Other Articles

Aaj ka Rashifal 30 September 2022 : जानें कैसे रहेगा आज का राशिफल,इन राशि जातकों पर बरसेगा स्कंदमाता की कृपा…

351views

व्यवहारिक ज्ञान प्राप्ति के लिए किस राशि वाले करें क्या उपाय –

मेष राशि –

मेष राशि वाले जातको को स्कंदमाता की पूजा में लाल पुष्प और अक्षत लेकर संकल्प के साथ
स्कंदमाता के मंत्र का 108 बार जप करने के उपरांत माता को कलाकंद का भोग लगायें और
लाल वस्त्र अर्पित करें।

वृषभ राशि –

वृषभ राशि वाले लोग माता के इस रूप की पूजा में केले के फल लेकर माता को अर्पित करते
हुए स्कंदमाता का ध्यान धारण के साथ केला और बेसन से बने लड्डू का भोग लगायें।

मिथुन राशि –


मिथुन राशि वाले जातको को व्यवहारिक होने के लिए नीला वस्त्र या साड़ी माता को अर्पित
करते हुए माता के स्कंद रूप की पूजा करनी चाहिए साथ ही उड़द दाल की खिचड़ी का प्रसादम्
वितरित करना चाहिए।

ALSO READ  श्री महाकाल धाम के स्वप्नद्रष्टा स्व. रूपक त्रिपाठी का महान स्वप्न हुआ साकार  "AstroShrine" ऐप अब Play Store पर उपलब्ध

कर्क राशि –


कर्क राशि वाले जातको को व्यवहारिक ज्ञान प्राप्ति के उपरांत सफलता प्राप्ति हेतु स्कंदमाता की
पूजा मंत्रजाप तथा विष्णुकांता के पुष्प का अपर्ण करते हुए तिल से बने प्रसाद बांटना चाहिए।

सिंह राशि –

सिंह राशि वाले जातको को पीतांबर वस्त्र माता के चरणों में अर्पित करते हुए पीले पुष्प तथा
टोपाज का दान करना चाहिए।

कन्या राशि –

कन्या राशि वाले जातको को माता के स्कंदरूप की पूजा में मंत्रजाप करते हुए कमलगट्टे की
माता तथा चमेली का तेल माता के चरणों में समर्पित करनी चाहिए।

तुला राशि –

ALSO READ  श्री महाकाल धाम के स्वप्नद्रष्टा स्व. रूपक त्रिपाठी का महान स्वप्न हुआ साकार  "AstroShrine" ऐप अब Play Store पर उपलब्ध

तुला राशि वाले जातक माता को स्वेत तथा सुनहरे जरी की साड़ी तथा चीनी और चावल को
अर्पित करते हुए माता के स्कंद रूप की पूजा कर स्फटीक की माला माता के गले में अर्पित करना
चाहिए।

वृश्चिक राशि –

वृश्चिक राशि वाले लोग माता को हरी चुड़िया, हरे वस्त्र तथा सवा पांव मूंग माता के चरणों में
रखकर माता के स्कंद रूप की पूजा करें।

धनु राशि –


धनु राशि वाले लोग तुलसी माता से माता के मंत्र का जाप कर स्वेत वस्त्र तथा चीनी का दान
करना चाहिए, खीर बनाकर भोग लगाने के उपरंात बच्चों में बांटना चाहिए।

ALSO READ  श्री महाकाल धाम के स्वप्नद्रष्टा स्व. रूपक त्रिपाठी का महान स्वप्न हुआ साकार  "AstroShrine" ऐप अब Play Store पर उपलब्ध

मकर राशि –

मकर राशि वाले लोग अपने उत्थान के लिए स्कंदमाता की पूजा मूंगे की माला से करते हुए
माता को गेहूं और गुड़ अर्पित करें तथा गरीबों को हलवा और पूड़ी खिलायें।

कुंभ राशि –

कुंभ राशि वाले लोग अपनी उन्नति के लिए स्कंदमाता की पूजा करें तथा मूंग का हलवा बनाकर
भोग लगायें और प्रसाद वितरित करें साथ ही लोगो को इलायची खिलायें।

मीन राशि –

मीन राशि वाले लोग स्कंदमाता की पूजा तथा मंत्र जाप करने के उपरांत 11 नीबू की माला
माता को पहनायें एवं बेसन से बनी मिठाई का भोग लगाकर अपने गुरू जनों को खिलाकर
आर्शीवाद प्राप्त करें।