Home Articles Dharma Remedy Articles
Dharma Remedy Articles

परेशानी दूर करने के लिए अपनाए नारियल का ये उपाय…

परेशानी दूर करने  के लिए अपनाए नारियल का ये उपाय…

परेशानी दूर करने के लिए अपनाए नारियल का ये उपाय…

सनातन परंपरा में किसी भी देवता की पूजा या कोई भी शुभ कार्य करते समय नारियल का प्रयोग किसी न किसी रूप में अवश्य किया जाता है। नारियल को हिंदू धर्म में बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि नारियल में त्रिदेव का वास होता है। ज्योतिष शास्त्र में नारियल के कई प्रयोग बताए गए हैं, जिसके करने से व्यक्ति के सारे कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं शीघ्र पूरी होती हैं। श्री को जिस फल के सामने रखा जाता है, जाहिर है उससे जुड़ा कोई भी प्रयोग असफल नहीं होता।

धन समस्या समाधान
नारियल को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। पूजा में प्रयोग करने पर धन की देवी की कृपा विशेष रूप से प्राप्त होती है। अगर आप इन दिनों पैसों की तंगी से जूझ रहे हैं तो एक नारियल को लाल कपड़े में लपेटकर ऐसी जगह रख दें, जहां किसी की नजर न पड़े। मान्यता है कि नारियल से जुड़े इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसने लगती है।

ALSO READ  Karwa Chauth 2026: सरगी का समय, पूजा मुहूर्त और चांद निकलने का समय...

श्रीफल के उपाय से शनि दोष दूर होगा
अगर आपको लग रहा है कि आपकी कुंडली में शनि दोष है और शनि के कुप्रभाव के कारण आपको बहुत कष्ट हो रहा है तो आपको शनिवार के दिन किसी मंदिर में जाकर सात जल वाले नारियल चढ़ाकर किसी नदी में प्रवाहित कर देना चाहिए। माना जाता है कि नारियल का यह उपाय करने से शनि दोष दूर हो जाता है।

अपनी कुंडली पर जवाब चाहिए?

AstroShrine ऐप पर अनुभवी ज्योतिषियों से चैट या कॉल करें — हिंदी और English में।

ऐप डाउनलोड करें

नारियल से दूर होंगी राहु-केतु की परेशानियां
नारियल के उपाय से न केवल आप शनि की पीड़ा को दूर कर सकते हैं बल्कि राहु की बाधा और केतु की परेशानी को भी दूर कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार एक सूखे नारियल में शक्कर भरकर एकांत स्थान पर दबाने से राहु-केतु के कष्ट दूर हो जाते हैं। मान्यता है कि जैसे ही उस नारियल को चींटियां और अन्य जीव खाकर नष्ट कर देते हैं, वैसे ही आपके राहु-केतु से संबंधित परेशानियां दूर हो जाती हैं।

ALSO READ  Karwa Chauth 2026: सरगी का समय, पूजा मुहूर्त और चांद निकलने का समय...

क्या आपके जीवन में कोई प्रश्न है?

अनुभवी ज्योतिषियों से कुंडली, विवाह, करियर और वास्तु पर व्यक्तिगत परामर्श लें।

अभी परामर्श लें