. इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए नाग पंचमी के दिन शिवलिंग के नाग को जल अर्पित करना लाभदायक माना जाता है।

ALSO READ  कुंडली में राजयोग कैसे बनते हैं? जानिए ज्योतिष में इसका महत्व...!

2. नाग पंचमी के दिन नाग देवता और भगवान शिव की पूजा करना भी शुभ फलदायी माना जाता है।

3. सांप के सपने से पीछा छुड़ाने के लिए चांदी के नाग-नागिन का जोड़ा बहते जल में प्रवाहित करना या फिर शिवलिंग पर अर्पित करना ज्योतिष उपाय में शामिल है।

4. इसके अलावा सावन सोमवार का व्रत करें और भगवान शिव की पूरे भक्ति भाव से पूजा आराधना कर बेलपत्र, दूध, धतूरा अर्पित करें।

जरा इसे भी पढ़े :-

शादी में अड़चन ? तो करें ज्योतिष उपाय

जानें,श‍िवजी पर क्या नहीं चढ़ाना चाहिए ?

बुरी नजर से बचाने के लिए करे ये महाउपाय

Opal Gemstone Benefits : इन राशि जातकों को पहनना चाहिए ओपल रत्न,जानिए फायदा…

Horoscope Today 30 October 2022 : इन राशि जातकों का चकमेगा किस्मत,जानें 12 राशियों का हाल