घर के आँगन में न रखें ये चींजें…
घर का आंगन जिसे घर का ब्रह्मस्थान भी कहा गया है। घर का सबसे महत्वपूर्ण स्थान होता है। घर में आंगन छोटा सा ही क्यों न हो। अवश्य होना चाहिए। मान्यता है कि घर के आंगन के देवता स्वयं ब्रह्मा जी हैं। कई बार इंसान घर के आंगन में कुछ ऐसी चीजें रख देता है। जो उसके दुर्भाग्य का कारण बनती है। जो कि वास्तु शास्त्र के अनुसार भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए। तो आइए जानते हैं कौन सी है वो वस्तुएं जिन्हें भूलकर भी घर के आंगन में नहीं रखना चाहिए।
घर के आंगन में कोई भी गड्ढा या कीचड़ नहीं होना चाहिए। घर के आंगन में गड्ढा होना बेहद ही अशुभ माना गया है। इससे घर में वास्तुदोष पैदा होता है। इतना ही नहीं घर के सामने भी कोई गड्ढा या कीचड़ नहीं होना चाहिए। घर के आंगन में या घर के सामने कोई भी बड़ा खम्बा या बड़ा पेड़ नहीं लगा होना चाहिए। बता दें कि वास्तु शास्त्र के अनुसार ये घर के धन के मार्ग में बाधा उत्पन्न करता है। और घर में खुशियों का वास नहीं होता। तो ऐसे में अगर घर के आंगन में या मुख्य द्वार के सामने कोई बड़ा पेड़ या खम्बा है तो उसे जल्द से वहां से हटवा दें।
शास्त्रों के अनुसार, घर के आंगन में या मुख्य द्वार के सामने सीढ़ियां नहीं बनवानी चाहिए। ये घर में कई प्रकार की आर्थिक समस्याएं उत्पन्न करता है। साथ ही साथ घर के आंगन में सीढ़ियां बनवाने से पारिवारिक मतभेद बढ़ते हैं। और घर के सदस्यों के बीच आपसी प्रेमभाव की भावना नहीं रहती। तो ऐसे में घर के आंगन या मुख्य द्वार के सामने सीढ़ियां न बनवाएं।
घर के आंगन यानि कि घर के मध्य स्थान में कभी भी सूखे या कांटेदार पौधे नहीं रखने चाहिए। ये पौधे पतन का कारक माने गए हैं। घर के आंगन में इन पौधों का होना जीवन को कष्टों से भर देता है। और जीवन में दुर्भाग्य छा जाता है। इसके साथ ही घर के आंगन में मरे हुए पौधे घर की नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देते हैं। और घर में क्लेश का वातावरण बना रहता है।
आप इस लेख का आधा भाग पढ़ चुके हैं
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन करें। खाता बनाना पूरी तरह निःशुल्क है – Google या मोबाइल OTP से, एक मिनट में।
लॉगिन करें और आगे पढ़ें नया यूज़र? निःशुल्क खाता बनाएँआगे पढ़ने के लिए लॉगिन करें
इस लेख का 50% भाग आपने निःशुल्क पढ़ लिया। बाकी लेख, और Future For You के सभी ज्योतिष, वास्तु व राशिफल लेख पढ़ने के लिए बस एक बार लॉगिन करें।
- पूरी तरह निःशुल्क – कोई शुल्क नहीं
- Google से एक क्लिक, या मोबाइल OTP
- लॉगिन के बाद सीधे इसी लेख पर वापस